मेष संक्रांति 2023 पर करें ये उपाय तो चमकेगी किस्मत, सूर्य ग्रह होगा मजबूत: Mesh Sankranti Remedies
Mesh Sankranti Remedies

Mesh Sankranti Remedies: जब सूर्यदेव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस स्थिति को धार्मिक शास्त्रों में संक्रांति कहा जाता है। धर्म शास्त्रों में 12 राशियों का उल्लेख मिलता है। जिसमें एक है मेष राशि। जब सूर्य मेष राशि में गोचर करते हैं तो उसे मेष संक्रांति कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे।, जिसका अनुकूल व प्रतिकूल प्रभाव अन्य सभी राशियों पर भी पड़ेगा। यूं तो किसी भी संक्रांति पर दान पुण्य का बड़ा महत्व होता है। परंतु ज्योतिष शास्त्रों में मेष संक्रांति पर किए जाने विशेष उपायों का उल्लेख मिलता है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि मेष संक्रांति पर कुछ विशेष उपाय अपनाकर सुख—समृद्धि व सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मेष संक्रांति से जुड़े कुछ ऐसे ही विशेष उपाय।

मेष संक्रांति 2023 का महत्व

Mesh Sankranti 2023 date time

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 अप्रैल को सूर्यदेव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने के बाद एक महीने तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। मेष संक्रांति का बड़ा ही धार्मिक महत्व बताया गया है। इस दिन गंगा व पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। वहीं, इस दिन सूर्य की विशेष पूजा अर्चना करने से आरोग्य का वर प्राप्त होता है। इस दिन कुछ उपायों का पालन करने से आप विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर सकते हैं।

मेष संक्रांति पर करें ये विशेष उपाय

Mesh Sankranti 2023 date time

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जैसा कि मेष संक्रांति पर दान पुण्य का बड़ा ही महत्व होता है। ऐसे में इस दिन सत्तू का दान करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। सत्तू का सेवन करने से सेहत भी अच्छी बनी रहती है। सत्तू के प्रयोग से शरीर में ठंडक रहती है, जिससे लू लगने का खतरा नहीं रहता है। मेष संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान करना उत्तम माना गया है। इस दिन पानी का मटका दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पुण्य का प्राप्ति मिलती है। इसी दिन गुड़ का दान भी किया जाता है। अगर आप लंबे समय से बीमार चल रहे हैं तो आपको मेष संक्रांति पर गुड़ का दान करना चाहिए। इससे आरोग्य का वरदान प्राप्त होता है और आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

मेष संक्रांति पर बांस से बने पंखे का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर की सभी पीड़ा दूर होती है और जीवन में सुख—शांति बनी रहती है। वहीं, मेष संक्रांति पर चने का दान करना भी फलदायी होता है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो आपको चने का दान करना चाहिए, इससे सूर्य ग्रह मजबूत होगा और सभी दोष समाप्त होंगे। इससे सूर्यदेव के आशीर्वाद से यश, बल और तेज की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: घी के ये उपाय दूर करेंगे जीवन के सभी कष्ट, घर में बनी रहेगी सुख-शांति, जानें कैसे?: Ghee Vastu

Leave a comment