अपने बच्चे के लिए इस तरह से मापें उनके कपड़ों का सही साइज: Baby Clothes Size
Baby Clothes Size

अपने बच्चे के लिए इस तरह से मापें उनके कपड़ों का सही साइज

छोटे बच्चे बेहद संवेदनशील होते हैं इसलिए बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे ही बच्चों के लिए कपड़े चुनते हुए भी कुछ चीजों का ध्यान अवश्य रखें। जानिए उनके कपड़ों के सही साइज को मापने के बारे में।

Baby Clothes Size: पहले के जमाने में हमारे माता-पिता हमारे हमें अपने साइज से बड़े कपड़े पहनाते थे। लेकिन, अब समय वो नहीं है। अब बच्चों के लिए भी स्टाइलिश और सही माप के कपड़े खरीदे जाते हैं। बड़े लोगों के लिए कपड़े खरीदनें हों, तो ज्यादा परेशानी नहीं होती। क्योंकि, हमें बड़ों के कपड़ों के माप का पता होता है। लेकिन, बच्चों के लिए शॉपिंग करना बहुत ही मुश्किल है। बच्चों के साइज का सही आईडिया लगाना आसान काम नहीं है। यही नहीं, बच्चे बहुत जल्दी ग्रो करते हैं। ऐसे में, बच्चों के लिए सही सही माप के कपड़े चुनने के लिए थोड़ी जानकारी होना जरूरी है। आइए जानें बच्चे के लिए उनके कपड़ों के सही साइज के बारे में और जानें कि बच्चों के लिए कपड़ों को चुनते हुए किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

Also read : इन वजहों से पैरेंट्स को अपने दिल की बात नहीं बताते बच्चे: Child and Parents

बच्चों के लिए कपड़ों का साइज कैसे मापें?

Baby clothes size

अपने बच्चे के लिए सही कपड़ों को चुनने के लिए कुछ फैक्टर्स का खास ख्याल रखना चाहिए। कई बार बच्चों के कपड़ों पर उनकी उम्र के अनुसार साइज टैग पर दिया होता है। यही नहीं, कुछ ब्रांड्स तो शिशु की हाइट और वेट के अनुसार भी कपड़ों के साइज को मेंशन करते हैं। असल में हर बच्चा अलग तरह से ग्रो करता है। ऐसे में, यह चीज बच्चों के लिए सही कपड़े चुनने में मददगार हो सकती है। जन्म से लेकर तीन महीनों तक के बच्चों के लिए सिंगल बॉडीसूट या एक पीस क्लोदिंग का चुनाव किया जाना चाहिए। जबकि टॉडलर्स इतने बड़े होते हैं कि वो इधर उधर घूम सकते हैं और वो पॉटी ट्रेंड भी होते हैं। ऐसे में, उनके लिए ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जिन्हें पहनकर वो आराम से घूम सकें और उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।

बच्चों के कपड़ों का साइज चार्ट

एक साल या इससे कम उम्र के बच्चों के लिए कपड़े चुनना अधिक मुश्किल होता क्योंकि बच्चे बहुत तेजी से बढ़ते हैं। जिन कपड़ों को आप आज खरीदते हैं तो आने वाले दो से तीन हफ्तों में यह उसके लिए टाइट हो सकते हैं। इसलिए, उनके लिए कपड़े चुनते हुए अधिक सावधानी बरते। बच्चों के कपड़े चुनते हुए यह साइज चार्ट भी आपके काम आ सकता है:

बच्चों के कपड़ों का साइज चार्ट

साइज                                                               वजन                                    हाइट 

  • नवजात शिशु                                   2.3-3.6 किलोग्राम                     17-21 इंच
  • जीरो से तीन महीने                          3.6 से 5.7 किलोग्राम                  21-24 इंच
  • तीन महीने से छह महीने                  5 .9 से 7 .5 किलोग्राम                24-26 इंच
  • छह महीने से नौ महीने                     7 .7 से 9 .3 किलोग्राम                26-28 इंच
  • नौ महीने से एक साल                      9 .5 से 10.6 किलोग्राम               28-30इंच
  • दो साल                                            12.7-14.5  किलोग्राम                  32-34इंच
  • तीन साल                                         14.5-15.9  किलोग्राम                 34-38 इंच
  • चार साल                                          15.9-17.7 किलोग्राम                   38-40इंच              
  • पांच साल                                          17.7-19.5 किलोग्राम                  40-44 इंच
Baby clothes size Chart
Baby clothes size Chart

बच्चे के लिए कपड़ों को खरीदने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

बच्चों के लिए कपड़े खरीदते हुए आपको कुछ चीजों का ख्याल रखना चाहिए, जैसे:

  • अपने बच्चों के लिए हमेशा कॉटन या अन्य नेचुरल फाइबर से बने कपड़ों को ही चुनें। शिशु की सेंसिटिव स्किन के लिए यह जरूरी है।
  • अपने बच्चे के लिए बहुत महंगे कपड़ों को खरीदने से बचें क्योंकि बच्चे बहुत तेजी से बढ़ते हैं। यही नहीं, कभी भी अपने बच्चे के लिए एक साथ अधिक कपड़ों को न खरीदें। हमेशा उनके लिए जरूरी कपड़ों को ही खरीदें।
  • नवजात शिशु के लिए जीवन के शुरुआती महीने बहुत खास होते हैं क्योंकि उनकी गर्भनाल अभी भी हील हो रही होती है। ऐसे में, ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जिनसे उनकी गर्भनाल को नुकसान न हो।
  • अगर आप किसी बच्चे को गिफ्ट में देने के लिए कपड़े खरीद रहे हैं, तो हमेशा शिशु की मौजूदा उम्र से बड़े कपड़े लें। बड़े कपड़े न केवल आरामदायक होते हैं, बल्कि शिशु उन्हें लम्बे समय तक पहन भी सकता है।
  • छोटे बच्चों के लिए सिंगल बॉडी सूट चुनें। इन्हें पहनना आसान होता है। यही नहीं, इनमें शिशु आरामदायक भी महसूस करेगा।
Baby clothes
Baby clothes

शिशुओं के लिए कपड़े खरीदते समय, क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान दें। क्योंकि उनकी त्वचा सेंसिटिव होती है। बड़े बच्चों के लिए टिकाऊ कपड़े खरीदें जिन्हें आसानी से धोया जा सके और जो अधिक कीमत के भी न हों। 

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...