May 2025 Events: नए महीने की शुरुआत होते ही लोगों की नजर कैलेंडर पर ही होती है कि, आखिर इस महीने कौन से विशेष दिन हैं, हॉलिडे कितनी होगी, कौन से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस या उत्सव मनाएं जाएंगे आदि। अप्रैल महीने की समाप्ति होने वाली है और इसके बाद मई की शुरुआत हो जाएगी। कैलेंडर के मुताबिक ‘मई’ साल का पांचवा महीना होता है। मई महीने का नाम रोमन की देवी माया के नाम पर रखा गया है, जोकि पेड़-पौधों की वृद्धि का कार्यभार संभालती थीं। साथ ही मई उत्तरी गोलार्ध में वसंत का अंतिम और दक्षिणी गोलार्ध में पतझड़ का माह होता है।
बता दें कि मई विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उत्सवों का महीना है और इससे संबंधित कई कार्यक्रम भी होते हैं। साथ ही इस महीने सांस्कृति समारोह, जारुकता बढ़ाने और ऐतिहासिक घटनाओं के जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां भी पड़ती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे मई महीने में पड़ने वाली महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जिन्हें आप पहले से अपने कलैंडर पर चिन्हित कर सकते हैं। जानें मई में पड़ने वाले महत्वपूर्ण घटना, दिवस, उत्सव और समारोह की तिथियां।

मई 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां

1 मई 2025, गुरुवार:- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, महाराष्ट्र दिवस, मई दिवस, गुजरात दिवस
2 मई 2025, शुक्रवार:- विश्व टूना दिवस, अंतर्राष्ट्रीय हैरी पॉटर दिवस
3 मई 2025, शनिवार:- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय तेंदुआ दिवस, अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस
4 मई 2025, रविवार:- स्टार वार्स दिवस, विश्वस हंसी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस, कोयला खनिक दिवस
5 मई 2025, सोमवार:- विश्व हाथ स्वच्छता दिवस, अंतर्राष्ट्री मिडवाइफ दिवस, विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस, अफ़्रीकी विश्व विरासत दिवस
6 मई 2025, मंगलवार:- अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट डे, विश्व अस्थमा दिवस
7 मई 2025, बुधवार:- रवींद्रनाथ टैगोर जयंती, विश्व एथलेटिक्स दिवस
8 मई 2025, गुरुवार:- विश्व रेड क्रॉस दिवस, विश्व थैलेसीमिया दिवस
9 मई 2025, शुक्रवार:- महाराणा प्रताप जयंती
10 मई 2025, शनिवार:- अंतर्राष्ट्रीय अर्गानिया दिवस, विश्व प्रवासी पक्षी दिवस, विश्व ल्यूपस दिवस, राष्ट्रीय झींगा दिवस
11 मई 2025, रविवार:- मातृ दिवस, नेशनल टेक्नोलॉजी डे
12 मई 2025, सोमवार:- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस, संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह, बुद्ध पूर्णिमा
15 मई 2025, गुरुवार:- राष्ट्रीय चॉकलेट चिप दिवस, अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस
16 मई 2025, शुक्रवार:- अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस, लुप्तप्राय प्रजाति दिवस, राष्ट्रीय डेंगू दिवस, सिक्किम राज्य दिवस
17 मई 2025, शनिवार:- विश्व दूरसंचार दिवस, विश्व हाइपरटेंशन दिवस
18 मई 2025, रविवार:- अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस,एचआईवी वैक्सीन जागरुकता दिवस
20 मई 2025, मंगलवार:- विश्व मापविज्ञान दिवस, विश्व मधुमक्खी दिवस
21 मई 2025, बुधवार:- अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस, संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का विश्व दिवस, राष्ट्रीय आतंकवादी विरोधी दिवस
22 मई 2025, गुरुवार:- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
23 मई 2025, शुक्रवार:- विश्व कछुआ दिवस, नरसिंह जयंती
24 मई 2025, शनिवार:- विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता दिवस,
25 मई 2025, रविवार:- तौलिया दिवस, राष्ट्रीय शराब दिवस, विश्व थायराइड दिवस, अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस,
26 मई 2025, सोमवार:- काजी नजरूल इस्लाम जयंती, वट सावित्री
27 मई 2025, मंगलवार:- शनि जयंती, जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि
28 मई 2025, बुधवार:- अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्य दिवस,विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, विश्व भूख दिवस, विनायक दामोदर सावरकर की जयंती
29 मई 2025, गुरुवार:- अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस, महाराणा प्रताप जयंती, विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस, संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
30 मई 2025, शुक्रवार:- हिन्दी पत्रकारिता दिवस, विश्व मल्टीपल स्केलेरोसिस दिवस, विश्व वेप दिवस
31 मई 2025, शनिवार:- विश्व तंबाकू निषेध दिवस
