Makar Sankranti 2025 Yog: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। सूर्य जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार धूमधाम से पूरे देशभर में मनाया जाता है, लेकिन विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति के पर्व को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे संक्रांति, पोंगल, माघी, उत्तरायण, उत्तरायणी और खिचड़ी जैसे नामों से जाना जाता है। वैसे तो मकर संक्रांति का दिन अपने आप में ही बेहद दुर्लभ होता है, क्योंकि इस दिन सूर्य का मकर राशि में गोचर होता है और साथ ही खरमास की अवधि भी समाप्त होती है, जिसके बाद शुभ-मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। लेकिन इस साल 2025 में मकर संक्रांति का त्योहार कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। क्योंकि 19 साल बाद मकर संक्रांति पर ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जोकि इस दिन की महत्ता को और अधिक बढ़ाएगा। इन शुभ योगों में जहां पूजा-पाठ, दान-पुण्य और आध्यात्मिक कार्यों से शुभ फल की प्राप्ति होगी। वहीं कुछ राशियों को इस दुर्लभ संयोग का लाभ भी मिलेगा।
मकर संक्रांति पर बनने वाले शुभ योग

मकर संक्रांति के पुण्यकाल की शुरुआत 14 जनवरी सुबह 9:03 से हो जाएगी जिसका समापन शाम 5:37 पर होगा। वहीं महा पुण्यकाल 14 जनवरी को सुबह 9:03 से 10:50 तक रहेगा। यह दोनों ही मुहूर्त स्नान और दान के लिए अति शुभ रहेगा। साथ ही मकर संक्रांति पर माघ कृष्ण प्रतिपदा में पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र का युग्म संयोग भी इस पर्व को और शुभ बना बनाएगा। 14 जनवरी को सुबह 10:17 तक पुनर्वसु नक्षत्र और इसके बाद पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा।
मकर संक्रांति पर पुत्र शनि की राशि में जाएंगे सूर्य

14 जनवरी को सूर्य धनु राशि की यात्रा समाप्त कर पुत्र शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे और पूरे एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे। वैसे तो सूर्य और शनि देव में पिता पुत्र का संबंध है। लेकिन इसके बाद भी दोनों एक दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन शनि की राशि में सूर्य का आना आपसी या पारिवारिक मतभेद दूर कर अच्छे संबंध को स्थापित करना भी दर्शाता है।
मकर संक्रांति इन राशियों के लिए शुभ

कर्क राशि: मकर संक्रांति का पर्व कर्क राशि वाले जातकों के लिए भी शुभ फलदायी साबित होगा। क्योंकि इस दिन बनने वाले दुर्लभ संयोग आपको धन-दौलल का लाभ कराएंगे। इस समय करियर में अपार उन्नति के योग बनेंगे और वैवाहिक जीवन में भी खुशियों का आगमन होगा। रुके या अटके काम भी सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे।
तुला राशि:- मकर संक्राति के दिन बनने वाले अद्भुत संयोग का लाभ शुक्र ग्रह की राशि तुला के लिए भी अनुकूल रहने वाला है। आपके जीवन में खुशहाली का आगमन होगा। साथ ही आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। बीते समय से चल रही सेहत संबंधी समस्याएं दूर होंगी और तरक्की के मार्ग खुलेंगे।
मीन राशि:- मकर राशि में गोचर कर सूर्य आपके लिए भी मकर संक्रांति शुभ बनाएंगे। इस दिन बनने वाले योग आपको व्यापार में मुनाफा तो कराएंगे ही साथ ही नौकरी-पेशा वालों के भी तरक्की के योग बनेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।
