Sangam Water of Maha Kumbh
Sangam Water of Maha Kumbh

Overview:

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ में स्नान करने का बहुत बड़ा महत्व है। माना जाता है कि गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी पवित्र नदियों के संगम के जल में डुबकी लगाने से आपको सभी पापों से मुक्ति मिलती है। पुण्य फल प्राप्त होता है और मोक्ष मिलता है।

Sangam Water of Maha Kumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है। 144 साल बाद महाकुंभ आया है। ऐसे में महाकुंभ में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। करोड़ों की इस भीड़ के बीच संगम में डुबकी लगाना एक मुश्किल काम है। पिछले दिनों महाकुंभ में मची भगदड़ के कारण भी लोग काफी डरे हुए हैं। इस भगदड़ में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई तो कई लोग लापता हो गए। दूसरी ओर प्रशासन भी लोगों से संयमित रहने की लगातार अपील कर रहा है। ऐसे में कई लोगों ने महाकुंभ जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है। वहीं कई लोग इस भीड़ में महाकुंभ जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अगर आप चाहते हुए भी महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाने के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो दिल छोटा न करें। आप घर बैठे भी संगम का पवित्र जल प्राप्त कर सकते हैं। इस जल से स्नान करके आप पुण्य फल पा सकते हैं। कैसे होगा यह संभव आइए जानते हैं।

महाकुंभ स्नान का है बहुत महत्व

Sangam Water of Maha Kumbh- हिन्दू मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ में स्नान करने का बहुत बड़ा महत्व है।
According to Hindu beliefs, bathing in Maha Kumbha has immense importance.

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ में स्नान करने का बहुत बड़ा महत्व है। माना जाता है कि गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी पवित्र नदियों के संगम के जल में डुबकी लगाने से आपको सभी पापों से मुक्ति मिलती है। पुण्य फल प्राप्त होता है और मोक्ष मिलता है। मान्यता है कि महाकुंभ स्नान से स्वास्थ्य लाभ भी होता है और जीवन में नई ऊर्जा आती है। इससे पूर्वजों का आशीर्वाद भी मिलता है। लेकिन इस भारी भीड़ के बीच संगम में डुबकी लगा पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है।

घर बैठे ऑर्डर करें संगम का जल

कई गैर सरकारी संगठन, समूह, ट्रस्ट त्रिवेणी संगम के जल का निशुल्क वितरण करती हैं। आप यहां जाकर अपने लिए आवश्यकता अनुसार जल बुक करवा सकते हैं। यह जल सीधे आपके घर आ जाएगा। ऐसा ही एक सेवा केंद्र है ‘त्रिवेणी संगम जल वितरण सेवा’। इसके लिए आपको ‘त्रिवेणी संगम जल वितरण सेवा’ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। सबसे पहले आपको ‘श्री मंदिर’ ऐप डाउनलोड करना होगा। यहां जाकर आप जल बुक करवाएं। यह जल सात से दस दिनों के अंदर आपके घर पहुंच जाएगा। यह ऐप पूरे भारत में अपनी सेवाएं दे रही है। यहां आपको 100 और 200 मिली की बोतलों में संगम का जल मिलेगा। अभी तक इस ऐप के माध्यम से करीब 15,000 बोतलों का वितरण किया जा चुका है। माना जा रहा है कि ऐप का उद्देश्य करीब 50,000 बोतलें वितरित करने का है। इस पवित्र जल से स्नान करना ‘अमृत स्नान’ करने जितना ही महत्वपूर्ण है। आप शुभ तिथि यानी शाही स्नान की तिथि पर इससे स्नान करके पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं।

कई ई-कॉमर्स साइट्स पर भी उपलब्ध

इसी के साथ कई ई-कॉमर्स साइट्स भी त्रिवेणी संगम का जल उपलब्ध करवा रही हैं। आप आसानी से यहां से घर बैठे अपने लिए संगम का जल बुक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको ‘महाकुंभ ​संगम जल’ लिखकर सर्च करना होगा। यहां आपको कई विकल्प मिलेंगे। जहां से आप आवश्यकता अनुसार ऑर्डर कर सकते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...