इन 5 देशों में भारतीयों के लिए है सबसे कम वीजा फीस, देखें पूरी लिस्‍ट: Lowest Visa Fees
Lowest Visa Fees

Lowest Visa Fees- कुछ ही दिनों में बच्‍चों की समर विकेशन शुरू होने वाली हैं और यदि आप भी बच्‍चों व परिवार के साथ विदेश यात्रा करने का प्‍लान बना रहे हैं तो ऐसे देशों का चुनाव करें जहां बिना वीजा या कम वीजा फीस के साथ आसानी से एंट्री मिल सके। आपको बता दें कि कुछ देश ऐसे हैं जहां भारतीयों को बिना वीजा या कम फीस के साथ प्रवेश करने दिया जाता है। इसके अलावा कुछ देशों में जाने के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी मिलती है। आजकल वीजा मिलने में महीनों का समय लग रहा है, जिस वजह से लोगों का विदेश जाने का सपना अधूरा रह जाता है। तो क्‍यों न इस समर विकेशन में उन खूबसूरत देशों का दौरा किया जाए जहां वीजा का झंझट ही न हो। तो चलिए जानते हैं ऐसे देशों में जाने के लिए भारतीयों को कितनी वीजा फीस देनी होगी और कौन-कौन से डॉक्‍यूमेंट की आवश्‍यकता होगी।

कंबोडिया

Lowest Visa Fees
Cambodia

कंबोडिया एक बेहतरीन और खूबसूरत देश है। यहां भारतीयों को जाने के लिए 35 अमेरिकी डॉलर यानी 2316 रुपए वीजा फीस देनी पड़ती है। इसके अलावा कंबोडिया भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी देता है। भारतीयों को वीजा कंबोडिया के एयरपोर्ट पर ही दिया जाता है। ये वीजा अधिकतम 30 दिनों के लिए मान्‍य होता है। यात्रा के दौरान भारतीयों को पासपोर्ट, फोटो आईडी और वापसी की कन्‍फर्म टिकट की डिटेल देनी होती है।

इंडोनेशिया

इंडो‍नेशिया घूमने के लिए भी भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं होती है। यहां आप बिना वीजा के 30 दिन तक घूम सकते हैं। नेचर लवर्स के लिए ये देश आइडियल हो सकता है। इंडोनेशिया का बाली कई लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहां आप अंडरवॉटर एक्टिविटी, ट्रेडिशनल आर्ट गैलेरीज और खूबसूरत बीच का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: शिव की महान रात्रि में जानें शिव दर्शन का सार, शुभ योग और पूजन विधि: Maha Shivratri 2023

थाईलैंड

इन देशों की कम वीजा फीस
Thailand

भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड के लिए 1000 थाईलैंड बाहत यानी 1,834 रुपए देने होते हैं। जबकि सिंगल एंट्री टूरिस्‍ट वीजा 1,600 से 2000 रुपए में मिलता है। थाईलैंड भारतीय टूरिस्‍ट को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। ये वीजा 30 दिन तक मान्‍य रहता है। यहां जाने के लिए आपको पासपोर्ट, फोटो और रिटर्न टिकट की डिटेल देनी होती है। थाईलैंड जाना भारतीयों के लिए काफी आसान है।

मालदीव

मालदीव एक बेहद खूबसूरत और शांत शहर है। जहां आपने अधिकतर फिल्‍मी सितारे और न्‍यूली कपल जाते हुए देखे होंगे। भारतीय टूरिस्‍ट को मालदीव के लिए करीब 3,733 रुपए वीजा फीस देनी होगी। मालदीव में भारतीयों को एयरपोर्ट पर ही वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल जाती है। ये वीजा 14 दिन के लिए मान्‍य होता है। इस यात्रा के दौरान आपको पासपोर्ट, फोटो और वापसी के टिकट की डिटेल देनी होती है।

नेपाल

इन देशों की कम वीजा फीस
Nepal

हिमालय की गोद में बसा नेपाल घूमने के लिए बेस्‍ट प्‍लेस हो सकता है। यहां भारतीयों को वीजा लेने की आवश्‍यकता नहीं होती है। भारतीय यहां फ्री होकर घूम सकते हैं। नेपाल भारत के पड़ोस में है इसलिए यहां जाना काफी आसान है। यदि आप नेपाल जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो काठमांडू, पोखरा, स्‍वयंभूनाथ मंदिर, लुम्बिनी और चितवन नेशनल पार्क जरूर जाएं।