Long Weekend Getaways: सप्ताह में लम्बी छुट्टियां बहुत कम ही मिलती है लेकिन इस बार 15 अगस्त के चलते ऐसा मुमकिन हो रहा है। शनिवार और रविवार को छुट्टी के बाद मंगलवार की छुट्टी पड़ने के चलते लोगों ने सोमवार को भी छुट्टी लेकर घूमने के प्लान बना लिए हैं। लेकिन इस सुनहरे मौके का फायदा नहीं उठाया तो छुट्टियां बेकार हो जाएगी। कुछ छुट्टियों बिताने के लिए जगह का ही चुनाव नहीं कर पा रहे। ऐसे लोगों की समस्या को हल करते हुए हम आपके लिए कुछ टूरिस्ट जगहों को लेकर आये हैं, जहां जाकर आप पैसा वसूल छुट्टियां बिताकर आएंगे। इसके अलावा यह सभी जगहें नेचर के करीब हैं। यह ट्रिप आपके लिए एक बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर भी रहने वाली हैं। तो बस अपना बजट और सहूलियत को देखते हुए आप कर लें अपना प्लान-
बठिंडा, पंजाब

पंजाब का अपना एक कल्चर है। अगर आपको कुछ अच्छा खाने का मन है और हैरिटेज और कल्चर से आपको प्यार है तो बठिंडा में अपनी छुट्टियां सेलिब्रेट करें। इस शहर का अपना एक खूबसूरत इतिहास है। वहां इस शहर का नए जमाने का अंदाज भी आपको पसंद आने वाला है। यह शहर अमृतसर और चंडीगढ़ से मात्र 4 घंटे की दूरी पर है। यहां पहुंचना बहुत आसान है।
माथेरान, महाराष्ट्र

माथेरान के बारे में क्या कहें, यह एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह पुणे और मुंबई के नजदीक है। इस हिल स्टेशन की खास बात यह है कि साल के 12 महीने आपको यहां का मौसम बहुत अच्छा मिलेगा। प्रकृति के नजारों का मजा लेते हुए आप यहां वॉक का आनंद ले सकते हैं। यहां आप बाइका हैरिटेज प्रॉपर्टी में रुक सकते हैं। 7 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में रहने का भी अपने आप में एक आनंद है। 1854 में इसे हग मालेट ने बनाया था।
होगेनक्कल फॉल्स, तमिलनाडु

अगर साउथ की तरफ घूमने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो होगेनक्कल फॉल्स आपके लिए एक अच्छा विकल्प रहने वाला है। इसे फॉल को नाइग्रा फॉल के नाम से भी जाना जाता है। कल-कल बहते पानी की आवाज जब चट्टानों पर पड़ती है तो एक अलग ही रिदम बनती है। कावेरी नदी के पानी की इस रिदम को आप यहां सुन सकते हैं। हालांकि आपको यहां रेस्त्रां और खाने-पीने की चीजें एकदम बेसिक ही मिलेंगी। लेकिन रोड साइड पर मिलने वाली फिश फ्राई का अपना एक मजा है। चेन्नई ये यह मात्र 7 घंटे की दूरी पर है। जहां से आप असानी से बस या टेक्सी ले सकते हैं। यहां के टीटीडीसी होटल रुकने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
सावन दुर्गा, कर्नाटक

बैंग्लोर के आस-पास घूमने की जगह सावन दुर्गा है। बैंग्लोर से महज 48 किमी दूरी पर स्थित यह जगह एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए एक अच्छा डेस्टिनेशन है। यहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और रॉक क्लाइंबिंग में भी अपना हाथ आजमा सकते हैं। यहां आपको पहाड़ से नीचे का एक पैनोरमिक व्यू मिलेगा। वहां से नीचे नदी को देखना एक अद्भुत नजारा है। यहां आपको पहाड़ की तलहटी पर दो प्राचीन मंदिर सावंदी वीरभद्रस्वामी और श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मिलेंगे। जहां जाकर आपको आध्यात्मिक तौर से अच्छा लगेगा।
छोटा मंगवा, दार्जिलिंग

दार्जिलिंग की खूबसूरती का शब्दों में वर्णन करना मुश्किल है। वहां छोटा मंगवा के तो नजारे ही अलग हैं। एडवेंचर को पसंद करने वालों के लिए यह स्थान बेहतरीन है। इसके अलावा आप यहां हाइकिंग, बर्ड वॉचिंग, नेचर फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं। यहां आएं तो आप होम स्टे का आनंद लें। यहां के पेड़-पौधे हरी-भरी घाटियां और बहती नदियां सब कुछ बहुत अच्छा है। यह मंगवा पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह दार्जिलिंग का एक नया सा डेस्टीनेशन है जो आपको पसंद आने वाला है।
केवलादेव घना पक्षी विहार, राजस्थान

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इस सेंचुरी में आपको पक्षियों की बहुत वैराइटी देखने को मिलेगी। ये राजस्थान के भरतपुर का पक्षी अभयारण्य है। इसको पहले भरतपुर पक्षी विहार के नाम से जाना जाता था। इसमें हजारों की संख्या में दुर्लभ जाति के पक्षी पाए जाते हैं, जैसे साईबेरिया से आये सारस। यहां 230 प्रजाति के पक्षियों ने अपना घर बनाया है। यह एक बहुत बड़ा पर्यटन स्थल है। अगर आपको पक्षियों को निहारना आपको पसंद है तो आप इस जगह को जरुर विजिट करें। दिल्ली से यह जगह मात्र 5 घंटे की दूरी पर स्थित है। आप यहां अमृता चंद्र महल हवेली में स्टे कर सकते हैं।