ये 7 चीजें दुल्हन का लुक बनाए रखेंगी, ब्राइड्समेड रखना न भूलें इन्हें अपने पर्स में
बेशक ये बैग छोटा सा हो लेकिन इस छोटे सा बैग बहुत भी कई परेशानियों में काफी काम आ सकता है
Bridal Emergency Kit: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर छोटी से छोटी बात पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी होता है। हालांकि, शादी के दिन कई बार दुल्हन के साथ कोई न कोई परेशानी आ जाती है, जैसे उसके लुक में कोई गड़बड़ हो जाना, कपड़ों में सिलाई को लेकर कोई परेशानी आ जाना आदि, शादी के दिन ब्राइड या ब्राइड्समेड को बहुत सारी चीजों की तैयारी करनी होती है। इन तैयारियों के साथ, इमरजेंसी के लिए कुछ ख़ास चीजें रखना भी जरूरी है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटने में कोई परेशानी न हो। ऐसी स्तिथि से निपटने के लिए एक ब्राइड और ब्राइड्समेड के बैग में कुछ जरूरी सामान जरूर होना चाहिए।
बेशक ये बैग छोटा सा हो लेकिन इस छोटे सा बैग बहुत भी कई परेशानियों में काफी काम आ सकता है और शादी के दिन को और भी आसान और यादगार बना सकता है।
Also read: शादियों के मौसम में ब्राइड को दें ये गिफ्ट्स
माउथ फ्रेशनर और मिंट्स

शादी वाले दिन तैयार होने और मेकअप के दौरान दुल्हन को काफी देर तक चुप रहना होता है। इसी वजह से कई बार आपके मुह से अजीब तरह की गंध आने लगती है, ऐसा होने से दुल्हन का कॉन्फिडेंस ख़तम होने लगता है। इसलिए अपने बैग में माउथ फ्रेशनर या मिंट्स जरूर रखें , ताकि आप ताजगी महसूस करें।
हेयर क्लिप

शादी के भारी भरकम लहंगे या ड्रेस में बड़ी बड़ी पिन लगी होती हैं ताकि वो एक जगह टिका रहे, लेकिन कई बार चलने फिरने या शादी की अन्य रस्मों के दौरान ये पिन खुल जाती है, ऐसे में में सेफ्टी पिन काफी काम आती है, बालों के लिए जुड़ा पिन, हेयर क्लिप आदि भी इस बैग में जरूर रखें। फैशन टेप आदि भी साथ में रखें।
बैंड – ऐड

शादी में पहने जाने वाले ब्राइडल शूज या हील ख़ास शादी के दिन के लिए ही खरीदी जाती है। जिसकी वजह से कई बार पैर छिल जाता है और दुल्हन को काफी तकलीफ होती है। ऐसे समय के लिए अपने बैग में बैंड – ऐड जरूर रखें। ये काफी सुविधाजनक होती है।
ब्रश और कंघी

अपने पर्स में टेल कोंब जरूर रखें ताकि हेयर स्टाइल बिगड़ने पर टेल कोंब की मदद से बालों को सेट किया जा सके। हेयर ब्रश भी बालों को सेट करने में काफी मदद करता है। छोटे साइज़ में ये चीजें आसानी से मिल जाती है इन्हें बैग में रखना काफी आसान हो जाता है।
पेपर टॉवल/ टिश्यू

मेकअप बिगड़ने की स्तिथि में पेपर टॉवल और टिश्यू का इस्तेमाल करें ये मेकअप को सेट भी करेगा और फैलने से बचाएगा। ध्यान रखें गीले टिश्यू का इस्तेमाल कभी न करें इस से मेकअप ख़राब होता है।
रुमाल

दुल्हन के लिए बैग में कॉटन का रुमाल जरूर रखें ताकि इमोशनल पलों में ये उसके काम आ सके, ध्यान रखें टॉवल वाला रुमाल ना रखें ये विदाई के समय दुल्हन के लिए हाथ में रखना आसान नहीं होगा।
बिंदी

फैंसी बिंदी माथे से निकल जाने का डर बना रहता है इसके लिए दुल्हन के पर्स में छोटी छोटी बिंदी का पत्ता रखें, जो दिखाई भी दे और जिसका ग्लू अच्छा हो ताकि लम्बे समय तक टिका रहे। ये बिंदी रंग बिरंगी हो इस बात का ख्याल रखें, सिंपल बिंदी दुल्हन का लुक ख़राब करेगी।
