Winter comfort starts with a clean, fluffy blanket
Store smart, sleep better—blanket care made easy

Summary: कंबल कैसे रखें मुलायम और साफ? यहां जानें पूरे रूल्स

सर्दियों में कंबलों को साफ, मुलायम और जर्म-फ्री रखना आसान है, बस कुछ जरूरी क्लीनिंग और स्टोरेज रूल्स अपनाने की जरूरत होती है। इन टिप्स की मदद से आपके कंबल लंबे समय तक फ्रेश, आरामदायक और नई जैसी क्वालिटी वाले बने रहेंगे।

Care Rules for Blankets: सर्दियों में कंबल हमारी आरामदायक नींद का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाते हैं, इसलिए उनका साफ, मुलायम और कीटाणु-मुक्त रहना बेहद महत्वपूर्ण है। अगर कंबलों को सही तरीके से न धोया जाए या गलत तरीके से स्टोर किया जाए, तो इनमें बदबू, नमी, फंगस और डस्ट माइट्स तेजी से पनपने लगते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए कंबलों की नियमित देखभाल, सही क्लीनिंग और उचित स्टोरेज रूल्स का पालन करना जरूरी है। इन बातों का ध्यान रखकर आप न सिर्फ कंबलों की लाइफ बढ़ा सकते हैं,

बल्कि सर्दियों में हर रात उन्हें साफ-सुथरा, ताज़ा और आरामदायक भी बनाए रख सकते हैं।

Keep your winter blankets fresh, soft & winter-ready
Say goodbye to musty blankets—hello freshness

कंबल में धूल और डस्ट माइट्स सबसे तेजी से जमा होते हैं। हर सुबह कंबल को हल्के हाथों से झाड़ें या हल्का फ्लफ करें। इससे जमा धूल, स्किन पार्टिकल्स और बदबू की वजह बनने वाले माइक्रो-एलर्जन्स बाहर निकल जाते हैं। अगर आपके घर में किसी को एलर्जी या अस्थमा की परेशानी हैं, तो हफ्ते में एक बार वैक्यूम क्लीनर से लो-सक्शन मोड पर कंबल जरूर साफ करें।

कंबल ख़राब होने की सबसे बड़ी वजह है गलत स्टोरेज की वजह से होती है। इसलिए सीजन खत्म होते ही सही तरीके से इसे पैक करें। सबसे पहले कंबल को अच्छी तरह धूप में सुखाएं। फिर इसे एयरटाइट बैग, स्टोरेज बॉक्स या वैक्यूम बैग में रखें। अगर कम्बल ज्यादा गंदा हो गया हिअ है तो सही तरीके से उसे धुलवा कर एक बैग में नैफ्थलीन बॉल्स, कपूर या लैवेंडर सैशे के साथ ही रखें ताकि कीड़े ना पनपें और बदबू भी न आए। कंबल को नमी वाली जगह या बेसमेंट में कभी न रखें। स्टोर किए कंबलों को हर 2–3 महीने में निकालकर थोड़ी देर हवा लगवा दें, इससे उनकी लाइफ और ज्यादा बढ़ती है।

Sunny days = perfect blanket-drying days
Dry in sunlight, sleep in freshness. Winter care done right

धूप कंबल के लिए नेचुरल सैनिटाइज़र की तरह काम करती है। इसलिए हफ्ते में कम से कम 3–4 घंटे कंबल को धूप में अच्छी तरह फैलाकर रखें। ऐसा करने पर इनमे जमा नमी खत्म होती है साथ ही बदबू, बैक्टीरिया और फंगस दूर होते हैं। कंबल को धूप में फैलाने से पहले ध्यान रखें , अगर आपका कम्बल रंग-बिरंगा है तो उसे उल्टी तरफ से धूप में रखें, ताकि उसका रंग फीका न पड़े।

कंबल को हमेशा फ्रेश महक और साफ रखने के लिए कुछ छोटे-छोटे हैक्स अपनाएं। कंबल पर हल्का-सा फैब्रिक फ्रेशनर स्प्रे कर सकते हैं। एडवांस केयर के लिए एंटी-बैक्टीरियल स्प्रे भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कंबल में हल्की बदबू आ रही है, तो इसे कुछ घंटों के लिए बेकिंग सोडा लगाकर छोड़ दें और फिर झाड़कर साफ कर लें। अलमारी में सीडर ब्लॉक्स या फ्रैग्रेंस पाउच रखें ताकि कंबल हमेशा अच्छी खुशबू देते रहें।

Protect your blanket’s fabric with mild, gentle cleansing
Because harsh detergents fade comfort—go mild, stay cozy

हर कंबल को मशीन वाश करना सही नहीं होता। पहले कंबल की वॉशिंग लेबल जरूर चेक करें। ऊन वाले कंबल ड्रायक्लीन ही करवाएं ताकि इनका फाइबर खराब न हों। कॉटन या माइक्रोफाइबर कंबल घर पर जेंटल मोड में हल्के पाउडर या लिक्विड डिटर्जेंट से वॉश हो सकते हैं। भारी रजाइयाँ और बड़े कंबल को लॉन्ड्री मशीन में वॉश करने की बजाय ड्रायक्लीन के लिए भेजें, वरना इनकी फिलिंग एक तरफ जमा हो सकती है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...