Overview:
लोग सुबह नींद से जागने के बाद भी उठ नहीं पाते हैं। हर काम में आलस्य आता रहता है। वैसे तो इस आलस्य के पीछे कई कारण हैं। लेकिन आप एक सही रूटीन अपनाने के साथ ही कुछ जापानी तकनीकें अपनाकर आलस्य को दूर भगा सकते हैं।
Japanese Technique for Laziness: दिनभर बेड पर लेटे हुए मोबाइल देखना, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घंटों बिता देना, कोई रूटीन फॉलो न करना, न कोई सोने का समय और न जागने का समय, किसी काम में मन न लगना जैसी सभी परेशानियां आज के समय में कई लोग महसूस करते हैं। लोग सुबह नींद से जागने के बाद भी उठ नहीं पाते हैं। हर काम में आलस्य आता रहता है। वैसे तो इस आलस्य के पीछे कई कारण हैं। लेकिन आप एक सही रूटीन अपनाने के साथ ही कुछ जापानी तकनीकें अपनाकर आलस्य को दूर भगा सकते हैं। खास बात यह है कि इन्हें अपनाने के लिए आपको कुछ अलग नहीं करना, बल्कि ये सिर्फ आपकी दिनचर्या और जीवन को व्यवस्थित करने का तरीका है।
1. जीवन का उद्देश्य खोजें

जापानी संस्कृति में जीवन का उद्देश्य बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह जरूरी है कि आप एक ऐसा उद्देश्य खोजें जो आपको हर दिन प्रेरित करे। चाहे वह आपका पेशा हो, आपकी प्रतिभा हो या सोशल वर्क, यह उद्देश्य आपको हर सुबह उठने की ऊर्जा देगा। जैसे कार बिना ईंधन के नहीं चल सकती, वैसे ही आप भी जीवन में बिना उद्देश्य के नहीं चल सकते।
2. पोमोडोरो तकनीक
यह काम करने का एक बहुत ही प्रभावी तरीका है। इसमें आप 25 मिनट तक बिना किसी व्यवधान के पूरे ध्यान के साथ काम करते हैं। फिर 5 मिनट के लिए छोटा ब्रेक लेते हैं और यह प्रक्रिया दोहराते हैं। इस तकनीक से आप न सिर्फ ज्यादा काम कर पाते हैं, बल्कि इससे आपकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है।
3. हारा हाची बु
खाने और आलस का गहरा नाता है। इसलिए अपने भोजन को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। इस जापानी परंपरा को कहा जाता है ‘हारा हाची बु’। इस तकनीक में आप धीरे-धीरे खाते हैं और केवल 80% तक ही पेट भरते हैं। यह तरीका न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि मानसिक ऊर्जा को भी बढ़ाती है। साथ ही आपके मूड को सकारात्मक बनाती है।
4. शोशिन
शोशिन का मतलब है हर काम को एक नौसिखिए की तरह करना, यानी हर कार्य को उसी उत्सुकता और नई सोच के साथ करना जैसे आप उसे पहली बार कर रहे हों। यह दृष्टिकोण आपको नई चीजें सीखने और हर काम में बेहतर होने की प्रेरणा देता है।
5. वाबी-साबी
वाबी-साबी एक जापानी दर्शन है, जो कहता है कि आप अपूर्णता को अपनाएं और उसमें सुंदरता देखें। हर छोटी-छोटी बात पर ज्यादा ध्यान देने की बजाय, जो महत्वपूर्ण है उस पर ध्यान केंद्रित करें और सादगी में ख़ुश रहें। पूर्णता की प्रतीक्षा करने से बेहतर है कि आप कार्रवाई करें और आगे बढ़ें।
6. काकीबो तकनीक
जापान में लोग अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए ‘काकीबो तकनीक’ अपनाते हैं। यह एक तरीका है अपने बजट को बनाए रखने, खर्चों पर नजर रखने और समझदारी से खर्च करने की आदत डालने का। इस तकनीक से आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं और उन्हें प्राप्त करने के लिए योजना बना सकते हैं। इससे आपको काम करने का जोश आता है और आलस्य दूर होता है।
