PPF Investment: पैसा कमाने के साथ ही अच्छी सेविंग करना भी ज़रूरी है, जिससे भविष्य में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़े। अगर आप भी अपने भविष्य के लिए अच्छी-खासी सेविंग करके बड़ा फंड खड़ा करना चाहते हैं तो उसके लिए आप हर महीने 12,500 रुपए का निवेश शुरू कर दें। पब्लिक प्रोविडेंट फंड या पीपीएफ़ में यह निवेश करके आप करोड़ों का फण्ड जमा कर सकते हैं।
PPF एक ऐसी सरकारी स्कीम है जो ना सिर्फ आपके पैसों को सुरक्षित रखती है, बल्कि आपको धीरे-धीरे करोड़पति बनने की राह पर भी ले जा सकती है।
12,500 रुपए का निवेश बनाता है बड़ा फंड

अगर आप हर महीने अपने PPF खाते में 12,500 रुपए का नियमित निवेश करते हैं, तो साल भर में यह राशि ₹1.5 लाख हो जाती है, जो PPF की अधिकतम वार्षिक निवेश सीमा है। मौजूदा 7.1% वार्षिक ब्याज दर के आधार पर यदि आप लगातार 15 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको कुल 22.50 लाख रुपए निवेश करके 40.68 लाख मिल सकते हैं। यानी की आपको 18.18 लाख रुपए ब्याज के रूप में प्राप्त होंगे।
कैसे मिलता है ब्याज
यह योजना कंपाउंडिंग इंटरेस्ट के सिद्धांत पर काम करती है, जिससे लंबे समय में ब्याज पर भी ब्याज मिलता है।
25 साल में बनेंगे करोड़पति
PPF का मूल निवेश काल 15 साल का होता है, लेकिन इसे आप 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं। यानी आप इस योजना को कुल 25 साल तक जारी रख सकते हैं। अगर आप 25 साल तक हर महीने ₹12,500 निवेश करते हैं, तो कुल निवेश 37.50 लाख रुपए करते हैं और कुल रिटर्न आपको 1.03 करोड़ रुपए मिलते हैं। यानी आपको 65.58 लाख रुपए ब्याज के रूप में मिल जाते हैं।
टैक्स में मिलती है तीन गुना छूट
PPF योजना को टैक्स छूट की EEE कैटेगरी में रखा गया है जिसके तहत धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स डिडक्शन की छूट है। इस पर मिलने वाला ब्याज भी पूरी तरह टैक्स-फ्री है और मैच्योरिटी अमाउंट भी पूरी तरह कर-मुक्त है। इसका मतलब है कि इस योजना में ना केवल आप टैक्स बचाते हैं, बल्कि आपकी पूरी कमाई भी टैक्स-फ्री रहती है।
लंबे समय के लिए एक परफेक्ट फंड
PPF में निवेश एक लंबी अवधि की योजना है, जो भविष्य के बड़े खर्चों जैसे कि बच्चों की पढ़ाई, शादी या रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए आदर्श है। आप समय रहते इस योजना में निवेश शुरू करते हैं, तो भविष्य में किसी प्रकार की आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
आप भी चाहते हैं कि आपका भविष्य में आर्थिक रूप से सुरक्षित रहें और आप बिना किसी जोखिम के करोड़पति बनें, तो PPF योजना आपके लिए एक परफ़ेक्ट निवेश विकल्प है। हर महीने थोड़ी-सी बचत करके आप आने वाले कल को बेहद सुनहरा बना सकते हैं।
