International Nelson Mandela Day: 18 जुलाई को मानवता के हक की लड़ाई लड़ने वाले नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ था। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला डे के तौर पर भी मनाया जाता है। नेल्सन मंडेला वो शख्स हैं जिन्होंने रंगभेद के खिलाफ संघर्ष किया था, जिसके बाद से उन्हें साउथ अफ्रिका का गांधी कहा जाने लगा।
दक्षिण अफ्रीका में मंडेला को साउथ अफ्रिका में प्यार से लोग मदीबा कहकर पुकराते हैं, जिस तरह के गांधी जी को बापू कहा जाता है। मंडेला का पूरा जीवन रंगभेद के खिलाफ लड़ाई लड़ने में चला गया। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर जानें उनके विचार-
- हमेशा वक्त का सही उपयोग करना चाहिए। हमेशा चीजों को ठीक करने के लिए समय हमेशा परिपक्व होता है।
- साहस करना डर की कमी नहीं बल्कि उस पर जीत हासिल करना है। बहादुर वो नहीं होता, जिसे डर नहीं लगता बल्कि वो होता है, जो डर के जीत हासिल करता है।

यह भी देखें-हरियाली अमावस्या कब है? जानिए महिलाओं के लिए क्यों खास है यह पर्व: Hariyali Amavasya 2023
- अपने चेहरे पर एक मुस्कान के साथ हमेशा के लिए सोना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे जाने के बाद लोग कहें कि इस व्यक्ति ने अपना फर्ज पूरा किया।
- एक इंसान की अच्छाई दीपक की उस लौ की तरह होती है, जिसे कितना भी छुपाया जाए, लेकिन बुझाया नहीं जा सकता।
