कुदरत के खूबसूरत नजारों से ओत-प्रोत है कौसानी घूमने की जानकारी: Kausani Uttarakhand
Kausani Uttarakhand

कौसानी की ख़ास बात

महात्मा गांधी को भी कौसानी बहुत ही पसंद था। इस जगह को उन्होंने भारत का स्वीटजरलैंड कहा था। सच कहा जाए तो यह किसी जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

Kausani Uttarakhand: कौसानी हमारे पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में स्थित एक ऐसा पर्यटक स्थल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मौसम के लिए जाना जाता है। इस जगह को पसंद करने वाले सैलानियों की संख्या बहुत ही ज़्यादा है। लोग इस जगह पर वीकेंड बिताने के लिए आते है। महात्मा गांधी को भी कौसानी बहुत ही पसंद था। इस जगह को उन्होंने भारत का स्वीटजरलैंड कहा था। सच कहा जाए तो यह किसी जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यह अपने यहाँ आने वाले सैलानियों को शहरी जीवन की नीरसता से दूर ले जाता है। इस जगह पर आपको ख़ूबसूरत पर्यटक स्थल के साथ साथ भरपूर जैव विविधता देखने को मिलती है। इस जगह से आप नंदा देवी और पंचचूली की 300 किमी दूर स्थित चोटियों को भी देख सकते हैं। इस जगह पर आप घूमने के साथ साथ तरह तरह की गतिविधियों को भी एंजोय कर सकते हैं। 

Also read: बरसात में स्वर्ग बन जाती हैं भारत की ये जगहें: Monsoon Destinations

Kausani Uttarakhand
Trekking

कौसानी को वैसे तो कई वजहों से जाना जाता है। लेकिन ट्रैकिंग करने वालों के बीच यह बहुत ज़्यादा प्रसिद्ध है। इस जगह पर दुनिया भर के नेचर लवर्स ट्रैकिंग के लिए आते है। इस जगह पर ट्रैकिंग करते हुए आसपास की जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस जगह पर स्थित रूद्रधारी फॉल्स और गुफाओं को देखने का आनंद ले सकते हैं। ट्रैकिंग के दौरान यदि आप ऊंचाई के ट्रेक पर जाते हैं तो आपको हिम तेंदुए, नीली भेड़ और कस्तूरी हिरण जैसे जानवर आसानी से दिख जायेंगे। इस जगह पर आकर आप कफनी ग्लेशियर, पिन्नाथ, बैजनाथ मंदिर, पिंडारी और सुंदरधुंगा ग्लेशियर का ट्रेक कर सकते हैं।

Camping
Camping

ट्रैकिंग के साथ साथ आपको कौसानी में कैंपिंग करने का भी भरपूर मौक़ा मिलेगा। इस जगह पर कई ऐसे कैम्पिंग स्थल मौजूद हैं जहां पर आप अपनी जरूरतों से समझौता किए बिना प्रकृति की सुदंरता का भरपूर आनंद ले सकते हैं। कैम्पिंग के दौरान आपको शांत वातावरण और बहुत ही ख़ूबसूरत मौसम मिलेगा। जिसका अनुभव आप कर सकते हैं। कौसानी में कैम्पिंग के दौरान आपको शांति, सुकून, प्रकृति की सैर के साथ साथ तरह तरह के पक्षियों को देखने का भी बहुत ही अच्छा मौक़ा मिलेगा। इस जगह पर आप माउंटेन बाइकिंग के साथ रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का भी हिस्सा बन सकते हैं। 

Snowfall
Snowfall

कौसानी में सर्दियों का अपना एक अलहदा मज़ा होता है। जिसे शायद ही कोई सैलानी मिस करेगा। इस जगह पर वैसे तो पूरे साल लोग आते हैं लेकिन सर्दियों में बर्फबारी का जो मज़ा है वह बहुत ही ख़ास होता है। इस दौरान यह पूरी तरह से एक वंडरलैंड में बदल जाता है। दूर दूर तक सिर्फ़ बर्फ से ढंकी पहाड़ियां ही नज़र आती हैं। जिसका नज़र हर किसी का मन मोह लेता है। इस दौरान आप कई तरह के साहसिक खेलों का भी आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर अपने फ़ोटोग्राफ़ी और विडीओग्राफ़ी के शौक़ को भी आज़मा सकते हैं। 

Tea gardens
Tea gardens

कौसानी में आने वाले सैलानियों के लिए एक और बड़ा आकर्षण इस जगह के चाय के बागान होते हैं। यह इस जगह की ख़ूबसूरत में एक और आयाम जोड़ने का काम करता है। कौसानी टी एस्टेट लगभग 208 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस जगह पर आकर लोग इन बाग़ानों को देखना और इसमें घूमना पसंद करते हैं। चाय प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस जगह पर आकर आप तरह तरह की चाय का स्वाद भी ले सकता हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...