India's favourite online food
India's favourite online food

Overview:

आपको जानकार हैरानी होगी कि लोग चिकन बिरयानी खाना तो चाहते हैं, लेकिन इस बात का खुलासा दूसरों के सामने नहीं करना चाहते। दरअसल, स्विगी के इनकॉग्निटो मोड में चिकन बिरयानी को सबसे सीक्रेट रूप से ऑर्डर किया गया।

Best Indian Food Delivery: ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना अब भारतीयों के लिए बहुत ही आम बात है। बस एक क्लिक और आपका फेवरेट फूड कुछ ही मिनटों में आपके घर पहुंच जाता है। खास बात ये है कि इन ऑनलाइन फूड प्रोवाइडर की मदद से लोग अपने फेवरेट रेस्टोरेंट से अपनी पसंदीदा डिश मंगवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीयों को सबसे ज्यादा कौन सी डिश पसंद है।

स्विगी ने खोला यह राज

Best Indian Food Delivery-साल 2024 में बिरयानी के करीब 83 मिलियन ऑर्डर स्विगी पर हुए हैं।
In the year 2024, around 83 million orders of biryani were placed on Swiggy.

हाल ही में ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप स्विगी ने अपनी नौवीं वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में ऐप ने यह खुलासा किया कि भारतीयों का पसंदीदा व्यंजन बिरयानी है। स्विगी के अनुसार साल 2024 में बिरयानी के करीब 83 मिलियन ऑर्डर स्विगी पर हुए हैं। यानी हर सेकंड में करीब दो प्लेट बिरयानी भारत में ऑर्डर की जा रही है। मतलब हर मिनट करीब 158 प्लेट बिरयानी भारतीय ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि लोग चिकन बिरयानी खाना तो चाहते हैं, लेकिन इस बात का खुलासा दूसरों के सामने नहीं करना चाहते। दरअसल, स्विगी के इनकॉग्निटो मोड में चिकन बिरयानी को सबसे सीक्रेट रूप से ऑर्डर किया गया। बिरयानी के बाद भारतीयों की दूसरी पसंदीदा डिश है डोसा। इस साउथ इंडियन डिश के करीब 23 मिलियन ऑर्डर स्विगी को मिले हैं।

दिल खोलकर ऑर्डर कर रहे हैं लोग

स्विगी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि लोग अब दिल खोलकर ऑनलाइन ​फूड ऑर्डर करते हैं। कई बार यह ऑर्डर उम्मीद से काफी अलग भी होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के एक यूजर ने करीब 49 हजार रुपए के 125 प्लेट पास्ता ऑर्डर किया था। वहीं दिल्ली के एक शख्स ने एक साथ 250 पिज्जा ऑर्डर करके पिज्जा पार्टी दी थी।

मीठे में लोगों को पसंद है ये

अगर मीठे की बात करें तो स्विगी की बोल्ट सेवा में सीताफल और रसमलाई आइसक्रीम की धूम रही। बोल्ट सेवा में मात्र 3 मिनट में यह डिलीवरी दी जाती है। ऐप की इस एनुअल रिपोर्ट में यह भी बताया ​गया कि लोग सबसे ज्यादा ऑर्डर डिनर का करते हैं। करीब 215 मिलियन डिनर ऑर्डर स्विगी को मिले हैं। जो लंच के मुकाबले करीब 29% ज़्यादा था।

छोले भटूरे के दिवाने दिल्ली वाले

दिल्ली वालों की छोले भटूरे के प्रति दीवानी जग जाहिर है। रिपोर्ट में यही बात सामने आई। दिल्ली के लोगों ने सबसे ज्यादा ऑर्डर छोले भटूरे ही किए हैं। वहीं चंडीगढ़ में आलू परांठा ज्यादा ऑर्डर किया गया। कोलकाता में कचौड़ी और शिलॉन्ग में नूडल्स सबसे ज्यादा पसंद किए गए।

फेवरेट ब्रेकफास्ट है डोसा

आमतौर पर लोग ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं। शायद यही कारण है कि फेवरेट ब्रेकफास्ट की लिस्ट में सबसे ऊपर डोसा रहा। भारतीयों ने करीब 8.5 मिलियन डोसा और 7.8 मिलियन इडली जैसे साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट ऑर्डर किए। इस मामले में सबसे आगे बेंगलुरू वासी रहे, जिन्होंने 2024 में 2.5 मिलियन मसाला डोसा ऑर्डर किए। स्नैक्स में चिकन रोल पहले नंबर पर रहा। 2.48 मिलियन ऑर्डर इस स्नैक्स के किए गए। दूसरे नंबर पर रहे चिकन मोमोज, जिसके करीब 1.63 मिलियन ऑर्डर हुए। वहीं 1.3 मिलियन ऑर्डर के साथ आलू फ्राई तीसरे नंबर पर रहा। आधी रात की भूख मिटाने के लिए लोग चिकन बर्गर सबसे ज्यादा ऑर्डर करते हैं, जिसके करीब 1.84 मिलियन ऑर्डर हुए।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...