Travelling Alone First Time

Summary: पहली बार ट्रैवल करने वालों के लिए भारत की 5 बेस्ट बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन

ऋषिकेश से लेकर पुडुचेरी तक, ये खूबसूरत और सुरक्षित जगहें आपकी पहली यात्रा को बना सकती हैं यादगार और जेब पर हल्की।

India Travel for Beginners: अगर आप पहली बार घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो यकीन मानिए यह अनुभव आपकी ज़िंदगी की सबसे यादगार यादों में से एक बन सकता है। लेकिन पहली बार यात्रा करना थोड़ा डर और दुविधा से भरा होता है। कहाँ जाएं, कितना खर्च होगा, मौसम कैसा होगा, सुरक्षित जगह है या नहीं? ऐसे में ज़रूरत होती है ऐसी जगहों की जो सुंदर भी हों, सुविधाजनक भी और जेब पर भारी भी न पड़ें। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं भारत की कुछ ऐसी ही कुछ शानदार जगहें जो पहली बार घूमने वालों के लिए एकदम परफेक्ट हैं। 

India Travel for Beginners
Rishikesh: A confluence of peace and adventure

अगर आप पहाड़, नदी और अध्यात्म को एक साथ महसूस करना चाहते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए सबसे सही जगह है। गंगा किनारे बैठना, लक्ष्मण झूला पार करना, गंगा आरती देखना और अगर चाहें तो रिवर राफ्टिंग का रोमांच भी ले सकते हैं। यहाँ बजट होटल और हॉस्टल आसानी से मिल जाते हैं और खानपान भी सस्ता है। इस जगह पर आपको वह सबकुछ मिलेगा जो एक सैलनी को चाहिए। 

पहाड़ों में एक छोटी-सी, रंग-बिरंगी और शांत जगह तलाश रहे हैं तो मैकलोडगंज जाएं। यहाँ आप बौद्ध संस्कृति को नज़दीक से देख सकते हैं, नमग्याल मोनेस्ट्री जा सकते हैं और भाग्सूनाग झरने तक ट्रेक कर सकते हैं। यहाँ की कैफे संस्कृति भी काफ़ी आकर्षक है। इस जगह पर पहाड़ और प्रकृति के नज़ारे अद्भुत होते हैं, यह आपका मन मोह लेंगे। ऑफ सीज़न में जाएं तो होटल सस्ते मिलते हैं।

Udaipur
Udaipur: City of lakes and palaces

अगर आपको इतिहास, झीलें और महल पसंद हैं तो राजस्थान का यह शहर आपके लिए बेहतरीन रहेगा। उदयपुर का सिटी पैलेस, पिछोला झील की नाव सवारी और सज्जनगढ़ किला आपकी यात्रा को शाही अनुभव देगा। इसके अलावा यह जगह अपने समृद्द इतिहास और स्मारकों के लिए भी जानी जाती है। यहाँ लोकल भोजन भी बहुत लाजवाब है, जैसे दाल-बाटी-चूरमा जिसे लोग बहुत ज़्यादा पसंद करते हैं।

पुडुचेरी एक शांत, साफ और सुंदर समुद्री शहर है जहाँ आपको फ्रेंच वास्तुकला, कैफे और योगा सेंटर मिलेंगे। यहाँ बीच पर साइकिल चलाने का अलग ही मज़ा है। इस जगह पर समुद्र की ख़ूबसूरती आपको अपनी तरफ खींचेगी। इस जगह के बीच पर सैर का अनुभव आपके लिए बेहद ही ख़ास होगा।

Mahabaleshwar
Mahabaleshwar: The scent of strawberries

अगर आप वेस्ट इंडिया से हैं और कोई पास की पहाड़ी जगह देखना चाहते हैं तो महाबलेश्वर बेस्ट ऑप्शन है। यहाँ वेन्ना झील में बोटिंग, एलफिंस्टन पॉइंट से घाटियों का दृश्य और ताज़ी स्ट्रॉबेरी का स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा। लेकिन इस जगह पर ज़्यादातर लोग अपनी धार्मिक आस्था के लिए आते हैं। 

पहली यात्रा की तैयारी करते समय बस इतना ध्यान रखें कि आपने जगह के बारे में थोड़ा रिसर्च कर लिया हो, मौसम का ध्यान रखा हो और ज़रूरी सामान साथ हो। ऊपर बताई गई सभी जगहें ना सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि पहली बार यात्रियों के लिए सुरक्षित, बजट फ्रेंडली और अनुभवपूर्ण भी हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...