बच्चे को रात में जल्दी नींद नहीं आती तो ये तरीके अपनाइए
बच्चों के सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनकी पर्याप्त नींद होना जरूरी है। कई बच्चे देर रात तक नहीं सोते हैं, लेकिन उनकी यह आदत उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है।
Sleep Disorder in Children: बच्चों के सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनकी पर्याप्त नींद होना जरूरी है। कई बच्चे देर रात तक नहीं सोते हैं, लेकिन उनकी यह आदत उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसका सीधा असर उनके व्यवहार पर दिखने लगता है। बच्चों को कम से कम 9 से 10 घंटे की नींद लेना जरूरी है। अगर आप भी अपने बच्चे की नींद को लेकर परेशान हैं, तो आप ये तरीके अपना सकते हैं जानते हैं। जानते हैं इन तरीकों के बारे में-
Also read: बच्चे की अच्छी पेरेंटिंग के लिए छोड़ें 5 निगेटिव पेरेंटिंग स्टाइल: Negative Parenting Styles
नियमित रुटीन फॉलो करें

अधिकाँश घरों में बच्चों के सोने का कोई तय समय नहीं होता है। बच्चों को रात में जल्दी नींद आए इसके लिए जरूरी है कि आप उनके सोने का समय तय करें। और उसे सख्ती से फॉलो भी करें। छुट्टी के दिन भी इस रूटीन को फॉलो करें। ऐसा करने से प्रतिदिन बच्चे को समय पर नींद आने लगेगी।
सोने के पहले कहानी सुनाएँ

बच्चों को जल्दी नींद आ जाए इसके लिए आप उन्हें सोने के पहले कोई कहानी या लोरी सुनाएँ। इसके बाद बच्चे आराम से जल्दी सो जाएंगे। आप किसी किताब से पढ़कर भी बच्चे को कहानी सुना सकती हैं। इससे बच्चों की भी रीडिंग की आदत विकसित होगी। थोड़े और बड़ा होने पर आप उनको खुद पढ़ने के लिए किताब दे सकती हैं और पढ़ते-पढ़ते उन्हें नींद आ जाएगी।
कमरे का माहौल बनाएं

बच्चों को बेड पर जाते ही जल्दी नींद आ जाये इसके लिए जरूरी है कि आप उनके सोने के कमरे का माहोल अच्छा बनाएं जैसे अच्छी बेडशीट लगाएं, परदे बच्चों की पसंद के रंग के हों या फिर दीवालों पर बढ़िया वॉलपेपर लगे हुए हों। कमरे में किसी तरह की रोशनी नहीं हो या फिर अगर लाइट हो तो बहुत ही कम रोशनी देनी वाली हो इन तरीकों से बच्चे जल्दी सो जाएंगे।
शोर न हो
बच्चों को अच्छे से जल्दी नींद आ जाए इसके लिए ज़रूरी है कि उनके कमरे में किसी तरह का शोर नहीं आए। टीवी बंद कर दें और जब बच्चे को सुलाएं तो फ़ोन को साइलेंट मोड पर कर दें, नहीं तो बार-बार मैसेज या काल की आवाज से उनकी नींद खराब हो सकती है।
सोने से पहले दूध दें
बच्चों को सोने से पहले एक कप दूध पीने के लिए दीजिये इससे बच्चों का पेट भरा रहेगा और उन्हें अच्छी नींद आएगी। अगर बच्चा 2 साल तक का ही है तो आप उसको फीडवाते हुए भी सुला सकती हैं। साथ ही बच्चों को सोने के पहले ढीले आरामदायक कपड़े पहनाएं।
तो आप भी अपने बच्चों को रात को जल्दी नींद आने के लिए ये तरीके जरूर अपनाकर देखें।
