रक्षाबंधन को बनाना है पर्सनलाइज्ड तो ये 5 आइडियाज़ ट्राई करें: Personalized Rakhi Celebration Ideas
Personalized Rakhi Celebration Ideas

रक्षाबंधन को पर्सनलाइज्ड बनाने के 5 बेहतरीन तरीके

रक्षाबंधन पर अगर आप अपने भाई के लिए कुछ स्पेशल करना चाहती हैं तो भाई के लिए इन 5 तरीकों से बनाएं रक्षाबंधन पर्सनलाइज्डI

Personalized Rakhi Celebration Ideas:भाई-बहन के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बहुत खास होता हैI बहन इस दिन अपने भाई को खुश करने के लिए कई तरह की तैयारियां करती है और भाई को राखी बांध कर बताती है कि भाई उसके लिए कितना खास हैI इस बार रक्षाबंधन पर अगर आप अपने भाई के लिए कुछ स्पेशल करना चाहती हैं तो भाई के लिए इन 5 तरीकों से बनाएं रक्षाबंधन पर्सनलाइज्ड, ताकि आपका भाई आपके इस प्यारे सरप्राइज से खुश होने के साथ-साथ आपकी तारीफ भी करेI

Also read:शादी के बाद है आपकी पहली राखी, तो 5 तरीकों से करें भाई को खुश

Personalized Rakhi Celebration Ideas
Get a Rakhi with name made for brother

रक्षाबंधन पर आप अपने भाई के लिए सबसे अच्छी राखी खरीद कर लाती हैं, लेकिन इस बार राखी पर आप भाई के कुछ नया करिए, जिसे देख कर भाई खुश हो जाएI इस बार आप भाई के लिए नाम वाली राखी बनवाएंI आजकल कई ऐसे साइट्स आ गए हैं जो नाम वाली राखी तैयार करते हैंI आप इन साइट्स की मदद से अपने  भाई के लिए आराम से राखी बनवा सकती हैंI आप चाहें तो पर्सनलाइज्ड राखी में भाई की फोटो भी लगवा सकती हैंI आप ऑनलाइन साइट्स पर भी अपने भाई के नाम की राखी चेक कर सकती हैंI आजकल रेडीमेड भी नाम वाली राखी आसानी से मिल रही हैI  

flowers for decoration
Use your brother’s favourite flowers for decoration

रक्षाबंधन पर आप अपने घर को जरूर सजाएँ ताकि घर खूबसूरत लगे और अपने घर को सजाने के लिए अपने भाई के पसंदीदा फूल और सामग्री का इस्तेमाल करेंI साथ ही सजावट में कहीं-कहीं पर भाई की बचपन की तस्वीरे भी जरूर लगाएंI इस तरह की सजावट देखकर आपका भाई खुश तो होगा ही, साथ ही अपनी प्यारी बहन की तारीफ भी जरूर करेगाI

Favourite Food
Keep your brother’s favourite things in the food

रखाबंधन के लिए आप एक खास मेंन्यू तैयार करें, जिसमें वे सारी डिशेज बनाएं जो आपके भाई को खाने में पसंद हो, ताकि आपका भाई इस दिन अपने पसंद की चीजें खा कर खुश हो जाएI आप चाहें तो अपने भाई के लिए बाहर से भी भाई के पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना आर्डर कर सकती हैंI

dress
Get a special dress prepared for Rakshabandhan

पर्सनलाइज्ड राखी सेलिब्रेट करने के लिए जरूरी है कि आप इस दिन खास कपड़े भी पहनें, इसलिए इस दिन के लिए आप भाई के जैसी मैचिंग ड्रेस तैयार करवाएंI आप फैब्रिक खरीद कर अपने और भाई के लिए कपड़े बनवा सकती हैं या फिर आप चाहें तो इस दिन एक ही कलर के कपड़े पहन कर भाई के साथ ट्विनिंग कर सकती हैंI

sweets
Bring sweets of your brother’s choice

रक्षाबंधन है तो इस दिन सारी चीजें भाई की ही पसंद की होनी चाहिए, इसलिए आप मिठाई खरीदते समय भाई की पसंद का जरूर ध्यान रखेंI इस दिन के लिए वही मिठाई खरीदें जो आपके भाई को बहुत ज्यादा पसंद हैI आप चाहें तो इस दिन अपने भाई को खुश करने के लिए घर पर खुद से भी मिठाई बना सकती हैं और भाई को खिला सकती हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...