घूमने का बना रहे हैं प्लान तो जरूर जाएं टनकपुर, मनमोह लेगी प्राकृतिक सुंदरता: Tanakpur Uttarakhand Trip
Tanakpur Uttarakhand Trip

टनकपुर की ख़ास बात

इस जगह पर आपको प्रकृति की गोद में समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। यह जगह भीड़भाड़ से दूर शांति के साथ समय बिताने के लिए सबसे ज़्यादा उपयुक्त मानी गई है।

Tanakpur Uttarakhand Trip: हिमालय की ख़ूबसूरती भला किसे नहीं आकर्षित करती है। ऐसी ही छोटी सी जगह है उत्तराखंड राज्य में स्थित टनकपुर। यह छोटी सी जगह अपने शुद्ध वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और मौसम के लिए जानी जाती है। इसलिए यदि आप मौसम का मज़ा लेना चाहते हैं तो इस बार नैनीताल, मसूरी नहीं बल्कि टनकपुर जाएं। इस जगह पर आपको प्रकृति की गोद में समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। यह जगह भीड़भाड़ से दूर शांति के साथ समय बिताने के लिए सबसे ज़्यादा उपयुक्त मानी गई है। इस जगह पर तरह तरह के पर्यटन स्थलों पर घूमने के साथ-साथ मौसम को भी बहुत अच्छे से एंजोय कर पायेंगे। आइए जानते हैं टनकपुर में घूमने की कुछ ख़ास जगहों के बारे में, आपको इन जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए। 

Also read: Travel: उत्तराखंड हिमालय के 8 प्रसिद्ध मंदिर, जिन्हें आपको अवश्य देखना चाहिए

Tanakpur Uttarakhand Trip
Mountain in Tanakpur

नंधौर वन्यजीव अभयारण्य टनकपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस जगह पर आकर आप प्रकृति की खूबसूरती देखने के साथ तरह तरह के पेड़ पौधों और जीव जंतुओं का भी दीदार कर सकते हैं। इस जगह पर पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं। इन सबके अलावा इस जगह पर मौसम को भी बहुत अच्छी तरह से एंजोय कर सकते हैं। सर्द और बरसात दोनों ही मौसम में इस जगह की ख़ूबसूरती और भी ज़्यादा निखर जाती है। नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में जीप सफारी का भी बहुत ही अच्छा विकल्प है। इस जगह पर जीप सफ़ारी के दौरान तरह तरह के रास्तों से गुज़रना रोमांच से भर देता है। 

Natural Beauty of Tanakpur
Natural Beauty of Tanakpur

टनकपुर में शारदा घाट का अपना एक विशेष महत्व है। इस जगह पर देश के कोने कोने से आए सैलानियों के अलावा स्थानीय लोग भी आते हैं। वह इस जगह पर अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इस जगह पर आकर अपने दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मानते हैं। आप भी इस जगह पर आकर यहाँ की शांति और सुंदरता के बीच कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। इस घाट से आपको आसपास के पहाड़ों का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। कई ऊँची ऊँची चोटियों का दीदार होगा। 

River
River in Tanakpur

हिमालय में जितनी सुंदरता है, उतनी ही आस्था भी। इस जगह पर धर्म का एक बहुत ही विशेष और विशिष्ट स्थान है। यही वजह है कि कई प्राचीन और बड़े मंदिर इस जगह पर स्थित हैं। ऐसा ही टनकपुर में एक मंदिर है जिसे देवी पूर्णागिरि का मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर में लोग अपनी आस्था को प्रकट करने के लिए आते हैं। इस मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ साथ देश बाहर से आए सैलानियों का भी तांता लगा रहता है। माता का यह मंदिर पहाड़ की एक ऊँची चोटी पर स्थित है, जहां जाने के लिए पैदल चलना पड़ता है।

 Railway station
Tanakpur Railway station

टनकपुर जाना बहुत ही आसान और सुविधजनक है। इस जगह पर जाने के लिए आपको आप दिल्ली से हल्द्वानी तक बस अथवा ट्रेन से जा सकते हैं। हल्द्वानी से लोकल बस मिलती है, यदि आप चाहें तो टैक्सी भी ले सकते हैं। इसके अलावा इस जगह पर हवाई मार्ग के जरिये भी पहुंचा जा सकता है। टनकपुर का नज़दीकी हवाई अड्डा पंतनगर अड्डा है जिसे हम सब ऊधमसिंह नगर के नाम से भी जानते हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...