धोने के बाद भी नहीं जाती प्लास्टिक के बर्तनों से बदबू और चिकनाहट, तो इन टिप्स की लें मदद: Utensils Cleaning Hacks
Utensils Cleaning Hacks

Overview:धोने के बाद भी नहीं जाती प्लास्टिक के बर्तनों से बदबू और चिकनाहट, तो इन टिप्स की लें मदद : Utensils cleaning hacks

आज कल फैशन के तौर पर प्लास्टिक के बर्तन हर घर में मिलना आम बात है। क्योंकि ये हल्के, सस्ते और टिकाऊ होते हैं। लेकिन कई बार इन्हें धोने के बाद भी इनमें से बदबू और चिकनाहट नहीं जाती।

Utensils Cleaning Hacks: आजकल प्लास्टिक के बर्तन हर घर में मिलना आम बात है क्योंकि ये हल्के, सस्ते और टिकाऊ होते हैं। लेकिन कई बार इन्हें धोने के बाद भी इनमें से बदबू और चिकनाहट नहीं जाती। खासकर जब आप इनमें ऑयली या मसालेदार खाना रखते हैं।

इसके बाद उस बर्तन में खाना देने में शर्म से महसूस होती है और साथ ही यह स्वास्थ के लिए भी हानिकारक होता है। इस समस्या से छुटकारा पाना है तो इसके लिए आप कुछ खास टिप्स को अपने सकते हैं, आइये जानते हैं कुछ खास टिप्स:

Also read: मिनटों में नया सा चमकाएं दूध का जला बर्तन, ये टिप्‍स जरूर आजमाएं

बेकिंग सोडा:

Utensils Cleaning Hacks
Baking Soda

बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनर है जो बर्तन में आने वाली स्मेल और चिकनाहट को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद पेस्ट को प्लास्टिक के बर्तनों पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें फिर आप बर्तन को साफ पानी से धो लें। आप चाहें तो बर्तन को बेकिंग सोडा और पानी के घोल में कुछ समय के लिए भिगो भी सकते हैं।

सिरका:

vinegar
vinegar for cleaning

सिरका भी एक इफेक्टिव और नेचुरल क्लीनर है। यह न केवल बर्तन से गंदगी और तेल को हटाता है, बल्कि बर्तन में आने वाली स्मेल को भी दूर करता है। इसके लिए, आधा कप सफेद सिरका लें और उसे एक गिलास पानी में मिलाएं। अब इस घोल को प्लास्टिक के बर्तनों में डालें और उसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर आप बर्तन को स्क्रब करके धो लें।

नींबू और नमक:

lemon and salt
lemon and salt

नींबू और नमक को मिलाकर बर्तन साफ़ करने पर भी बर्तन में आने वाली स्मेल और चिकनाहट दोनों दूर होते हैं। आधा नींबू काटकर उस पर नमक छिड़कें और इसके बाद इस नींबू से आप प्लास्टिक के बर्तनों को स्क्रब करें। नींबू का एसिडिक गुण और नमक मिलकर एक इफेक्टिव स्क्रब तैयार करेंगे, जिससे आपके बर्तनों से स्मेल और चिकनाहट पूरी तरह से चली जाती है।

गर्म पानी:

hot water
cleaning with hot water

अगर आप प्लास्टिक के बर्तनों को गर्म पानी से घोये तो यह भी आपके बर्तन की स्मेल को दूर करने में काफी हेल्प करता है। इसके लिए, बर्तन को गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। इससे तेल और चिकनाई आसानी से निकल जाती है। भिगोने के बाद बर्तन को डिशवॉशिंग लिक्विड या साबुन से धो लें। गर्म पानी बर्तन की सतह पर जमी गंदगी भी निकल जाएगी।

धूप में रखें बर्तन:

keep utensils in the sun
keep utensils in the sun

धूप में रखने से प्लास्टिक के बर्तनों में मौजूद बैक्टीरिया और फंगस खत्म हो जाते हैं, जो बदबू का कारण बनते हैं। बर्तन को अच्छे से धोकर धूप में कुछ घंटों के लिए रखें। इससे बर्तन में मौजूद नमी भी सूख जाती है, और बदबू गायब हो जाती है।

तो ये हैं कुछ आसान और घरेलू टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने प्लास्टिक के बर्तनों को स्मेल और  चिकनाहट दोनों से दूर कर सकते हैं। इन टिप्स को रोजाना अपनाएं और अपने बर्तनों को साफ़ और बैक्टीरिया से दूर रखें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...