upskill

Overview:फ्री में खुद को अपस्किल कैसे करें

अगर आपके पास खुद को अपस्किल करने के लिए पैसे नहीं है तो आप किसी कोर्स में दाखिला लिए बिना भी खुद को अपस्किल कर सकती हैं।

Upskill in Zero Budget: अगर आप अपने जीवन में सक्सेसफुल होना चाहते हैं तो बदलते वक्त के साथ खुद को अपस्किल करना बेहद जरूरी हो जाता है। समय के साथ हर फील्ड में चीजें व टेक्नोलॉजी बदलती है और हमेशा कुछ ना कुछ नया आता रहता है। अगर आप खुद को अपस्किल नहीं करते हैं तो ऐसे में आप दूसरों से काफी पीछे रह जाते हैं। अमूमन किसी भी स्किल को सीखने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है, उससे संबंधित कोर्स में दाखिला लेना। लेकिन अगर आपके पास कोर्स में दाखिला लेने के लिए पैसे ना हों या फिर खुद को अपस्किल करने के लिए जीरो बजट हो तो आप क्या करेंगे।

अधिकतर देखा जाता है कि इस स्थिति में लोग अपना मन मारकर रह जाते हैं। उन्हें लगता है कि वे अपने जीवन में कभी कुछ नहीं कर पाएंगे, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। कुछ भी नया सीखने के लिए हर बार पैसे ही खर्च किए जाए, यह जरूरी नहीं है। आज के समय में जब हमारे पास सुविधाओं की कमी नहीं है तो ऐसे में आप जीरो बजट में भी काफी कुछ सीख सकते हैं और अपनी काबिलियत के दम पर काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप जीरो बजट में भी खुद को आसानी से अपस्किल कर सकते हैं-

Upskill in Zero Budget
Search for free online courses

आज के समय में आपको हर टॉपिक पर फ्री ऑनलाइन कोर्स आसानी से मिल जाएगा। बस आपको थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ऐसे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जहां से आप फ्री में पूरा कोर्स कर सकते हैं। अब आपको महंगे-महंगे कोर्स में इनवेस्ट करने की जरूरत नहीं है। इस तरह के कोर्स को करने के बाद आपको सर्टिफिकेट भले ही ना मिले, लेकिन आप खुद को आसानी से अपस्किल कर सकते हैं। इसके अलावा, यूट्यूब भी आज के समय में खुद को अपस्किल करने का एक बहुत बड़ा जरिया बन चुका है।  आप किसी भी विषय के बारे में यहां पर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप बिगनर हैं तो आप कोर्स प्लेलिस्ट सर्च करें। इससे आप किसी भी विषय को स्टेप-बाय-स्टेप पढ़ सकते हैं।

आज के समय में आपको किसी भी टॉपिक पर फ्री ई-बुक्स या डाउनलोडेबल पीडीएफ आसानी से मिल जाएंगी। आज के समय में Project Gutenberg, Open Library, BookBoon जैसी कई वेबसाइट्स हैं, जहां पर हजारों फ्री किताबें मिलती हैं। ऐसे में आपके पास सीखने के लिए ऑप्शन की कोई कमी नहीं है, बस आप खुद कितनी शिद्दत से सीखना चाहते हैं, यह मायने रखता है। सबसे पहले आप अपने टॉपिक के अनुसार किताब खोजें और फिर हर दिन एक निश्चित समय खुद को अपस्किल करने के लिए दें। आप किताबों को ध्यान से पढ़ो और उससे जुड़े नोट्स बनाओं। जब आपको लगे कि आपने खुद को अपस्किल कर लिया है तो उससे जुड़े क्विज का हिस्सा बनें और खुद को चेक करें। 

Online Community
Online Community

अक्सर जब हम अकेले में कुछ सीखना चाहते हैं तो अक्सर बोर होकर उसे बीच में ही छोड़ देते हैं। लेकिन जब हम किसी कम्युनिटी का हिस्सा बनते हैं तो ऐसे में सवाल-जवाब व डिस्कशन का हिस्सा बनते हैं तो ऐसे में काफी कुछ नया जानने व सीखने को मिलता है। इतना ही नहीं, दूसरों के प्रोजेक्ट व उनके अनुभव से भी काफी कुछ पता चलता है। इससे खुद को अपस्किल करने की जर्नी काफी इंटरस्टिंग हो जाती है। इतना ही नहीं, कभी-कभी कम्युनिटी में फ्री में मटीरियल या मीनटोरिंग भी मिल जाती है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...