Overview:
कई बार पीरियड्स के दौरान साड़ी पर दाग लग जाते हैं। ये जिद्दी दाग हटते नहीं हैं और कपड़े का पूरा ग्रेस खराब कर देते हैं। यह एक कॉमन समस्या है, जिसका आमतौर पर महिलाएं सामना करती हैं।
Period Stain Remover: पीरियड्स के दौरान हर महिला बहुत ही सोच समझकर कपड़े वियर करती है। लेकिन फिर भी कई बार पीरियड्स के दौरान साड़ी पर दाग लग जाते हैं। ये जिद्दी दाग हटते नहीं हैं और कपड़े का पूरा ग्रेस खराब कर देते हैं। यह एक कॉमन समस्या है, जिसका आमतौर पर महिलाएं सामना करती हैं। अगर आप भी इस समस्या का अक्सर सामना करती हैं तो ऐसे में कुछ टिप्स अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं ये बहुत ही आसान से टिप्स।
नींबू का रस और नमक आएगा काम

अगर आपको पता चल गया है कि आपकी साड़ी पर पीरियड ब्लड का दाग लग गया है तो सबसे पहले उसे चलते हुए ठंडे पानी के नीचे वॉश करें। इससे काफी हद तक दाग हल्का हो जाएगा। फिर इस दाग पर नींबू का रस लगाएं और ऊपर से नमक छिड़क दें। अब इसे कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे हल्के हाथ रगड़ें। दाग एकदम से दूर हो जाएंगे।
कॉन्टैक्ट लेंस सॉल्यूशन है काम का
कॉन्टैक्ट लेंस सॉल्यूशन सिर्फ लेंस साफ करने के ही काम नहीं आता, बल्कि ये साड़ी और कपड़ों पर लगे पीरियड्स के दाग हटाने में भी मददगार बन सकता है। सबसे पहले आप दाग पर कॉन्टैक्ट लेंस सॉल्यूशन डालें। इसे करीब 15 मिनट तक रखें और फिर इसे हल्के हाथ से रगड़ें। अब इसे ठंडे पानी में भिगो दें। फिर इसे अच्छे से वॉश करें। दाग दूर हो जाएगा।
नींबू और बेकिंग सोडा करेगा चमत्कार
नींबू और बेकिंग सोडा आपकी साड़ी पर लगे पीरियड्स के दाग को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसे यूज करना भी बहुत ही आसान है। सबसे पहले आप करीब एक लीटर पानी लें। अब इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक नींबू का रस मिला लें। अब साड़ी के दाग वाले हिस्से को इस पानी में भिगो दें। करीब 20 मिनट बाद साड़ी को निकालकर रगड़ें और फिर नॉर्मल पानी से इसे वॉश कर लें। इससे दाग आसानी से दूर हो जाएंगे।
ये दवा भी है असरदार
क्या आपने कभी सुना है कि कोई दवा भी कपड़ों से दाग हटाने के काम आ सकती है। अगर नहीं सुना तो हम बताते हैं इस दवा के बारे में। इस चमत्कारी दवा का नाम है एस्पिरिन। आमतौर पर सर्दी, जुकाम, फ्लू में काम आने वाली यह दवा भी साड़ी से पीरियड्स का दाग हटाने के काम आ सकती है। आप एस्पिरिन की करीब 2 से 3 गोलियां लें। इन्हें तोड़कर पानी में भिगोकर पेस्ट बनाएं और पीरियड ब्लड के दाग पर अच्छे से लगा लें। करीब 15 से 20 मिनट इसे ऐसा ही रहने दें। इसके बाद कपड़े को रगड़कर साफ करें, दाग गायब हो जाएगा।
सिरका बन सकता है मददगार
सिरका सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि ये पीरियड ब्लड के दाग धब्बों से छुटकारा दिलाने के भी काम आता है। जी हां, साड़ी पर जहां भी पीरियड ब्लड का निशान है, आप वहां एक से दो टीस्पून सफेद सिरका डाल दें। अब इसे आधे घंटे के लिए ठंडे पानी में भिगोकर छोड़ दें। आप पानी में हल्का लिक्विड सोप भी मिला सकते हैं। अब कपड़े को अच्छे से रगड़ें। आपको दाग से छुटकारा मिल जाएगा।
