Instagram Parental Supervision Tool
Instagram Parental Supervision Tool

Instagram Parental Supervision Tool: यदि आप अपने बच्चों के साथ मिलकर रील्स बनाते हैं या उनका इंस्टग्राम अकाउंट है तो आपको आज ही सतर्क हो जाना चाहिए। अक्सर रील्स और शॉर्ट्स में ऐसा कंटेंट आता है जिसे आप नहीं चाहते कि आपका बच्चा देखे तो इसके लिए आप इंस्टाग्राम पर जाकर पैरेंटिंग टूल फीचर को सलेक्ट कर सकते हैं। फोटो एवं वीडियो साझा करने वाली मेटा द्वारा नियंत्रित कंपनी इंस्टाग्राम भारत में टीनएज बच्चे पर निगरानी के लिए टूल लेकर आया है। भारत में इंस्टाग्राम के 362.9 मिलियन से भी ज्यादा उपयोगकर्ता हैं। भारतीय लोगों के हितों का ख्याल रखते हुए इंस्टाग्राम ने फैमिली सेंटर नाम का अपडेट लेकर आया है। भारत सहित दुनियाभर के माता-पिता को चिंता थी कि हम बच्चों की निगरानी कैसे करेंगे। मोबाइल की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए आजकल हर किसी के बच्चे के पास मोबाइल है। ऐसे में 10 साल की उम्र से ही बच्चों के पास मोबाइल है। पैरेंट्स को बच्चों की डिजिटल सुरक्षा की चिंता रहती है। माता-पिता के लिए इंस्टाग्राम ने सुपरविजन लॉन्च किया है। इस टूल का इस्तेमाल करके अभिभावक इंस्टाग्राम पर बच्चों द्वारा की जाने वाली हर चीज पर निगरानी रख सकते हैं। इसकी मदद से कई माता-पिता की बहुत बड़ी चिंता खत्म होने वाली है। इंस्टाग्राम ने फैमली सेंटर के नाम से एक फीचर पेश किया है। जहां पर पैरेंट्स अपने बच्चों पर नजर रखने के लिए इस सुपरविजन टूल को ऐक्सेस कर सकते हैं।

Also read: Instagram Support : अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को कैसे करें प्राइवेट?

इस सुपरविजन टूल और फैमली सेंटर को पेश करने के पीछे उनका उद्देश्य, बच्चों को सुरक्षित रखना है। इंस्टाग्राम बच्चों और माता-पिता को सुरक्षित माहौल देना चाहता है। कंपनी चाहती है कि उनके उपयोगकर्ता को ऐप से किसी तरह की शिकायत ना हो। इस ऐप को भारत में भी लागू कर दिया गया है। फैमिली सेंटर पर, माता-पिता निगरानी करने वाले टूल सेट कर सकते हैं। साथ ही, वे इंस्टाग्राम के सेटिंग एंड एक्टिविटी में जाकर हेल्प सेंटर में इस टूल के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। इस पेरेंटिंग टूल्स के बारे अधिक जानकारी के लिए इंस्टाग्राम के रिव्यु पढ़ सकते हैं। यहां आप भरोसेमंद विशेषज्ञों के सुझाव, लेख और अन्य चीजें पढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं माता-पिता इसके जरिए इंस्टाग्राम पर बच्चों के लिए समय भी निर्धारित कर सकते हैं कि वो कितनी देर तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। माता-पिता उनके फॉलोवर्स के साथ ये तक भी देख सकते हैं कि उनके बच्चे किस तरह के वीडियो ज्यादा देखते हैं। साथ ही, जब उनके टीनएजर बच्चे यह शेयर करेंगे कि उन्होंने किसी चीज की रिपोर्ट की है, तो माता-पिता को इस बारे में बताया जाएगा।

इंस्टाग्राम पर पैरेंटिग सुपरविजन टूल का नया अपडेट

कंपनी का कहना है कि बच्चों को सुरक्षित माहौल देने के लिए डिफॉल्ट रूप से ऐसे किसी भी व्यक्ति के मैसेज पाने की उनकी सुविधा को बंद कर रहे हैं, जिन्हें वे फॉलो नहीं करते हैं या जिनसे वे जुड़े नहीं हैं। अब टीनएजर बच्चों को कुछ खास इंस्टाग्राम सेटिंग बदलने से पहले इंस्टाग्राम पर माता-पिता के लिए निगरानी वाले टूल के जरिए अपने माता-पिता से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

इंस्टाग्राम वेबसाइट के मुताबिक

कंपनी ने मार्च 2022 में इंस्टाग्राम पर माता-पिता के लिए निगरानी फीचर लॉन्च किया था और तब से माता-पिता को उनके टीनएजर बच्चे के ऑनलाइन अनुभव में ज्यादा शामिल करने के लिए लगातार नए फीचर जोड़ रहे हैं। इनमें माता-पिता को समय-सीमा सेट करने और ब्रेक शेड्यूल करने की सुविधा दी गई है। साथ ही, इसमें यह समझना शामिल है कि उनका टीनएजर बच्चा किसी व्यक्ति को कब ब्लॉक करता है या कब किसी की रिपोर्ट करता है। इसके अलावा, जब उनका टीनएजर बच्चा अपनी सेटिंग बदलता है, तो उन्हें इस बारे में बताना भी शामिल है। अब, निगरानी फीचर का उपयोग करने वाले माता-पिता को अपने टीनएजर बच्चे (16 साल से कम उम्र) की डिफॉल्ट सुरक्षा और प्राइवेसी सेटिंग को कम कठोर स्थिति में बदलने की रिक्वेस्ट को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए प्रॉम्प्ट भेजा जाएगा- न कि सिर्फ बदलाव के बारे में बताने के लिए, जैसे कि जब कोई टीनएजर बच्चा अपने अकाउंट को प्राइवेट से पब्लिक में बदलने के लिए निगरानी फीचर का उपयोग करे या अपने संवेदनशील कंटेंट कंट्रोल को ‘कम’ से ‘स्टैंडर्ड’ में बदलने की कोशिश करे। अब उन लोगों के मैसेज पाने के लिए अपनी डीएम सेटिंग को बदलने की कोशिश करता है, जिन्हें वह पहले से फॉलो नहीं करता है या जिनसे वह जुड़ा नहीं है, तो उसके माता-पिता को एक नोटिफिकेशन मिलेगा जो उन्हें रिक्वेस्ट को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए कहेगा।

कैसे करें सुपरविजन टूल का इस्तेमाल

Uses of Supervision Tool
Uses of Supervision Tool

यदि आप अपने या अपने बच्चे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तरह की सेटिंग करना चाहते हैं तो सबसे पहले इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग्स एंड एक्टिविटी पर जाएं और सर्च बार में सुपरविजन सर्च करें। उस पर टैप करके फैमिली सेंटर में जाएं। अब अपने बच्चे के अकाउंट पर जाएं और इनवाइट भेजें, ध्यान रखें कि इनवाइट 48 घंटे के बाद अवैध हो जाएगा। इनवाइट भेजने के बाद एक लिंक बच्चे को शेयर हो जाएगा। आपके बच्चे की चैट पर जो लिंक जाएगा उसे क्लिक करना है और फिर नेक्स्ट में जाना है। नेक्स्ट में जाने के बाद आपको अलाउ का ऑप्शन दिखाई देगा, उसे क्लिक कर दीजिए। अपने मोबाइल में जाना है सुपरविजन में जाना है सेटअप हो जाएगा जैसे ही आप उस पर क्लिक करते हैं। जितना भी टाइम बिताएगा उसे दिखा देगा। सबकुछ ग्राफ में आ जाएगा। आप अपने बच्चे का टाइम मैनेज भी कर सकते हैं। टाइम सेलेक्ट करेंगे डेली टाइम लिमिट को ऑन करना है। एडिट शेड्यूल भी कर सकते हैं। आपको नोटीफिकेशन आ जाएगा। सी ऑल पर क्लिक करना है इससे जान जाएंगे कि आपके बच्चे को कौन फॉलो करता है। ये भी पता चल जाएगा कि किसके साथ सबसे ज्यादा बातचीत होती है। सेंसेटिव अकाउंट ना देखें इसके लिए आप अपने बच्चे के मोबाइल में अकांउट एंड प्राइवेसी में जाकर में रिस्ट्रिक्टेड कंटेंट को चुनें और उस पर टैप करें और स्टैंडर्ड से लेस पर क्लिक करें। इससे आपके बच्चे को न्यूडिटी जैसे कंटेट देखने को नहीं मिलेगा।

इसके अलावा आपका बच्चा आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए टाइम से ज्यादा इंस्टाग्राम स्क्रॉल करता है तो आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा आपके बिना अनुमति के वह आगे और समय इंस्टा पर नहीं बिता सकता है। फैमिली सेंटर में रिसोर्सेज के नीचे ऐजुकेशन हब हेल्प सेंटर और इंस्टाग्राम सेफ्टी का चुनाव कर सकते हैं। हेल्प सेंटर में आप पेरेंटल सुपरविजन के बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। सोशल युग में बच्चे माता-पिता से भी ऑनलाइन ही जुड़े रहते हैं। ऐसे में समय आ गया है कि बच्चों के लिए माता-पिता सोशल मीडिया पर टाइम सेट करें और बच्चों के साथ फिजिकल बैठकर बात करें। अपने विचार साझा करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें और उनके साथ जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। अभिभावक से ज्यादा हितैषी बच्चों के लिए कोई नहीं हो सकता है। टेक्नोलॉजी हमारे काम को आसान करने और हमें जागरुक और शिक्षित करने के लिए है। लेकिन बच्चे अपनी मासूमियत कहें या समय का प्रवाह उसका गलत इस्तेमाल करने लगे हैं।

सपना झा गृहलक्ष्मी पत्रिका में बतौर सोशल मीडिया मैनेजर और सीनियर सब एडिटर के रूप में साल 2021 से कार्यरत हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता...