Summary: लकड़ी के फर्नीचर को नया जैसा बनाए रखने के 6 आसान हैक्स
लकड़ी के फर्नीचर की चमक और मजबूती को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 6 आसान और असरदार घरेलू हैक्स। धूल, दाग और खरोंच से छुटकारा पाएं और अपने घर का हर कोना नया जैसा चमकाएं।
Hacks to Keep Your Wooden Furniture new(Wood Furniture Maintenance): लकड़ी का फर्नीचर पुराने समय से ही हर घर की शान माना जाता रहा है। सोफा हो डाइनिंग टेबल, अलमारी या लकड़ी से बना सेंटर टेबल, इनका आकर्षण घर को एक अलग ही लुक देता है। इसकी चमक और मजबूती लंबे समय तक बनी रहती है, लेकिन अगर सही देखभाल न हो तो समय के साथ इसकी खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। धूल-मिट्टी जमना, नमी का असर, पानी के दाग या खरोंच जैसी छोटी-छोटी चीजें लकड़ी के फर्नीचर की खूबसूरती को पूरी तरह से खराब कर देती हैं। अगर आपके घर घर में छोटे बच्चे हैं या लकड़ी के फर्नीचर का इस्तेमाल ज्यादा होता हो, तो उस पर कई निशान और दाग जल्दी दिखाई देने लगते हैं।
ऐसे में, जरूरत है कुछ आसान और असरदार तरीकों की, जिनकी मदद से आप अपने लकड़ी के फर्नीचर को सालों तक नया जैसा बनाए रख सकते हैं।
ऑलिव ऑयल और सिरका

लकड़ी की ऊपरी हिस्से पर धूल और पुरानी पॉलिश जमने की वजह से उसकी चमक कम होने लगती है। इसे हटाने के लिए नैचुरल क्लीनर बना काफी आसान है। आधा कप ऑलिव ऑयल और आधा कप सिरका मिलाएं। फिर एक नरम और साफ़ कपड़े को इस मिश्रण में डुबोकर लकड़ी के फर्नीचर पर रगड़ें। इस तरह आसानी से धूल हटेगी और लकड़ी की चमक लौट आएगी।
नींबू का रस और जैतून का तेल
फर्नीचर की पुरानी चमक वापस लाने के लिए बाजार की महंगी पॉलिश की जगह नींबू और जैतून का तेल इस्तेमाल करें। 4 चम्मच नींबू का रस और 4 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। तैयार मिश्रण को कॉटन के कपड़े से फर्नीचर पर लगाएं। यह मिश्रण लकड़ी को चमकदार बना देगा।
वैक्स क्रेयॉन से भरें सारी खरोंच
लकड़ी के फर्नीचर पर छोटी-मोटी खरोंच आमतौर पर पड़ जाती हैं। इन्हें छिपाने का सबसे आसान तरीका है वैक्स क्रेयॉन। खरोंच के रंग से मिलता-जुलता क्रेयॉन लें और इस पर मल दें और मुलायम कपड़े से पोंछें। इस तरह खरोंच तुरंत छिप जाएगी और फर्नीचर भी नया लगेगा।
हेयर ड्रायर से मिटेंगे पानी के निशान
लकड़ी के टेबल या बेड अलमारी पर रखे गिलास अक्सर वॉटर रिंग्स छोड़ते हैं। इन्हें हटाने का तरीका बहुत आसान है। हेयर ड्रायर को हल्के गर्म मोड पर चलाकर दाग वाली जगह पर रखें। धीरे-धीरे कुछ मिनटों में दाग गायब हो जाएगा। इसके बाद दाग वाली जगह पर थोड़ी सी फर्नीचर पॉलिश लगाएं, जिससे लकड़ी और भी चमकदार दिखने लगेगी।
बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट
अगर लकड़ी पर जिद्दी दाग लग गए हों तो बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट बहुत कारगर है। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लेकर इन्हें मिलाए और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग पर लगाकर मुलायम कपड़े से रगड़ें। ऐसा करने पर दाग गायब हो जाएंगे।
डस्टिंग और कवर
फर्नीचर को लंबे समय तक नया बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है रोज़ साफ़ सफाई पर ध्यान देना। माइक्रोफाइबर कपड़े से रोज़ाना धूल पोंछें। धूप या नमी से बचाने के लिए फर्नीचर पर कवर या टेबल क्लॉथ का इस्तेमाल जरूर करें। इससे लकड़ी की ऊपरी हिस्सा सुरक्षित रहता है।
