TV Remote
TV Remote

Overview: टीवी रिमोट की लड़ाई को मैनेज करने के तरीके

अगर आपके घर में अक्सर टीवी रिमोट को लेकर झगड़ा होता है तो उसे अवॉयड करने के लिए इन स्मार्ट ट्रिक्स को आजमाएं।

Tv Remote Fighting: हर घर के अक्सर टीवी रिमोट को लेकर झगड़ा होता ही है। खासतौर से, अगर शाम का वक्त हो तो ऐसे में घर का हर सदस्य एक साथ सोफे पर बैठा होता है और तब चालू होता है असली “फैमिली ड्रामा”। उस समय किसी को न्यूज देखी होती है तो किसी को सीरियल तो कोई वेब सीरीज देखना चाहता है, जिसकी वजह से रिमोट की लड़ाई शुरू हो जाती है। रिमोट भले ही छोटी-सी चीज़ लगे, लेकिन इसके कारण कई बार फालतू की बहसें बड़े झगड़े का रूप ले लेती हैं।

यूं तो टीवी देखना परिवार को जोड़ने वाला समय माना जाता है, लेकिन रिमोट की लड़ाई की वजह से वही मस्ती टाइम कब टेंशन टाइम बन जाता है, इसका पता ही नहीं चलता है। शायद ही कोई ऐसा घर हो, जहां पर टीवी रिमोट को लेकर खींचतान ना होती हो। हालांकि, अच्छी बात यह है कि थोड़ी समझदारी, समझौता और थोड़ी मस्ती मिलाकर इसी रिमोट को लड़ाई को खत्म कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

Tv Remote Fighting
Family remote time table

अगर आपके घर में हर दिन रिमोट को लेकर महाभारत होती है तो ऐसे में इस खींचतान से बचने का सबसे अच्छा तरीका है फैमिली रिमोट टाइम टेबल बनाना। जिस तरह स्कूल में पीरियड्स का टाइम-टेबल होता है, ठीक उसी तरह घर के लिए भी एक छोटा-सा टीवी टाइम-टेबल बनाया जा सकता है। टाइम टेबल बनाते समय खासतौर से इस बात का ध्यान रखें कि घर के सभी सदस्य अपने पसंदीदा शो या प्राइम न्यूज आदि देख पाएं। इससे सबको बराबर टाइम मिलेगा और किसी को भी ये नहीं लगेगा कि उसके साथ गलत हो रहा है।

Remote Rotation System
Remote Rotation System

अगर आप हर दिन घंटों टीवी नहीं चलाना चाहती हैं तो ऐसे में रिमोट रोटेशन सिस्टम अपनाना अच्छा आइडिया हो सकता है। इसके लिए आप एक कैलेंडर बना लो जिसमें हर दिन के लिए घर के अलग सदस्य के लिए टीवी शो हो। मसलन, सोमवार को भाई का शो तो मंगलवार को बहन अपनी पसंद का देख सकती है। इसी तरह, घर का हर सदस्य एक दिन तय कर सकता है। वहीं, वीकेंड पर सब मिलकर तय करो कि मूवी देखनी है या मैच। इससे टीवी रिमोट को लेकर बहस खत्म हो जाएगी।

Technology
Technology

आज के समय में अपने पसंदीदा शो या न्यूज देखने के लिए सिर्फ और सिर्फ टीवी पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि टोक्नोलॉजी ने सबकुछ आसान कर दिया है। ओटोटी से लेकर यूट्यूब और मोबाइल ऐप्स जैसे कई ऑप्शन आपके पास अवेलेबल हैं। ऐसे में अगर सबको एक ही समय पर अपना पसंदीदा शो देखना है तो ऐसे में ऐप से लेकर ओटीटी तक का सहारा लिया जा सकता है। इससे एक ही टाइम पर रिमोट को लेकर जंग नहीं होगी।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...