How To See Aerial View
How To See Aerial View

Overview: घर बैठे मिलेगा फ्लाइट में बैठने का मजा, गूगल दे रहा है फ्री में ये सुविधा

How To See Aerial View: क्या आप भी हवाई जहाज में बैठने का सपना देखते हैं, लेकिन आपकी जेब इसकी इजाजत नहीं देती। अक्सर ऐसा होता है, दोस्तों के स्टेट्स देखकर मन ललचाता है। हवाई जहाज में बैठने का हर किसी का सपना होता है। अगर आप भी फ्लाइट में बैठने का सपना देखते हैं और उस फ्लाई व्यू को देखना चाहते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

How To See Aerial View: क्या आप भी हवाई जहाज में बैठने का सपना देखते हैं, लेकिन आपकी जेब इसकी इजाजत नहीं देती। अक्सर ऐसा होता है, दोस्तों के स्टेट्स देखकर मन ललचाता है। हवाई जहाज में बैठने का हर किसी का सपना होता है। अगर आप भी फ्लाइट में बैठने का सपना देखते हैं और उस फ्लाई व्यू को देखना चाहते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

गूगल आपके लिए एक ऐसी सुविधा लाया है, जिसके जरिए आप देश ही नहीं विदेशों के भी रियल फ्लाई व्यू का मजा ले सकते हैं। इस तरीके से आप फ्री में ही बिना पैसा खर्च किए किसी भी देश में हवाई जहाज में घूमने का अहसास ले सकते हैं। इसके लिए आपको हमारे बताए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए जानें…

Also read: शादी के बाद आधार कार्ड में बदलना है सरनेम और एड्रेस? जानें आसान स्टेप्स: Aadhar Card after Marriage

घर बैठे फ्लाइट का virtual fly view कैसे देखें?

  1. इसके लिए फोन में सबसे पहले गूगल ओपन करें और उसमें सर्च करें virtual fly view on city
  2. इसे सर्च करते ही आपको बहुत सारे वेबसाइट्स के लिंक दिखेंगे, इसमें आपको virtual vacation वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके ओपन होते ही आपके आगे अलग-अलग देशों और शहरों के ऑप्शन आएंगे।
  4. इसमें आप अपनी पसंद की जगह के नाम पर क्लिक करके virtual फ्लाइट व्यू का मजा ले सकते हैं।
  5. ये बहुत ही आसान तरीका है।

गूगल मैप पर फ्लाइट व्यू कैसे देखें?

How To See Aerial View
Flight View on Google
  1. अगर आप चाहें, तो गूगल पर भी फ्लाइट व्यू का मजा ले सकते हैं।
  2. इसके लिए सबसे पहले Google Maps को ओपन करें। इसके बाद अपनी प्रोफाइल फोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें।
  3. इसके बाद satellite view 3D mode को अनेबल करें।
  4. अब सैटेलाइट मोड में मैप ओपन करें। ग्लोब व्यू के बगल में स्थित चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
  5. अब कंपास के नीचे दाईं ओर 3डी आइकन पर क्लिक करें।
  6. Google मैप aerial view वीडियो भी प्रदान करता है जो ड्रोन व्यू देता है।
  7. इस तरीके से आप मजे से फ्लाई व्यू का आनंद ले सकते हैं।

आप भी लें मजा

अगर आप भी हवाई जहाज में नहीं बैठ पा रहे हैं, तो आप भी अपने दोस्तों को चिढ़ाने के लिए इन आसान ट्रिक्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपका स्टेट्स भी बना रहेगा और कोई आपका मजाक भी नहीं उड़ा पाएगा। इस तरीके से आप अपनी पसंद की किसी भी जगह पर घूमने का मजा ले सकते हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...