घर पर मकड़ी के मोटे-मोटे जालों से हो गए हैं परेशान? इन ट्रिक्स से करें साफ
How to Remove Spider Webs : मकड़ी के जालों को कम करने के लिए आप कुछ आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे।
How to Remove Spider Webs : घर में मकड़ी के जालों का होना एक सामान्य समस्या है, लेकिन इन्हें साफ रखना ज़रूरी है क्योंकि यह न सिर्फ गंदगी का संकेत होता है, बल्कि मकड़ियां कभी-कभी नुकसानदेह भी हो सकती हैं। इसलिए घर के कोने-कोने में फैले मकड़ी के जालों को हटाना बहुत ही जरूरी होता है। कई बार हम जाले को हटाने के काम को काफी मेहनत वाला काम समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आप कुछ सिंपल से ट्रिक से मकड़ी के जालों को साफ कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे आसान से उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे मकड़ी के जालों को साफ किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
Also read: फ्रिज डोर के रबड़ पर जम गई है गंदगी, तो ऐसे करें साफ
वैक्यूम क्लीनर और झाड़ू का करें इस्तेमाल
वैक्यूम क्लीनर मकड़ी के जाले साफ करने का सबसे आसान तरीका है। इसका लंबा नोजल मकड़ी के जालों तक आसानी से पहुंचता है। आप इसे दीवारों, छत, और कोनों से जाले हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा झाड़ू के प्रयोग से भी आप जाले को साफ कर सकते हैं। आप लंबी छड़ी, बांस या झाड़ू का उपयोग करके जालों को हटाया जा सकता है। झाड़ू के सिरे पर एक मुलायम कपड़ा बांधकर आप इसे दीवारों और ऊंचाई वाले स्थानों पर आसानी से पहुंचा सकते हैं।
सिरके का स्प्रे
सिरका मकड़ियों को दूर रखने में प्रभावी होता है। 50% सिरके और 50% पानी का मिश्रण तैयार करें और इसे उन जगहों पर छिड़कें जहाँ मकड़ी के जाले बनते हैं। इससे मकड़ियाँ दूर रहेंगी और नए जाले बनने से रोकने में मदद मिलेगी।

नींबू या पुदीने का तेल
मकड़ियों को नींबू और पुदीने की गंध पसंद नहीं होती। आप नींबू का रस या पुदीने के तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसे जाले वाली जगहों पर छिड़कें, मकड़ियाँ वापस नहीं आएंगी।
मक्खी मारने वाली छड़ी
अगर मकड़ियां काफी ज्यादा बढ़ रही हैं और घर में इधर-उधर घूम रही हैं, तो इन्हें मारने के लिए आप मक्खी मारने वाली छड़ी (फ्लायस्वैटर) का उपयोग कर सकते हैं। यह मकड़ियों को तुरंत मारने के लिए उपयोगी होती है।
मकड़ियों के प्रवेश को रोकें
मकड़ियों को घर में आने से रोकने के लिए खिड़कियों और दरवाजों के किनारों को अच्छे से बंद रखें। दरारों और छेदों को भरने के लिए सीलेंट या पेस्ट का इस्तेमाल करें। इससे मकड़ियाँ घर के अंदर आने से बचेंगी।
नियमित सफाई
नियमित रूप से सफाई करने से मकड़ियां घर में ठिकाना नहीं बना पाएंगी। खासकर कोनों, छत, और खिड़कियों के पास की सफाई का ध्यान रखें।

अरोमा डिफ्यूज़र का करें इस्तेमाल
पुदीना, नीलगिरी, या लैवेंडर जैसे तेलों का अरोमा डिफ्यूज़र में उपयोग मकड़ियों को घर से दूर रखता है। मकड़ियों को ये गंधें पसंद नहीं होती, जिससे वे घर में नहीं आतीं।
इन सरल और प्राकृतिक तरीकों से आप मकड़ी के जालों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने घर को साफ-सुथरा और सुरक्षित रख सकते हैं।
