House Blessing Shastra: धार्मिक ग्रंथों में घर की महिलाओं को देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है। इसीलिए किसी भी व्यक्ति के गृहस्थ जीवन की खुशहाली में घर की महिलाओं द्वारा किए गए सभी कार्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुछ विशेष उपाय और नियमों को अपनाकर सभी महिलाएं अपने घर में सुख समृद्धि के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं। इन उपायों और नियमों को मानने से महिलाओं के साथ-साथ घर के सभी सदस्यों के जीवन में सकारात्मकता आती है। जबकि, गृहस्थ जीवन से जुड़े इन नियमों की अनदेखी करने से आर्थिक नुकसान होता है। आइए जानते हैं ऐसे कौनसे उपाय और नियम हैं, जिसे हर गृहिणी को मानने चाहिए।
House Blessing: कपूर, दीया और पानी का उपयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महिलाओं को घर के मुख्य द्वार पर और घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीया जला कर सोना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और संपन्नता बनी रहती है। इसके साथ ही रात के समय कपूर जलाने से घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी नष्ट होती है। इसी तरह घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए महिलाओं को शाम होते ही अपने घर के मुख्य दरवाजे पर पानी से एक घेरा बनाना चाहिए। ऐसा करने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती। साथ ही अपने घर में रोज नमक के पानी से पोछा लगाना चाहिए। ये उपाय करने से घर के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ता है।
ब्रह्ममुहूर्त में उठना और श्री सूक्त का पाठ करना

सनातन धर्म के अनुसार, महिलाओं को ब्रह्ममुहूर्त में उठकर घर और मंदिर की साफ-सफाई करनी चाहिए। उसके बाद स्नान कर तुलसी को जल अवश्य चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही रोज घर के मंदिर और आंगन में चंदन, धूपबत्ती, अगरबत्ती और दीया जलाना चाहिए। इसके अलावा शास्त्रों में बताया गया है कि महिला को घर के मंदिर में रोज श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही रोज मां लक्ष्मी के श्रीयंत्र को तिलक लगाकर प्रणाम करने से घर का आर्थिक संकट दूर होता है।
इन बातों का रखें ध्यान

माना जाता है कि शाम के बाद झाड़ू करने से आर्थिक नुकसान होता है। इसलिए शाम होने के बाद घर में झाड़ू नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही झाड़ू को कभी भी खड़ी न रखें और उसको ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर ना पड़े। इस नियम को मानने से घर में बरकत होती है। इसके अलावा घर की महिलाओं को शाम के समय बाल धोने से बचना चाहिए और भूलकर भी कभी रसोईघर में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इसके साथ ही घर के सभी सामान को व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए। अस्त व्यस्त तरीके से रखा हुआ समान घर की शोभा खराब करता है। अगर घर की महिलाएं ये छोटे-छोटे नियम और उपाय अपनाती हैं तो उनके घर पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
यह भी पढ़ें: बदलना चाहती हैं किस्मत तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक ही नहीं और भी बातों का रखें ध्यान: Main Door Vastu
