मच्छरों ने कर दिया है परेशान तो अपनाएं ये ६ उपाय: Homemade Mosquito Repellent
Homemade Mosquito Repellent

Homemade Mosquito Repellent: आजकल मच्छरों ने तो जैसे आतंक मचा रखा है जिससे कहीं भी बैठना उठना मुश्किल हो गया है। रात को सोते  ही तो मच्छर काटते हैं। ऐसे में घर में क्या किया जाए जिससे इनसे छुटकारा मिल सके। आजकल तो आपने देखा होगा बाजार में ढेरों ऐसी चीजें आ गई है जिससे मच्छरों को भगाया जा सकता है। लेकिन आप घर पर ही कुछ ऐसे उपाय कर सकती है जिससे मच्छरों को भगाना आसान है आईए जानिए-

1) तुलसी

तुलसी का पौधा लगाने से तो वैसे भी घर में से आधी बीमारी भाग जाती है। और अगर आप तुलसी के पानी को पूरे शरीर पर लगा लेते है तो मच्छर आपको काटते नहीं है। आप तुलसी के पत्तों को घिस कर उनका पानी निकाल लें और फिर इसे अपने पूरे शरीर पर लगा लें। मच्छर आपको काटेंगे नही बल्कि दूर भाग जाएगे। तुलसी के पौधे को आंगन या बालकनी में लगाने से मच्छर आते नहीं है। तुलसी की महक से ही वे दूर से ही भाग जाते है। तो क्यों न तुलसी का एक पौधा अपनी बालकनी में जरूर लगाएं।

2) अजवाइन और सरसो का तेल

Homemade Mosquito Repellent
Mosquito Repellent in Home

सरसो के तेल में अजवाइन डालकर बत्ती जला दें। सरसो और अजवाइन दोनों ही कड़वी होती है जिसकी वजह से मच्छर भाग जाते है। कमरे में सरसो के तेल का धुआं होने के कारण वे घर में रूक नहीं पाते। साथ ही सरसो के तेल की बत्ती जलाने पर वो आपकी सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाती है।

3) कपूर

कपूर तो आप पूजा मे इस्तेमाल करते ही है। लेकिन क्या आपको पता है कपूर को जलाने से मच्छर भी भाग जाते है तो आपको यहां हम बता देते है। कि अगर आप कपूर को कमरे में 10 से 15 के लिए जला दे तो कमरे में से मच्छरों का नामोनिशान नहीं रहेगा। सारे मच्छर भाग जाएंगे। कपूर में से धुआं काफी निकलता है जो मच्छर बर्दाशत नही कर पाते है।

4) नीम का तेल

नीम तो त्वचा की बीमारियों को दूर में काफी फायदेमंद साबित होता है। नीम के तेल को आप अपने शरीर पर लगाकर सो जाएं मच्छर काटेंगे नहीं या फिर नीम के तेल का आप दीया जलाएं। मच्छर घर में घुसेंगे भी नहीं और आपको मच्छरों से मुक्ति मिल जाएगी। नीम के पत्ते लगाने से भी मच्छर भटकते नहीं है।

5) लहसुन

लहसुन के इस्तेमाल से मच्छर दूर भागते है। तो आपके घर में मच्छर घुस नहीं पाए तो इसके लिए आप लहसुन का इस्तेमाल करें। लहुसन को पीस लें और उसे पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को घर के हर कोने में छिड़क दें। मच्छर कहीं भी बैठ नहीं पाएंगे और भाग जाएगे।

6) तेजपत्ता

तेजपत्ते को अगर घर में जला देते है तो उसका असर इतना बढ़िया होता है कि मच्छर भटकते भी नहीं है और यदि इस पर नारियल तेल और  कपूर को डालकर जलाएं तो मच्छर भागते हुए नजर आएंगे। लेकिन इसके लिए नारियल के तेल मे कपूर को मिलाकर तेजपत्ता पर मल दें और फिर इसे जला दे फिर आप इसका असर देखना मच्छर कैसे भागेंगे।