Types of Wardrobe: वॉर्डरोब सिर्फ सामान रखने के काम ही नहीं आती है, बल्कि ये घर की खूबसूरती को भी संवारती है। कुछ टिप्स इसी बारे में-
आपकी बेशकीमती चीज़ों को समेट कर रखने वाली वॉर्डरोब भी घर के फर्नीचर आइटम्स में शामिल होती हैं। ऐसे में अपने बेडरूम की रौनक को बढ़ाने के लिए आप वॉर्डरोब, यानी अलमारी को भी डिजाइनर बनवा सकते हैं। आमतौर पर पहले लोग बाजार से अपनी ज़रूरत के हिसाब से अलमारी खरीदते थे, लेकिन अब इंटीरियर स्पेस में कमी होने के कारण उसे वॉल्स में ही बनवा लेते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, अलमारी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन, जो आपकी ज़रूरत और इंटीरियर स्पेस के लिहाज़ से बिल्कुल परफेक्ट साबित होंगी।
Also read: फिट है फ्लोरल फर्नीचर का आइडिया, जानें कैसे दें फर्नीचर को फ्लोरल टच
ज्योमैट्रिक वॉर्डरोब
इस डिजाइन की अलमारी देखने में बेहद खूबसूरत व ट्रेंडी लगती है। यह अलमारी आपके रूम को स्टाइलिश और मॉर्डन लुक देगी। आप इसे अपने बेडरूम के लिए खरीद या बनवा सकते हैं।

प्रिंटेड वॉर्डरोब
यह लेटेस्ट डिजाइन की प्रिंटेड अलमारी भी आजकल काफी ट्रेंड में है। इस तरह की अलमारी से आप अपने बेडरूम की शोभा को बढ़ा सकते हैं। यह अलमारी आपके रूम को स्टाइलिश दिखाने के साथ-साथ ब्यूटीफल लुक भी देगी।
वुडन वॉर्डरोब

फैंसी डिजाइन की वुडन अलमारी हर बेडरूम के लिए परफेक्ट होती है। इस अलमारी में आप अपना हर सामान आराम से रख सकते हैं। साथ ही साथ अपने बेडरूम को आकर्षक व सुंदर दिखा सकते हैं।
लैमिनेट वॉर्डरोब
लेटेस्ट डिजाइन की यह खूबसूरत लेमिनेटेड अलमारी भी आजकल काफी फैशन में है और लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। बेहतरीन मैटेरियल से तैयार की गई यह अलमारी आपके बेडरूम को ट्रेडिशनल और क्लासी लुक देगी।
मिरर वॉर्डरोब
अपनी ज़रूरी चीज़ों को स्टोर करने के लिए आप एक $खूबसूरत स्टाइलिश मिरर अलमारी भी बनवा सकते हैं। मिरर डिजाइन्स की अलमारी से आपके कमरे को मॉर्डन लुक भी मिलेगा, साथ ही ये ड्रेसिंग टेबल की कमी को भी पूरा करेगी।
