Oven Cleaning Tips
Oven Cleaning Tips

Oven Cleaning: आज के समय में हम सभी अपने घर में ओवन का इस्तेमाल जरूर करते हैं। लेकिन कुछ भी पकाने के चक्कर में ओवन के शीशे पर दाग लग जाते हैं, जो काफी जिद्दी होते हैं और उन्हें साफ करना इतना भी आसान नहीं होता है। अक्सर हम कपड़े की मदद से उन दागों को साफ करना भी चाहते हैं, लेकिन फिर भी वे अच्छी तरह साफ नहीं होते हैं। अब अगर आपके घर में भी ओवन है और आप उसके शीशे पर लगे दाग को बिना किसी परेशानी के साफ करना चाहते हैं तो ऐसे में आप कुछ आसान उपाय अपना सकते है।

ओवन के शीशे की सफाई का मतलब यह कतई नहीं है कि उसे घंटों रगड़ा जाए या फिर हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाए। आप कुछ नेचुरल आइटम्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बेकिंग सोडा से लेकर सिरका व नींबू आदि भी ओवन के कांच पर लगे दाग को साफ कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर ओवन के शीशे पर लगे दाग को साफ किया जा सकता है-

नींबू और बेकिंग सोडा दोनों क्लीनिंग के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसकी मदद से आप ओवन के शीशे को बेहद आसानी से साफ कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • बेकिंग सोडा
  • नींबू का रस
  • स्पंज या माइक्रोफाइबर कपड़ा

क्लीन करने का तरीका-

  • सबसे पहले एक कटोरी में एक नींबू का रस निचोड़ें।
  • अब इसमें पर्याप्त मात्रा में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को दागों पर लगाएं और 5-10 मिनट तक लगा रहने दें।
  • नम स्पंज या कपड़े से रगड़ें, फिर पोंछकर साफ करें।

अगर आप बेहद कम मेहनत के ओवन के शीशे को झटपट चमकाना चाहते हैं तो ऐसे में कमर्शियल ओवन क्लीनर की मदद ली जा सकती है।

आवश्यक सामग्री-

  • कमर्शियल ओवन क्लीनर
  • ग्लव्स
  • स्पंज

क्लीन करने का तरीका-

  • सबसे पहले ग्लास पर क्लीनर स्प्रे करें।
  • लेबल पर सुझाए गए समय तक इसे लगा रहने दें।
  • अब इसे नम कपड़े से रगड़ें और पोंछें।

बेकिंग सोडा के साथ मोटा नमक ओवन के शीशे को स्क्रब करता है, जिससे वह बेहद आसानी से साफ हो जाता है।

आवश्यक सामग्री

  • बेकिंग सोडा
  • मोटा नमक
  • पानी
  • स्पंज

क्लीन करने का तरीका-

  • सबसे पहले बेकिंग सोडा और मोटे नमक को बराबर मात्रा में पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
  • अब इस मिश्रण को दागों पर लगाएं।
  • स्पंज या कपड़े से सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे रगड़ें।
  • नम कपड़े से पोंछकर साफ करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...