गर्मी बढ़ने के साथ ही लगभग हर घर में एक काॅमन समस्या होती है और वो है मच्छरों का आंतक बढ़ने की। कई बार तो इन मच्छरों के कारण जीना दुष्वार हो जाता है। ये न सिर्फ परेशान करते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देते हैं। डेंगू, मलेरिया, येलो फीवर सहित कई खतरनाक बीमारियां इन्हीं के कारण होती हैं। ऐसे में घर में मच्छर भगाने के लिए सभी लोग काॅयल से लेकर स्प्रे तक यूज करते हैं। ये न सिर्फ आपकी पाॅकेट पर भारी पड़ते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी इनका लंबा उपयोग खतरनाक होता है। ऐसे में मच्छरों को भगाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। ये आसान भी हैं और सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचते हैं।

कपूर है कमाल का

अगर घर में मच्छर परेशान करते हैं तो आपके लिए कपूर बेस्ट ऑप्शन है।
If mosquitoes bother you at home then camphor is the best option for you.

अगर घर में मच्छर परेशान करते हैं और आप कॉयल या दूसरी कैमिकल वाली चीजों काे यूज नहीं करना चाहते हैं तो आपके लिए कपूर बेस्ट ऑप्शन है। आप कमरे में कपूर जला कर पंद्रह से बीस मिनट के लिए कमरा बंद कर दें। ध्यान रखें कमरे की खिड़कियां भी बंद कर दें। आप पाएंगे कि कुछ ही देर में सारे मच्छर गायब हो जाएंगे।  धुएं की वजह से सारे मच्छर भाग जाएंगे।

तुलसी है कारगर

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। तुलसी के पौधे को घर में लगाने मात्र से ही मच्छर दूर भागते हैं। आप तुलसी के रस को या तुलसी आयल को बाॅडी पर लगाएं, इससे भी मच्छर आपको नहीं काटेंगे। तुलसी आयल आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इससे आपके दो काम आसान हो जाएंगे।

सरसों का तेल और अजवाइन  

सरसों का तेल मानों मच्छरों का दुश्मन है।
Mustard oil is the enemy of mosquitoes

सरसों का तेल मानों मच्छरों का दुश्मन है। इसे और असरदार बनाता है अजवाइन। अगर मच्छरों को दूर भगाना चाहते हैं तो सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिला लें। अब इस मिश्रण से किसी गत्ते के टुकड़े या फिर रूई को भिगो लें। फिर इसे कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर दूर भाग जाएंगे।  

लहसुन का लाजवाब उपाय

मच्छरों को घर में घुसने से रोकने के लिए लहसुन को यूज करें। लहसुन की स्मेल से मच्छर दूर भागते हैं। आप लहसुन को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और फिर इस पेस्ट को पानी में उबाल लें। जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इसे घर के हर कोने में छिड़कें। इससे घर में मच्छर नहीं आएंगे।

गोबर के कंडों का गजब असर

मच्छरों को घर से भगाने के लिए गोबर के कंडे बहुत काम के हैं।
cow Dung cakes are very useful to drive mosquitoes away from the house.

मच्छरों को घर से भगाने के लिए गोबर के कंडे बहुत काम के हैं। घर से मच्छरों को भगाने के लिए सारे खिड़की, दरवाजे बंद करके गोबर का कंडा जलाएं। करीब पंद्रह से बीस मिनट तक इन्हें न खोलें। आप पाएंगे कि इसके धुएं से मच्छर या तो मर जाएंगे या फिर बाहर चले जाएंगे। खास बात ये है कि इससे आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा। यह तरीका बेहद आसान भी है।  

मच्छरों को दूर ले जाएगा लैवेंडर

मच्छरों को घर से दूर भगाने का एक और घरेलू उपाय है लैवेंडर। इसकी खुशबू बहुत तेज होती है, ऐसे में अगर घर में लैवेंडर फ्रेगनेंस का स्प्रे छिड़क देंगे तो मच्छर आसपास नहीं आते हैं। इससे आपके दो काम होंगे एक तो आपका घर महकेगा और दूसरा मच्छर दूर हो जाएंगे।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...

Leave a comment