अपने लिविंग और बाथरूम को देना है नेचुरल लुक तो अपनायें ये कमाल की टिप्स
बायोफिलिक डिजाईन घर के वातावरण को शांत, सुन्दर बनाती है जो स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। चलिए जानते है ऐसे कौन से टिप्स है जिससे अपनाकर आप अपने बाथरूम और लिविंग रूम को बिलकुल नेचुरल लुक दे सकते है।
Home Decor Idea: अपने घर को सबसे अलग और यूनिक दिखाने के लिए लोग नए नए तरीके अपनाते है। इसी के साथ आज के समय में लोग प्राकृतिक से ज्यादा जुड़े रहने की कोशिश कर रहे है इसलिए अपने घर के इंटीरियर को डिजाईन करने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे है। इससे वातावरण को शांत, सुन्दर बनाती है जो स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। चलिए जानते है ऐसे कौन से टिप्स है जिससे अपनाकर आप अपने बाथरूम और लिविंग रूम को बिलकुल नेचुरल लुक दे सकते है।
दीवारों के रंग

अपने लिविंग रूम और बाथरूम को नेचुरल लुक देने के लिए इनकी दीवारों को नेचुरल रंगों से रंगे। हरे, नीले, भूरे रंग शांति और आरामदायक वातावरण बनाते है इसलिए अपने लिविंग रूम की दीवारों को इन रंगों से रंगें।
पानी डेकोरेशन
रूम को नेचुरल लुक देने के लिए रूम का एक स्पेस ऐसा चुने जहां आप टेबल टॉप पर फव्वारा या छोटा झरना लगा सकें। इसके साथ ही आप इसमें मछलियों को भी रख सकतें है। ये टिप्स आपके घर को शांत और सुन्दर बनाने में मदद करेगी और आपका रूम नेचुरल लगेगा।
प्राकृतिक लकड़ियों से सजाएं
घर के लिविंग रूम और बाथरूम को सजाने के लिए इसमें ज्यादा से ज्यादा लकड़, पत्थर और बांस का प्रयोग करें। इससे आपके घर में प्राक्रतिक स्पर्श दिखेगा जो बहुत ही सुन्दर लगेगा।
बाथरूम को ये लुक दें

आप अपने बाथरूम को नेचुरल लुक देने के लिए बाथरूम में लकड़ी का फर्श लगवाएं। आप बाथरूम में कैबिनेटरी स्पेस को ऑर्गेनिक लुक दे सकते है। इसके साथ ही बाथरूम में रंग बिरंगे पौधे लगाकर बाथरूम में हरियाली बनाएं। इस तरह आपका नेचुरल लुक बाथरूम बहुत ही सुन्दर लगेगा और आने वाले मेहमान आपके घर और बाथरूम की तारीफ़ करते नहीं रुकेंगे।
शेड लगवाएं

लिविंग रूम को यूनिक तरीके से सजाना चाहते है तो आप अपने लिविंग रूम के एक स्पेस को ग्रीन लीफ शेड टेबल के साथ डेकोरेट कर सकते है। इस तरह से आप रूम में ही प्राक्रतिक वातावरण का आनंद ले सकते हैं।
फर्नीचर
लिविंग रूम में फर्नीचर का चुनाव सबसे ज्यादा जरुरी है। आप अपने लिविंग रूम को नेचुरल लुक दे रहे है तो ऐसे में लिविंग रूम में अपने फर्नीचर गोल आकार के चुने। गोल आकार के फर्नीचर नेचुरल लुक देते है इस अलग लुक की वजह से आपका रूम अनोखा और बेहद सुन्दर लगेगा।
अपने लिविंग रूम और बाथरूम को बताएं हुए इन टिप्स के जरियें अगर आप डेकोरेट करवाते है तो आपका घर बेहद सुन्दर और अलग दिखेगा। इसके साथ साथ प्राक्रतिक लुक होने की वजह से घर का माहौल भी शांतिपूर्ण होगा। बाहर की भागदौड़ और स्ट्रेसफुल लाइफ से आपको इस घर के प्राक्रतिक वातावरण में आते ही रिलैक्स मिलेगा और आप काफी शांत महसूस करेंगे। इसके साथ ही घर में आये हुए मेहमान आपके घर के इस डेकोरेशन को देखने के बाद तारीफ़ करते नहीं थकेंगे।
