Budget Home Decor Tips
Budget Home Decor Tips

Summary: घर सजाने के लिए आसान और सस्ते टिप्स, बिना खर्च के दिखेगा स्टाइलिश

महंगी चीजें खरीदे बिना भी आप अपने घर को रिच और क्लासी बना सकते हैं। बस अपनाएं कुछ स्मार्ट होम डेकोर आइडियाज और बढ़ाएं हर कोने की शोभा।

Budget Home Decor Tips: हर कोई चाहता है कि उनका घर खूबसूरत और सुंदर दिखे। लोग घर को सजाने के लिए कई तरह चीजों इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए पैसे भी खूब खर्च होते हैं। अक्सर हम में से अधिकतर लोगों को लगता है कि घर सजाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। आप अपनी रचनात्मकता और कुछ बेहतरीन आइडियाज के साथ कम बजट में भी घर को सजाकर रिच और एलिगेंट लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको महंगी चीजें खरीदने की जरूरत नहीं है, बस अपनाने होंगे कुछ आसान तरीके।

आप सस्ते फर्नीचर को भी महंगा दिखा सकती हैं। इसके लिए पहले फर्नीचर को अच्छी तरह पेंट या रिफिनिश कराएं। इसके साथ ही खूबसूरत कवर का इस्तेमाल करें, जो फर्नीचर को क्लासी लुक दे। अच्छे पैटर्न वाले कुशन, वॉल डेकोर और सेंट्रल फोकल पॉइंट जैसे आकर्षक लैंप या सजावटी आइटम्स भी फर्नीचर को महंगा और स्टाइलिश बनाते हैं।

Budget Home Decor
Decorate the living room with fresh flowers

बैठक को आकर्षक बनाने और घर आए मेहमानों पर अच्छा प्रभाव छोड़ने के लिए बैठक की दीवारों को हल्के रंग से पेंट करवाएं। आप एंटीक चीजों को री-डिजाइन करके भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बैठक में हमेशा ताजे फूल रखें। इंटीरियर्स में मेटल, गोल्ड या सिल्वर कलर का टच दें। लाइटिंग भी महत्वपूर्ण है, इसलिए सॉफ्ट और एलिगेंट लाइट्स का चयन करें, जिससे रूम का लुक रिच लगे

परदे घर को आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप इनका इस्तेमाल घर को रिच लुक देने में भी कर सकती हैं। इसके लिए आप डार्क और रिच कलर, जैसे गहरा नीला, ग्रे या मस्टर्ड रंगों के परदे खरीदें। इस समय लंबे और फर्श तक पहुंचने वाले परदे ट्रेंड में हैं। वहीं सजावटी टैसल्स, कढ़ाई या गहने जैसी डिटेल्स भी परदों को एक प्रीमियम फील देती हैं।

Light colors in the kitchen
Light colors in the kitchen

किचन घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। छोटे किचन के लिए हमेशा हल्के रंग चुनें। अगर डार्क कलर इस्तेमाल करना चाहती हों तो दो कंट्रास्ट कलर की कैबिनेट्स बनवाएं। कंट्रास्ट के लिए दो से ज्यादा रंग न चुनें, क्योंकि ज्यादा रंगों से किचन छोटा दिखता है। अगर किचन एल शेप में है तो कॉर्नर यूनिट बनवाएं, जिससे स्पेस का सही ढंग से इस्तेमाल हो।

सोने के कमरे का आरामदायक होने के साथ ही खूबसूरत होना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले आप दीवारों को गहरे रंगों, जैसे कि गहरे नीले, काले या गोल्डन टोन से पेंट कराएं। इसके बाद खूबसूरत बेडशीट्स और तकियों का चयन करें। साथ ही शानदार लाइटिंग, जैसे कि क्रिस्टल लैंप, वॉल डेकोर जैसे आर्टवर्क, मिरर और आकर्षक कार्पेट की सहायता से बेडरूम को सजाएं, ताकि वह रिच लुक दे सके।

decorative mirror
Install a decorative mirror

मिरर घर की सजावट ही नहीं बढ़ाता बल्कि पॉजिटिविटी को भी बढ़ाता है। नया डेकोरेटिव मिरर खरीदने के बजाय आप पुराने मिरर को भी सजा सकते हैं। मिरर के साइड्स को छोटे-छोटे शंख, हैंडमेड फ्लॉवर, चमकीली चीज़ों से सजा सकते हैं।

बाथरूम को रिच लुक देने के लिए आप वॉल पर ग्लॉसी पेंट या स्टाइलिश वॉलपेपर लगवा सकती हैं। साथ ही बाथरूम में शानदार लाइटिंग करवाएं, जैसे कि वॉश बेसिन के ऊपर या मिरर के आस-पास। यह बाथरूम को एलिगेंट बनाएगा। आप बाथरूम में नल और शावर को साफ रखें और चाहें तो प्लांट्स भी रख दें।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...