घर को सजाने से पहले इन खास बातो का रखे खास ख्याल
कई बार कुछ लोग तो पुरानी चीजों को रिसाइकल कर उन्हें खूबसूरत बना देते हैं और घर में डेकोरेशन कर लेते हैं।
Home Decoration Tips: घर को सजाने के कई सारे तरीके होते हैं लेकिन छोटे से घर को सजाने में भी नहीं तरह की क्रिएटिविटी करनी पड़ती है। आप अपने छोटे से रूम को लडिसेंट और मॉडर्न बनाने के लिए छोटी मोटी चीजों का इस्तेमाल कर सकती है। इस मामले में कुछ लोग काफी क्रिएटिव होते हैं जो अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें अपने घर को किस तरह से सजाना है। कई बार कुछ लोग तो पुरानी चीजों को रिसाइकल कर उन्हें खूबसूरत बना देते हैं और घर में डेकोरेशन कर लेते हैं। इस तरह के छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम आपके घर को खूबसूरत बनाते हैं। यह साथ ही आप जब भी इन्हे देखते हैं तो आपका मूड भी फ्रेश हो जाता है।
1. एंटीक पीस डेकोरेशन :

आज के समय में वैसे भी एंटीक पीस को मॉडर्न डेकोरेशन के पार्ट का हिस्सा माना जाता है। इसलिए आप भी इन बेकार पड़ी चीजों को कुछ काम में लेकर डेकोरेट या क्रिएटिविटी करें डेकोरेशन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने स्टोर में रखा कोई ब्रास या मेटल का डेकोरेटिव पीस या फिर कोई ओल्ड फैशन वॉच जैसा कोई भी आइटम ढूंढ निकाले और स्मार्ट तरीके से इसको जगह के अनुसार सजाएं। इस तरह किसी भी चीज को नए तरीके से डेकोरेट कर अपने घर को नया लुक दे सकते हैं।
2. क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी को महत्व दें :

कुछ लोग अपने घर की दीवारों और हर कोने में कुछ ना कुछ डेकोरेटिव आइटम लगा देते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आपको क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी को महत्व देना चाहिए। चाहे तो आप अपने घर में सजाने के लिए एक ही डेकोरेटिव आइटम खरीदे लेकिन वह अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए।
3. चीजों का सही साइज :

इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप घर में कुछ डेकोरेटिव सामान खरीदने की सोच है तोपहले जगह केवल ध्यान में रखें और उसके हिसाब से कोई चीज खरीदें। अगर आप ड्राइंग रूम में कोई कारपेट लगाना चाहते हैं तो उसका साइज रूम के हिसाब से ही होना चाहिए ऐसा नहीं कि ज्यादा छोटा या बड़ा हो। अगर आपको अपने बेडरूम में एक प्यारा सा कपल फोटो लगाना है तो रूम की दीवार के हिसाब से उस फोटो का फ्रेम साइज होना चाहिए। आपको कोई भी डेकोरेटिव सामान खरीदने से पहले ध्यान रखना चाहिए कि सही साइज का सामान ही किसी जगह पर अच्छा लगता है।
4. कलर थीम का रखे ध्यान :

घर को सजाने से पहले आप उसका कलर थीम और फर्नीचर कॉन्बिनेशन को देखकर ही डेकोरेशन करना चाहिए। यह जरूरी नहीं होता है कि अगर आपकी किसी फ्रेंड ने आप को कोई महंगा या बड़ा गिफ्ट दिया है तोउसे बिना मैचिंग के ही अपने घर में सजाने चाहे फिर वह गिफ्ट कितना ही खूबसूरत क्यों ना हो। अगर ये गिफ्ट आपके इंटीरियर डिजाइन से मैच नहीं करता है तो उसका लुक बड़ा ही खराब दिखाई देगा। इसके साथ ही इस आइटम की वैल्यू भी खत्म हो जाएगी।
5. अनावश्यक चीजों का ना लगाएं ढेर :
अगर आप अपने घर को डेकोरेट कर रहे हैं तो एक बात का ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए कि घर में उसी चीज को खरीद कर लाए जो आवश्यक हो बिना काम की चीज को खरीद कर घर में ना सजाएं। अगर आप फर्नीचर खरीद रहे हैं तो अपने घर और कमरे के हिसाब से और जगह के साथ कलर थीम को ध्यान में रखकर उसे खरीदना चाहिए। यह ध्यान रखेंगे बल्क में कोई सामान ना लाएं। अगर आप ऐसे ही सामान ले आते हैं तो इससे घर कि रौनक बढ़ेगी नहीं बल्कि और भी बिगड़ जाएगी।
