Balcony Decor Ideas: बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए अकसर लोग डेकोरेटिव प्लांट्स लगाते हैं लेकिन आप चाहें तो खूबसूरत पौधों के साथ सजावटी चीजों से अपनी बालकनी को सजा सकते हैं।
बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं, जबकि कुछ हमेशा उलझन में रहते हैं कि आखिर बालकनी को कैसे खूबसूरत बनाएं। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे आइडियाज लेकर आएं हैं, जो आपकी बालकनी को खूबसूरत बना सकते हैं और आपकी फेवरेट प्लेस बन सकता है।
एक छोटी टेबल और चेयर
अगर आप अपनी बालकनी में सुबह या शाम की कॉफी या चाय का मजा लेना चाहते हैं तो आपको एक ऐसी चेयर और टेबल यहां रखनी चाहिए जो आसानी से फोल्ड हो जाए, ताकि इसे आप कम जगह पर रख सकें।
प्लांट्स है जरूरी
बिना पौधों के बालकनी को खूबसूरत नहीं बनाया जा सकता। आप अपनी पसंद के या खुशबूदार पौधे रख सकते हैं। बेल बनाने वाले प्लांट्स जैसे मनीप्लांट रख सकते हैं और थीम बेस्ड प्लांट्स भी रख सकते हैं। फूल किसे अच्छे नहीं लगते, आप फूल वाले रंग-बिरंगे पौधे लगा सकते हैं। आप चाहें तो अलग शेप और डिजाइंस में आने वाले प्लांट स्टैंड भी ले सकते हैं।
ग्रीन ग्रास मैट

आप फ्लोर पर ग्रीन ग्रास मैट बिछा सकते हैं। मैट से मैच करता हुआ वॉल पैटर्न प्लांट्स के साथ बना सकते हैं। आप वॉल या ग्रिल्स पर भी छोटे-छोटे रंग-बिरंगे प्लांट्स हैंग कर सकते हैं। ये प्लांट्स आपकी बालकनी में चार-चांद लगा सकते हैं
वॉल डेकोरेशन भी है जरूरी
आप प्लांट्स को ध्यान में रखकर वॉल डेकोरेशन कर सकते हैं। बालकनी में आप प्लांट्स की फोटोज लगा सकते हैं। कुछ ऐसी चीजें वॉल पर लगा सकते हैं, जो पानी में खराब ना हो। आप विंड चाइम्स या इसी तरह के पीसफुल साउंड वाली चीजें बालकनी में हैंग कर सकते हैं।
फ्लोर पिलो या बीन बैग

यदि आप बालकनी के फर्नीचर के लिए खर्च नहीं करना चाहते तो आप फ्लोर पिलो ला सकते हैं। कलरफुल और कंफर्टेबल पिलो बालकनी में मैट के ऊपर रख सकते हैं। अगर आप जमीन पर नहीं बैठना चाहते तो बीन बैग भी एक बेहतरीन विकल्प है।
लाइटिंग बालकनी को बनाएगी खूबसूरत
बालकनी को रात के समय में भी ब्यूटीफुल बनाने का काम लाइट्स कर सकती हैं। आजकल बाजार में कई तरह की लाइट्स मौजूद हैं, जो कि यूएसबी या बैटरी दोनों से ही चलती हैं। आप प्लांट्स पर भी हल्की वॉर्म लाइट्स लगा सकते हैं। ये आपके घर और बालकनी दोनों को ही खूबसूरत बना देगा।
झूला या चेयर लगाएं
आजकल बालकनी में झूला रखना या चेयरनुमा झूले को लटकाने का खूब फैशन है। अगर आपकी बालकनी थोड़ी सी भी बड़ी है तो आप बालकनी में झूला लटका सकते हैं। आप इस पर बैठकर आराम से नेचर का लुत्फ उठा सकते हैं। इससे ये आपका फेवरेट प्लेस भी बन सकता है और आपको दिनभर की थकान से रिलैक्स भी करने में मदद मिल सकती है।
पार्टी के लिए स्पेस डिजाइन करें
यदि आपके घर पर अकसर पार्टी-फंक्शन होते रहते हैं या आप एक पार्टीनुमा माहौल बनाना चाहते हैं तो बालकनी इसके लिए बढ़िया स्पेस हो सकता है। प्लांट्स के बीच आप बालकनी की ग्रिल पर चारों और पोल बनवा सकते हैं। ये फिक्स और आयरन रोड के होंगे तो बेहतर होगा। इन पोल्स पर आप कर्टंेस को हैंग करके खूबसूरत पार्टी एनवायरमेंट बना सकते हैं। कर्टंेस आप व्हाइट, क्रीम या इसी तरह कलर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आप लाइटिंग डेकोरेशन भी अच्छे से कर पाएंगे। इतना ही नहीं, यदि आप कुछ प्राइवेसी चाहते हैं तो इन पोल्स पर बेल्स के प्लांट्स भी लगा सकते हैं। इससे आपकी वॉल भी ऊंची होगी और आपको प्राइवेसी भी मिलेगी।
रिक्लाइनर भी है एक ऑप्शन

बहुत से लोग ढलते सूरज में बालकनी में किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। तो आपके लिए बालकनी में रखने का बेस्ट ऑप्शन है रिक्लाइनर। रिक्लाइनर आपकी जरूरत के हिसाब से पीछे की ओर जा सकता है। ये बहुत कंफर्टेबल होता है। ये एक तरीके का सोफा है, जिसमें चेयर की तरह एडजेस्मेंट फीचर्स होते हैं। रिकलाइनर पर तकिया रखकर आप ढलते सूरज में आराम से किताबें पढ़ सकते हैं।
रात के लिए डिस्को लाइट रहेगी फिट
यदि आपको रंग-बिरंगी लाइट्स पसंद हैं तो रात में बालकनी में डिस्को लाइट लगा सकते हैं। आमतौर पर लोग डिस्को लाइट या कलर बदलने वाली लाइट का इस्तेमाल तब करते हैं जब वे पार्टी ऑर्गनाइज करते हैं। लेकिन अगर आप हरदम पार्टी मूड में रहते हैं तो सामान्य बल्ब के होल्डर में डिस्को लाइट लगा सकते हैं।
ये डेकोरेशन भी बालकनी को दे सकती है डिफरेंट लुक
आजकल बालकनी में चादर, पर्दे या साड़ी से डेकोरेशन का ट्रेंड जोरों पर हैं। इस चीजों से लोग वी शेप बनाकर एक टेंटनुमा डेकोरेशन करते हैं। ये आपका एक प्राइवेट या रिलैक्सिंग स्पेस हो सकता है। इस टेंट को बनाने के लिए साड़ी के बीचो-बीच एक बैंगल डालकर बैंगल को वॉल पर हैंग कर दिया जाता है और उसके किनारों पर लाइटनिंग कर दी जाती है। टेंट शेप बनने पर बीच में गद्दे और सॉफ्ट पिलो रखे जाते हैं। इस डेकोरेशन का मजा लोग आमतौर पर इवनिंग में बालकनी में बैठकर उठा सकते हैं।
फ्लैट में रहनेवालों के लिए बालकनी सबसे उपयुक्त जगह है, जिन्हें ऑनलाइन क्लास लेनी हो या घर से काम करना हो, उनके लिए थकान मिटाने का बेहतर जरिया है बालकनी की सजावट! इसे सजाने के लिए रंग-बिरंगे गमलों के साथ कई तरह की लाइटिंग का इस्तेमाल करके अच्छा लुक दे सकते हैं। इसके अलावा गमलों में रंग-बिरंगे पत्थरों का इस्तेमाल करके भी सजाया जा सकता है।
अब तो आप समझ गए होंगे बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए कई ऑप्शंस मौजूद हैं, लेकिन आपको उसके लिए थोड़ी सी मेहनत करने की जरूरत है।
शेड्स भी है ऑप्शन

अगर आप अपनी बालकनी को एकदम डिफरेंट लुक देना चाहते हैं तो बालकनी पर शेड्स लगा सकते हैं। इससे आप आसानी से तेज धूप, तेज हवा या बारिश से बच सकते हैं। टेंपरेरी शेड के साथ आप बालकनी को अधिक बेहतर तरीके से डेकोरेट कर सकते हैं।
