Deeapak Bati Niyam
Deeapak Bati Niyam

घर के इस स्थान पर जलाएं रोजाना दीपक नहीं होगी धन दौलत की कमी

वास्तु शास्त्र में दीपक के कुछ उपाय बताएं गए हैं जिससे माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होंगी और आपको कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

Home Vastu: ज़िन्दगी में कभी ना कभी व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ ही जाता है। कभी कभी आर्थिक स्थिति अचानक ही डावांडोल हो जाती है। समझ में ही नहीं आता कि अचानक से खर्चे कैसे बढ़ रहे हैं। कभी कभी कोई घर का सामान खराब हो जाता है, तो कभी घर के किसी सदस्य का अचानक ही तबियत खराब हो जाता है। कभी कभी अचानक ही ऐसे ख़र्चे का पहाड़ बन जाता है और व्यक्ति चिंताग्रस्त हो जाता है।

हर कोई चाहता है कि वो जिंदगी में खूब पैसे कमाएं लेकिन आर्थिक तंगी घर कर लेती है और पैसे का आवागमन होने के बजाय बहाव होने लगता है। कभी-कभी आर्थिक तंगी ग्रह नक्षत्रों या घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के होने से भी होने लगती है।

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय हैं जिनकी मदद से इंसान बहुत हद तक अपने जीवन में सफलता पाता है। वास्तु शास्त्र में दीपक के कुछ उपाय बताएं गए हैं जिससे माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होंगी,और आपको कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

आइए जानते हैं घर में किस स्थान पर और कैसे दीपक जलाएं जिससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो:

Also read : अनंत सुख का वरण करो: Spiritual Thoughts

दीपक जलाने के नियम

Home Vastu tips
Rules for lighting deepak

वास्तु अनुसार सही दिशा में दीपक जलाने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। क्यूंकि दीपक को कभी भी कहीं भी नहीं जलाना चाहिए। इसको जलाने से पहले इसके नियम को भी जानना जरूरी है। विज्ञान भी मानता है कि घर में रोजाना घी या तेल के दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है। इसलिए धार्मिक ग्रंथों में भी रोजाना घर में दीपक भगवान के समीप जलाने की बात बताई है, ताकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो और घर में शुभता आये। दीपक कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं जलाना चाहिए।

तुलसी के सामने दीपक

Keep a deepak in front of basil plant

हिन्दू धर्म में तुलसी एक पवित्र पौधा है, और हर घर में तुलसी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग आर्थिक समस्याओं से ग्रस्त हैं। अगर वो नियमित सुबह शाम तुलसी के समीप दीपक जलाते हैं तो उनकी परेशानी खत्म हो जाती है। और ऐसा करने से उनकी किस्मत भी बदल जाती है और तिजोरी कभी भी खाली नहीं रहती। क्यूंकि हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है।

लेकिन यहां ध्यान देने योग्य ये बात है कि आपको रविवार को छोड़कर ही दीपक जलाना चाहिए। और इस बात का ध्यान रखे की तुलसी का पौधा हमेशा पूर्व या ईशान दिशा में ही रखा हो। ये उपाय तभी सफल होगा।

घर के मुख्य द्वार पर

Diyas
Diyas In front of the main gate

वास्तु शास्त्र में हमेशा ये कहा गया है कि घर का मुख्य द्वार सजा हुआ और साफ होता है तो उस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। आप घर के मुख्य द्वार के दाहिनी तरफ पर रोजाना शाम को दीपक जलाती हैं, तो घर में शुभता आती है ,और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और में समृद्धि का वास होता है। ऐसा नियमित करते रहने से कभी भी आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

इन उपायों की मदद से आप पर माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी और आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ रहती है।