अपने घर को रखना है सुरक्षित, तो यह सेफ्टी चेक्स आएंगे आपके काम
अपने घर को खूबसूरत बनाने के साथ ही इसकी सेफ्टी का ध्यान रखना भी जरूरी है। कुछ ऐसे होम सेफ्टी चेक्स हैं, जिनकी तरफ हम अक्सर ध्यान नहीं देते हैं। जानिए, ऐसे कुछ होम सेफ्टी चेक्स के बारे में।
Home safety checks: घर हमारे लिए सबसे सुरक्षित स्थान है, जहाँ हम सबसे अधिक कम्फर्टेबल और सेफ महसूस करते हैं। अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए हम हर संभव प्रयास करते हैं। यही नहीं, घर की साफ-सफाई का भी खास ख्याल हम रखते हैं। लेकिन, घर की सुंदरता के साथ-साथ सेफ्टी का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसके लिए आप घर में या घर के बाहर कैमरा लगवाते हैं, अच्छी क्वालिटी के ताले इस्तेमाल करते हैं और अच्छी क्वालिटी के इलेक्ट्रिकल डिवाइसेस को ही घर में लाते हैं। लेकिन, कुछ ऐसे होम सेफ्टी चेक्स भी हैं, जो बहुत जरूरी है लेकिन अधिकतर लोगों को इन तरीकों को अपनाना पसंद नहीं होता। जानिए घर की सुरक्षा के इन तरीकों के बारे में।
रेफ्रिजरेटर के कॉइल्स को साफ करना
हमारे रेफ्रिजरेटर के कंडेंसर कॉइल्स इसके पिछले और निचले हिस्से में होती है। यह कोइल फ्रिज को ठंडा बनाए रखती हैं। इसमें अगर मिट्टी या अन्य किसी तरह की गंदगी जम जाती है, तो इससे फ्रिज ओवरहीट हो सकता है। ऐसा होम सिक्योरिटी के लिए खतरनाक है। ऐसे में, किसी नाजुक ब्रश या वैक्यूम क्लीनर की मदद से इसे साफ करना चाहिए। लेकिन, इसे साफ करने से पहले फ्रिज को बंद कर लें।

और पढ़ें। घर पर काली हल्दी गमले में कैसे उगाएं, जानें पूरी जानकारी: Grow Black Turmeric
खिड़कियां
आमतौर पर खिड़कियों को घर के पिछले हिस्से में भी लगाया जाता है ताकि घर और खूबसूरत लगे और सही से वेंटिलेशन हो। लेकिन, यह एक बड़ी गलती साबित हो सकती है। क्योंकि, ऐसा करना चोरों के लिए घर में आने का एक आसान पॉइंट हो सकता है। हालाँकि, खिड़की पर लगी कोई भी स्क्रीन चोरों को रोकने में सक्षम नहीं होती है। लेकिन, फिर भी इनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही खिड़कियों पर अच्छी गुणवत्ता वाली कुंडियां लगाएं और पुरानी कुंडियों को समय-समय पर बदलते रहें।
वाटर हीटर का तापमान
एक स्ट्रेस भरे और व्यस्त दिन के बाद गर्म पानी से स्नान करने से आराम मिलता है। लेकिन, वाटर हीटर को लेकर इस चीज का ध्यान रखना जरूरी है कि यह बहुत अधिक हीट न हो। घर के वॉटर हीटर को 120 डिग्री फारेनहाइट पर सेट करने के लिए कहा जाता है, कुछ लोग अपने तापमान को इतना बढ़ा देते हैं कि इससे पानी से जलने का जोखिम बढ़ सकता है, खासकर बच्चों या बुजुर्गों के लिए।
स्मोक डिटेक्टर
होम सेफ्टी चेक में यह बहुत जरूरी पॉइंट है। स्मोक डिटेक्टर्स को इनस्टॉल करना और नियमित रूप से इसे चेक करना बेहद महत्वपूर्ण है। यही नहीं, इसे रोजाना साफ करना भी जरूरी है। घर में लगने वाली आग से लगने वाली चोट या डेथ आदि से बचाव के लिए स्मोक अलार्म जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि स्मोक डिटेक्टर को हर फ्लोर पर जरूर लगवाएं।

स्ट्रांग फ्रंट डोर
घर का फ्रंट डोर हमारे घर की सुंदरता को तो बढ़ाता है लेकिन इसकी क्वालिटी घर की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कई बार कांट्रेक्टर घटिया क्वालिटी के दरवाजों को घर में लगाते हैं और घर का मुख्य दरवाजा भी घटिया गुणवत्ता का होता है। यह डोर कम सुरक्षित होते हैं, जिससे चोर आसानी से घर में आ सकते हैं। ऐसे में अपने घर के दरवाजों खासतौर पर फ्रंट डोर का ध्यान रखें। यह डोर मजबूत होना चाहिए। समय-समय पर इसकी जाँच करें और जरूरत पड़ने पर बदल दें।
