Simple Ways Women Can Start Earning from Home
Simple Ways Women Can Start Earning from Home

Overview: जीरो स्किल में भी एक्स्ट्रा इनकम के तरीके

अगर आपके पास किसी तरह का स्पेशल स्किल नहीं है, तब भी आप बेहद आसानी से एक्स्ट्रा इनकम कर सकती हैं। जानिए इस लेख में।

Zero Skill Income: महंगाई के इस दौर में हम सभी को पैसों की थोड़ी सी एक्स्ट्रा जरूरत होती है। आज के समय में घर के खर्चों से लेकर बच्चों की फीस तक, सब कुछ हर दिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए एक्स्ट्रा इनकम के बिना फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट महसूस करना संभव नहीं होता है। लेकिन हम सभी के मन में एक सवाल हमेशा आता है कि “मैं क्या करूं? मेरे पास कोई स्पेशल स्किल, कोई डिग्री, कोई एक्सपर्ट-लेवल टैलेंट तो नहीं है। ऐसे में एक्स्ट्रा इनकम के लिए क्या किया जाए।

हालांकि, आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज के टाइम पर कमाई के लिए स्किल होना जरूरी नहीं है। आपके पास बस फोन हो, थोड़ा सा फ्री टाइम हो, और थोड़ा सा कॉन्फिडेंस हो तो आप आसानी से अपना काम शुरू कर सकती हैं। इंटरनेट ने सब कुछ इतना आसान बना दिया है कि घर बैठे, बिना इन्वेस्टमेंट, बिना टेक्निकल नॉलेज के भी लेडीज अच्छी खासी साइड इनकम बना रही हैं। रीसेलिंग से लेकर डिजिटल प्रोडक्ट्स तक, आप काफी कुछ कर सकती हैं। आपको क्या आपके रूटीन और कम्फर्ट ज़ोन में फिट बैठता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

Zero Skill Income-जीरो स्किल है तो कोई बात नहीं
Woman resell products on Meesho and WhatsApp for earning from home

यह घर बैठे कमाई करने का सबसे आसान रास्ता है, जिसमें आपको ज़ीरो स्किल की जरूरत होगी। इसमें आपको कुछ बनाना, लिखना, या डिजाइन नहीं करना होता। आप व्हाट्स ऐप से लेकर इंस्टाग्राम आदि की मदद से आसानी से प्रोडक्ट्स रीसेल करके पैसे कमा सकते हो। मसलन, अगर आप मीशो की मदद से पैसे कमाना चाहते हैं तो ऐसे में मीशो ऐप डाउनलोड करो। जो भी प्रोडक्ट पसंद आए, उसका फोटो व्हाट्सऐप ग्रुप व इंस्टाग्राम पर शेयर करो। जब कस्टमर उसकी डिमांड करे तो बस मीशो पर एड्रेस डाल दो। प्रोडक्ट डायरेक्ट कस्टमर के घर चला जाता है। इसमें आप अपना मार्जिन ऐड करके प्रॉफिट कमा लेती हो। अगर आप इसमें सही तरह से मेहनत करती हो तो महीने में ₹5,000-₹30,000 तक की कमाई की जा सकती है।

आप चेहरा दिखाए बिना भी यूट्यूब शॉर्ट्स या इंस्टाग्राम रील्स की मदद से आसानी से पैसे कमा सकती हैं। इसके लिए आप ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर छोटे वीडियो बनाओ। आप रेसिपी से लेकर होम टिप्स, ब्यूटी हैक्स या वायरल फैक्ट्स जैसी कैटिगरी को चुनें। अगर आपको चेहरा नहीं दिखाना हो तो आप कैनवा से वीडियो बनाओ। वीडियो बनाने के लिए स्टॉक फोटो या म्यूज़िक ऐड करो। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ने पर आपको ब्रांड डील्स मिल जाती हैं। वहीं यूट्यूब चैनल मोनिटाइज होने पर आपको शॉर्ट्स की मदद से पैसे मिलते हैं। 

Woman completing simple online micro-tasks on laptop to earn extra income
Woman completing simple online micro-tasks on laptop to earn extra income

यहां पर टाइम बिल्कुल मनी जैसा मॉडल है। इसमें आप छोटे-छोटे टास्क पूरे करके कमाई करती हो। माइक्रोवर्कर्स से लेकर क्लिकवर्कर व स्वैगबक्स जैसी कई वेबसाइट्स हैं जो सर्वे, प्रोडक्ट रिव्यू, ऐप टेस्टिंग व सिंपल डेटा टाइप करना आदि जैसे कामों के लिए पैसे देती है। इससे आपकी महीने की इनकम ₹3,000-₹15,000 तक हो सकती है। यह पूरी तरह आपके टाइम पर निर्भर करता है।

Homemade tiffin meals packed neatly for delivery
Homemade tiffin meals packed neatly for delivery

अगर आपको बेसिक रोटी-सब्जी बनाना आता है तो आप टिफिन सर्विस शुरू कर सकती हैं। जरूरी नहीं है कि आपको अलग-अलग तरह की फैन्सी डिशेज बनानी आती हो। आप स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस एम्प्लॉई व बच्चे वाले पेरेंट्स के लिए टिफिन सर्विस दे सकते हैं। अगर आपको दिन के 5 कस्टमर भी मिलते हैं और आप एक टिफिन पर 50 रुपये भी बचाती हैं तो ऐसे में दिन में ₹250 प्रॉफ़िट होता है। इस तरह कस्टमर बढ़ने पर आप धीरे-धीरे अच्छी खासी कमाई कर पाएंगे। 

डिजिटल प्रोडक्ट बेचने के लिए भी आपको स्किल्स की जरूरत नहीं है। आप कैनवा, जर्नल या प्लानर की मदद से आदि से फ्री टेम्प्लेट एडिट करके बेच सकती हो। इसे इंस्टाग्राम से लेकर Etsy, Gumroad, व्हाट्सऐप आदि पर आसानी से बेचा जा सकता है। अगर आपके पास अपनी वेबसाइट है तो आप वहां पर भी डिजिटल प्रोडक्ट बेच सकते हैं। आप बजट प्लानर से लेकर स्टडी प्लानर, बच्चों की वर्कशीट, रेसिपी कार्ड व डेली ट्रैकर तक काफी कुछ ऑनलाइन बेच सकते हैं। इससे आपको ₹5,000-₹50,000 तक की आसानी से कमाई हो सकती है। अगर यह वायरल हो जाए तो ऐसे में आप ज्यादा पैसे भी कमा सकते हैं।

यह अतिरिक्त कमाई करने का एक बेहतरीन तरीका है और इसके लिए आपको किसी भी तरह के स्किल की जरूरत नहीं है। अमूमन हम अपनी चीजें बेचकर एक बार कमाई कर लेते हैं, लेकिन अगर उसे किराए पर दिया जाए तो इससे आपकी रेगुलर इनकम बनी रहेगी। आप अपनी ज्वैलरी से लेकर बच्चों का सामान, किताबें या कमरा आदि किराए पर दें। यह एक पैसिव इनकम है और आप इसकी मदद से महीने में ₹500-₹10,000 तक की कमाई कर सकती हैं।इसके अलावा आप मार्केटप्लेस फ़्लिपिंग भी कर सकती हैं। आप ओएलएक्स से लेकर फेसबुक ग्रुप्स पर फ्री में या सस्ते में मिलने वाली चीजों को खरीद लें। आप इसे साफ या रिपेयर करके दोबारा बेच दो। इस तरह आप हर प्रोडक्ट में अच्छा खासा मार्जिन रखकर कमा सकती हैं।

Woman working on laptop as chat support executive from home
Chat Support Jobs

यह भी एक ऐसा तरीका है, जिसकी मदद से आमदनी की जा सकती है। आप इसे घर से ही कर सकती हैं। बहुत सारी इंडियन कंपनियां महिलाओं को चौट सपोर्ट एग्जीक्यूटिव हायर करती हैं। इसमें आपको कस्टमर के चैट का रिप्लाई देना होता है। अगर आपको बेसिक इंग्लिश आती है तो आप वर्क फ्रॉम होम के लिए अप्लाई कर सकती हैं। नौकरी डॉट कॉम से लेकर इंडीड व इंटर्नशाला पर आप चैट सपोर्ट जॉब ढूंढ सकती हैं। इसमें आपको ₹15,000-₹25,000 प्रति महीना आमदनी हो सकती है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...