घर आने वाला हर मेहमान होगा इंप्रेस…एंट्रेंस को ऐसे बनाएं शानदार: Home Entrance
Home Entrance Designs

Home Entrance: घर आए मेहमानों को इंप्रेस करने का सबसे पहला चरण होता है मकान की एंट्रेंस। आपके घर की एंट्रेंस देखकर ही मेहमान पूरे घर के आकलन अपने मन में कर लेते हैं। क्योंकि अधिकांश गेस्ट घर के बैठक यानी ड्राइंग रूम से आगे नहीं जाते। ऐसे में इस ओर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। प्रवेश द्वार के पास जूतों-चप्पलों का ढेर, बदरंग दीवारें या अस्त व्यस्त सामान आपका इंप्रेशन खराब कर सकते हैं। घर की एंट्रेंस को शानदार बनाने के लिए अब कई विकल्प उपलब्ध हैं। वॉल कवरिंग से लेकर पैनल्स तक, कंसोल टेबल से लेकर फर्श को निखारने तक, कई काम आप आसानी से करवा सकते हैं। तो क्यों ​न इंटीरियर के कुछ नियमों का ध्यान रखकर आप अपने घर की एंट्रेंस को शानदार बनाएं।

बहुत ज्यादा फर्नीचर न रखें

प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने के चक्कर में कई बार लोग काफी सारा सजावटी सामान और फर्नीचर रख देते हैं। कई बार लोग शूज रैक भी एंट्रेस पर ही रख देते हैं। लेकिन यह गलत तरीका है। आपके घर का प्रवेश द्वार कभी भी फर्नीचर से भरा हुआ नहीं होना चाहिए। अगर आप यहां फर्नीचर रखना ही चाहते हैं तो ऐसा फर्नीचर चुनें जो लोगों के ​का रास्ता न रोके, यानी असुविधा का कारण न बने। इसलिए एक पतली कंसोल टेबल बेस्ट विकल्प है। यह घर की एंट्रेस को रॉयल लुक देगी। इसके ऊपर आप एक लैंप या फिर फूलदान रख सकते हैं। अगर स्पेस है तो इसके पास में दो चेयर्स रखी जा सकती हैं।

फर्श पर दें ध्यान  

घर के एंट्रीवे की फ़्लोरिंग पर आपको खास ध्यान देना चाहिए। यह आपको भले ही छोटी सी बात लगे, लेकिन सही फ़्लोरिंग पूरे घर का लुक बदल देती है। डार्क कलर के टाइल्स न चुनें। इससे घर में अंधेरा लगता है और एंट्रेंस भी छोटी नजर आती है। इसलिए कोशिश करें की ब्राइट कलर चुनें। इन दिनों मोनोक्रोम कलर के टाइल्स चलन में हैं। इसी के साथ आप वुडन फर्श का विकल्प भी चुन सकते हैं, यह काफी रॉयल लगता है। अगर टाइल्स ही लगवाना चाहते हैं तो फर्श के चारों ओर बॉर्डर टाइल्स लगाकर इसे अलग लुक दें।  

फ्लावर टेबल रखें

Home Entrance
Home Entrance-Even in the house, the flower table should be the first thing to be seen before the entrance.

आपने अक्सर देखा होगा कि घरों में एंट्रेंस से सीधे डाइनिंग टेबल नजर आती है। लेकिन इससे इंप्रेशन खराब होने की आशंका रहती है। वहीं आपने यह भी नोटिस किया होगा कि हर बड़े होटल में एंट्रेंस के बाद  फ्लावर टेबल रखी होती है। जी हां, होटल्स की तरह घर में भी एंट्रेंस से आगे सबसे पहले फ्लावर टेबल ही दिखनी चाहिए। इसलिए अगर आपका घर छोटा है तो भी आप एक अच्छी फ्लावर टेबल चुनें और उसे सुंदर फूलों से सजाएं। ऐसा करने से न सिर्फ आपके घर की एंट्रेंस अच्छी लगेगी, बल्कि पूरे घर में पॉजिटिव वाइब्स भी आएंगी।  

फ्रेम पैनलिंग

वॉल फ्रेम पैनलिंग इन दिनों काफी ट्रेंड में है।
Home Entrance-Wall frame paneling is quite in trend these days.

वॉल फ्रेम पैनलिंग इन दिनों काफी ट्रेंड में है। डिजाइन की इस ट्रिक से दीवारों को अलग लुक मिलता है।​ अगर आप सिर्फ पैनलिंग से खुश नहीं हैं तो इसे और भी शानदार बनाने के लिए आप वॉलपेपर का उपयोग करें। आप अपनी पसंद का कोई भी वॉलपेपर यूज कर सकते हैं। इन दिनों इसमें आपको कई पैटर्न मिल जाएंगे। यह हर रेंज में उपलब्ध है। दीवारों को नया लुक देने के लिए यह एक बजट फ्रेंडली विकल्प है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...