Summary: वर्किंग हैं तो छुट्टी के दिन बच्चों के साथ ऐसे बिताएँ समय
वर्किंग पैरेंट्स के लिए जरूरी है कि छुट्टी के दिन बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर उनकी भावनात्मक जरूरतों को समझें।
मोबाइल से दूरी, साथ में खेलना, घूमना, मूवी देखना और पसंद का खाना बनाना बच्चों के साथ बॉन्डिंग मजबूत करता है
Quality Time with Kids: अपने बच्चों की ख़ुशी से बढ़कर किसी भी पैरेंट के लिए और क्या हो सकता है? इसलिए हर माता पिता अपने बच्चों के लिए वो सब कुछ करते हैं जो वो चाहते हैं। हालाँकि, बच्चों को किसी भी चीज़ से ज्यादा ज़रूरत पैरेंट्स के साथ की होती है। लेकिन, आजकल अधिकांश घरों में दोनों ही पैरेंट्स वर्किंग होते हैं और ऐसे में बच्चों की हमेशा शिकायत रहती है कि वो उन्हें समय नहीं देते हैं। पैरेंट्स को भी इस बात की गिल्ट हमेशा महसूस होती रहती है। लेकिन याद रखें बच्चों के साथ हमेशा रहने से ज्यादा ज़रूरी है कि आप उन्हें जितना भी समय दें वो क्वालिटी समय दें। जिस भी दिन छुट्टी हो उसको भरपूर उपयोग करें, इससे आपको कभी भी यह महसूस नहीं होगा कि आप बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। चलिए तो हम आपको बताते हैं कि किस तरह छुट्टी के दिन आप अपने बच्चे के साथ समय बिता सकते हैं –
फ़ोन से बनाएं दूरी

आजकल हर बच्चा मोबाइल से घंटों चिपका रहता है। दरअसल उनकी इस आदत का कारण पैरेंट्स का हमेशा मोबाइल इस्तेमाल करना ही होता है। तो इसलिए कोशिश करें कि छुट्टी के दिन डिजिटल डीटॉक्स यानी पूरे दिन मोबाइल फ़ोन से दूरी बनाकर रखें। इससे आप अपने बच्चे को पूरा समय दे सकेंगे। एक-दूसरे से बातें शेयर करें। जाने की बच्चों के मन में क्या चल रहा है और वो क्या चाहते हैं?
साथ में घूमने जायें

बच्चों को जितना ज्यादा कुछ सीखने को मिलता है वो नयी जगह देखने और नये लोगों से मिलकर ही मिलता है। इसलिए छुट्टी के दिन आप बच्चों को कहीं ना कहीं धूमाने ज़रूर ले जायें। इससे उन्हें अच्छा भी लगेगा और आपको उनके साथ समय बिताने का मौक़ा भी मिलेगा।
साथ में खेलें

आजकल अधिकांश बच्चे अकेले रहते हैं। इसलिए उन्हें साथ खेलने वाले भाई-बहनों की कमी बहुत महसूस होती है। इसलिए आप छुट्टी के दिन कोशिश करें कि उनके साथ कुछ समय के लिये बच्चे बन जायें और खेलना शुरू कर दें। यक़ीन मानिए इससे बच्चों को इतनी ख़ुशी मिलेगी जिसका आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। साथ में मिलकर अपने बचपन के कुछ खेल खेलिये और उनसे आजके कुछ नये खेल सीखिए। आपकी छुट्टी कितनी बढ़िया निकलेगी आप ख़ुद ही हैरान रह जायेंगी।
बच्चों की पसंद का डिनरबनाएं
वर्किंग हैं तो आप हर दिन आपके लिये बच्चों के मन का खाना बनाना संभव नहीं होता होगा। इसलिए छुट्टी के दिन कोशिश करिए कि सब कुछ बच्चों की पसंद का बना सकें इससे बच्चे पूरे सप्ताह आपकी छुट्टी का इंतज़ार करेंगे और ऐसे बन जाएगी आपकी छुट्टी मज़ेदार। अगर कभी खाना बनाने का मन नहीं हो तो आप उनकी पसंद का खाना ऑर्डर करें और मिलकर खायें।
साथ में मूवी देखें

छुट्टी के दिन बच्चों को घर पर ही कोई अच्छी मूवी दिखाने की कोशिश करें। इसके लिए आप घर में सिनेमा हॉल जैसा महोल कर सकते हैं। पूरा अंधेरा कर दें और बीच में खाने के पॉपकॉर्न, फिंगर चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का इंतज़ाम कर सकते हैं।
तो, आप भी छुट्टी के दिन अपने बच्चों के साथ इंजॉय करने के लिए ये तरीक़े अपनाकर देखें।
