होली
होली का जश्‍न Credit: istock

Holi 2023 Vastu: हिंदू धर्म में प्रमुख त्योहारों में से एक होली का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर मनाया जाएगा। इस वर्ष होली का त्योहार 7 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। भारतीय समाज में रंगों का त्योहार होली बहुत ही आनंद और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि होलिका दहन की अग्नि को शुभफलदाई माना गया है। होली का दहन के समय पूजा पाठ के साथ-साथ घर की महिलाएं होली की अग्नि की परिक्रमा करते हुए अपने जीवन और परिवार में खुशहाली और समृद्धि की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक संकट और वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती है। इन उपायों को करने से विवाहित युगल में स्नेह और मधुरता बढ़ती है। आज इस लेख के माध्यम से होली पर किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में जानेंगे।

Holi 2023 Vastu: होली पर गुलाल के उपाय

Holi 2023 Vastu
Holi 2023 Vastu Tips

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, यदि किसी महिला के शादीशुदा जीवन में परेशानियां आ रही है, तो उस महिला को होलिका दहन की अग्नि में एक चुटकी सिंदूर डालकर भगवान विष्णु से प्रार्थना करनी चाहिए। इस उपाय करते हुए प्रार्थना करनी चाहिए कि श्रीहरि भक्त प्रह्लाद के जैसे ही उसके जीवन की सभी परेशानियों को दूर करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली के दिन अगर पति-पत्नी जोड़े से लाल गुलाल को लाल कपड़े में बांधकर बहते हुए पानी में बहा दे, तो उनके जीवन की परेशानियां भी उस पानी में बह जाती है। इस उपाय से दंपती का रिश्ता मजबूत होता है। होलिका दहन के दिन दंपती को राधा कृष्ण और शिव जी-पार्वती जी के चरणों में गुलाल अर्पित करना चाहिए और उसी गुलाल को अपने जीवनसाथी को लगाना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में राधा- कृष्ण के जैसे ही असीम प्रेम बना रहता है।

मनमुटाव होगा खत्म

Holi vastu tips
Holi Vastu Shastra

होलिका दहन के एक दिन पहले पति-पत्नी अपने कमरे में काले कपड़े में थोड़ा गुलाल और कपूर लेकर एक पोटली बनाकर रखें और अगले दिन होलिका दहन की अग्नि में उस पोटली को डाल दें। मान्यता है कि इस उपाय से पति-पत्नी के जोड़े को लगी बुरी नजर हट जाती है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में खुशियां लाने के लिए होली की रात उत्तर दिशा में सफेद कपड़े पर चावल, मूंग, गेंहू, काली उड़द, चना दाल, मसूर दाल और तिल आदि से नौ ग्रह की आकृति बनाकर केसर से तिलक करें और घी का दिया जलाकर काम देव की पूजा करें। इस उपाय से पति-पत्नी के बीच का मनमुटाव खत्म हो जाता है।

इन उपायों के अलावा पति-पत्नी सूखे नारियल में चीनी भरकर उसे होलिका दहन की अग्नि में अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है। इसके अलावा होली की रात चांद को दूध से अर्घ्य देकर मखाने और छुआरे का भोग लगाने से पति की तरक्की होती है और घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: होलिका दहन में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और विधि: Holika Dahan 2023