ये है दुनिया के सबसे आसान पासवर्ड जिसे हैक करना है आसान, कहीं आपने भी तो नहीं की ये गलती!
20 Most Hacked Passwords in 2025: आज के समय में हमारी लगभग हर एक चीज ऑनलाइन हो चुकी है। बैंकिंग से लेकर चैटिंग तक हम ऑनलाइन करना पसंद करते हैं, लेकिन इसे शायद सुरक्षित रखना भूल जाते हैं। इसलिए आसान से पासवर्ड रख देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे पासवर्ड, जिसे हैक करना है आसान-
Common Hacked Passwords: आज के समय में हमारे जीवन का लगभग हर एक पहलू ऑनलाइन है। यह सिर्फ न बैंकिंग और शॉपिंग तक सीमित है, बल्कि सोशल मीडिया और काम से जुड़े कॉम्युनिकेशन तक हम ऑनलाइन माध्यम से करते हैं। ऐसे में हमारी डिजिटल जानकारी की सुरक्षा पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी हो गई है। हालांकि, हाल ही में किए गए रिसर्च से पता चलता है कि दुनियाभर में लाखों इंटरनेट उपयोगकर्ता के कुछ अकाउंट्स काफी आसानी से हैक किए जा सकते हैं, क्योंकि वे काफी आसानी से इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड पर भरोसा करते हैं। इससे वे काफी आसानी से साइबर अटैक के जोखिम में पड़ जाते हैं। हाल ही में नॉर्डपास द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें टॉप 20 सबसे आम पासवर्ड के बारे में बताया गया बै।
44 देशों के विश्लेषण पर तैयार किया गया रिपोर्ट

44 देशों में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड का विश्लेषण करने वाली यह रिपोर्ट डिजिटल सुरक्षा की एक चिंताजनक तस्वीर पेश करती है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर बिना किसी आश्चर्य के, ‘123456’ पासवर्ड है, जो वैश्विक स्तर पर और भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड है।
हैकर्स के लिए हैक करना है आसान
नॉर्डपास रिसर्च के अनुसार, दुनिया भर में 30,18,050 उपयोगकर्ताओं ने अपना पासवर्ड ‘123456’ चुना है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 76,981 उपयोगकर्ता अकेले भारत से हैं। इस आसान पासवर्ड को कई लोग रखना पसंद करते हैं, जिसे आसानी से हैक करना आसान है। इसे एक एक्सीरियंस हैकर्स आसानी से कुछ ही सेकंड में क्रैक कर सकता है। फिर भी लाखों लोग इसका उपयोग करते हैं, जो मजबूत पासवर्ड के महत्व के बारे में जागरूकता की कमी को उजागर करता है।

दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले 20 पासवर्ड
123456
password
123456789
12345
12345678
qwerty
1234567
111111
1234567890
123123
abc123
1234
password1
iloveyou
1q2w3e4r
000000
qwerty123
zaq12wsx
dragon
sunshine
ट्रेंडिंग में हैं दुनियाभर में ये पासवर्ड
बता दें कि दुनियाभर में “Password” और इसके थोड़े-बहुत बदलाव (जैसे- Password1) बहुत लोगों के बीच काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इसके अलावा कुछ आम शब्दों और वाक्यांशों का भी व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें – “iloveyou”, “Princess”, “Superman” इत्यादि शामिल है।
कीबोर्ड पैटर्न भी लोकप्रिय बने हुए हैं। टॉप 30 सबसे आम पासवर्ड में से 25% कीबोर्ड पैटर्न हैं। “qwerty” अब तक का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड है, लेकिन “1q2w3e4r” और “zaq12wsx” जैसे विकर्ण कीबोर्ड पैटर्न विविधताए भी अच्छी तरह से दर्शाई गई हैं।
