Flower for Hanuman Ji
Flower for Hanuman Ji

Flower for Hanuman Ji: हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ वीर बजरंगबली का जन्मोत्सव हनुमान जयंती मनाते हैं। यह दिन भक्तों के लिए न सिर्फ आस्था का प्रतीक होता है, बल्कि प्रभु श्रीराम और माता सीता के प्रति हनुमान जी की अनन्य भक्ति की प्रेरणादायक कथा भी है। मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा तभी पूर्ण मानी जाती है जब उनके साथ श्रीराम और माता सीता की भी आराधना की जाए। ऐसे पावन अवसर पर यह जानना भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि हनुमान जी को कौन-से फूल अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसी विषय पर ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कुछ खास बातें।

मोगरे के फूलों से करें हनुमान जी को प्रसन्न

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को मोगरे के फूल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मोगरे के सफेद फूल हनुमान जी को बहुत पसंद हैं। ये फूल शांति और भक्ति का प्रतीक होते हैं और इनकी खुशबू से माहौल भी शुद्ध और पवित्र हो जाता है। पूजा में मोगरे के फूल चढ़ाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और हनुमान जी की खास कृपा प्राप्त होती है।

मोगरे के फूलों से दूर होते हैं ग्रह दोष

हनुमान जी को मोगरे के फूल चढ़ाने से मन को शांति मिलती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और अंदर से एक आध्यात्मिक ताकत का अहसास होता है। माना जाता है कि इससे शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों का बुरा असर भी कम होता है। मोगरे के फूल हनुमान जी को बहुत पसंद हैं, और इन्हें चढ़ाने से वो जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसलिए हनुमान जयंती के दिन मोगरे के फूलों से हनुमान जी का श्रृंगार करना बहुत शुभ माना जाता है।

गेंदे के फूलों से हनुमान जी को करें प्रसन्न

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को गेंदे के फूल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि गेंदे के फूल से बुरी ऊर्जा दूर होती है और माहौल शुद्ध होता है, जिससे पूजा में अच्छी ऊर्जा आती है। खासकर पीले और नारंगी रंग के गेंदे के फूल हनुमान जी को बहुत पसंद हैं, क्योंकि ये रंग ताकत, जोश और ऊर्जा का प्रतीक होते हैं, जो खुद हनुमान जी के स्वभाव से जुड़े हुए हैं। इसलिए इस दिन इन फूलों से पूजा करना लाभकारी माना जाता है।

गुलाब के फूलों से जताएं भक्ति

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को गुलाब का फूल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। गुलाब का फूल प्यार, भक्ति और ताकत का निशान होता है। खासकर लाल गुलाब हनुमान जी को बहुत पसंद है। इसे चढ़ाने से भक्त की सच्ची श्रद्धा और भक्ति दिखती है। माना जाता है कि गुलाब चढ़ाने से मन की उलझनें और नकारात्मक सोच दूर होती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और इंसान के अंदर साहस और मजबूती आती है। इसलिए हनुमान जी की पूजा में गुलाब का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए।

गुलाब से पूरी होती हैं मनोकामनाएं पूरी

ऐसा माना जाता है कि गुलाब का फूल हनुमान जी को बहुत खुश करता है और जब वो प्रसन्न होते हैं तो अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। गुलाब का फूल चढ़ाने से राहु, केतु और शनि जैसे ग्रहों का बुरा असर भी कम होता है। अगर हनुमान जयंती के दिन श्रद्धा और भरोसे के साथ गुलाब के फूलों से हनुमान जी की पूजा की जाए, तो जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा और सफलता के रास्ते खुद-ब-खुद खुलने लगते हैं।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...