Top 10 Tab: आजकल लोगों के काम ऑफिस से जुड़े लगभग सभी काम लैपटॉप पर होते हैं लेकिन बड़ी स्क्रीन वाले लैपटॉप को हर जगह लेकर जाना संभव नहीं होता। क्योंकि ये लेकिन पोर्टेबल नहीं होते। ऐसे में आपके काम को थोड़ा आसान बनता है टैबलेट जिसको कहीं भी लेकर जाना आसान है। अगर आप भी अपने काम या पढ़ाई या अन्य किसी उपयोग के लिए टैब खरीदने जा रहे हैं तो एक बार गृहलक्ष्मी की इस टॉप 10 सीरीज की तरफ नजर डालें। यहां अलग-अलग रेट और फीचर के 10 टैब की सीरीज दी गई है।
Also read: परिवार के साथ गैजेट फ्री टाइम, अब होगा आसान
वन प्लस

8 जीबी रैम 128 जीबी रोम वाले इस ओएस एंड्रॉयड टैब में 8000 mAh की बड़ी बैटरी है, जो लम्बे समय तक काम करती है। इसकी TÜV रीनलैंड प्रमाणित लो ब्लू लाइट आंखों पर ज्यादा असर नहीं डालती। इसका इस्तेमाल गेमिंग, पढ़ने के लिए और ब्राउज़िंग आदि के लिए किया जा सकता है। इसके मॉडल Opd2305 की कीमत 19,999 रूपये है।
रेडमी

10W यूएसबी टाइप सी चार्जिंग के साथ 8000 एमएएच बैटरी वाले इस टैब में 8 एमपी प्राइमरी कैमरा और 5 एमपी फ्रंट कैमरा है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी रोम है। डॉल्बी एटमॉस के साथ क्वाड स्पीकर, टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और अल फेस अनलॉक फीचर भी है। इसके मॉडल VHU4658IN की कीमत 14,559 रूपये है।
सैमसंग

इसमें 3 जीबी रैम, 32 जीबी रोम और एंड्रॉइड बैक कैमरा 8MP है। इसका डिस्प्ले साइज़ 22.05 cm है। स्ट्रीमिंग और ऑफिस के काम के लिए ये टैब एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा ये एलसीडी टीएफटी कॉलिंग सपोर्टेड है। इसके मॉडल Galaxy Tab A7 Lite की कीमत 12,999 रूपये है।
लेनोवो

5000 mAh की बैटरी वाले इस टैब में 8 एमपी प्राइमरी कैमरा और 5 एमपी फ्रंट कैमरा आता है। इसमें 4 जीबी रैम, 64 जीबी रोम और इसका डिस्प्ले टाइप एचडी है। ये टैब प्लैटिनम ग्रे मैटेलिक बॉडी और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसके मॉडल M10 HD 2nd Gen की कीमत 10,199 रूपये है।
रियलमी

इस टैब में आपको 13 MP प्राइमरी कैमरा और 8 MP फ्रंट मिलता है। इसकी बैटरी 8340 mAh है, जो लम्बे समय तक चलती है। इसमें 4 GB रैम और 64 GB रोम है। 10.95 इंच का डिस्प्ले मूवी देखने, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के एक्सपीरियंस को मजेदार बनाता है। इसके मॉडल Pad x कीमत 12,499 रूपये है।
मोटोरोला

ये टैब में 6.92 सेमी 10.6 2k Ips एलसीडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है जो एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम है। यह टैबलेट एक बिल्ट-इन डॉल्बी एटमॉस क्वाड-स्पीकर सेटअप के साथ आता है। इसके मॉडल Tab G62 की कीमत 13,499 रूपये है।
आई कॉल

10.1 इंच की डिस्प्ले वाला ये 4G डुअल सिम कॉलिंग टैबलेट 4 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। इसमें 256GB एक्सपेंडेबल मेमोरी, Android 12.0, टाइप C फ़ास्ट चार्जिंग है। इसके मॉडल N20 की कीमत 7,499 रूपये है।
नोकिया

26.31 सेंटीमीटर डिस्प्ले वाला ये टैबलेट लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है, जो आपकी आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसकी 8200mAh की बैटरी लम्बे समय तक चलती है। फ्लैश के साथ 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा फोटोग्राफी को मजेदार बनाता है। इसके मॉडल T20 LTE 4/64 IN BLUE की कीमत 14,999 रूपये है।
लावा

इसमें 3 GB रैम और 32 GB रोम है। इसका 10 इंच का एचडी डिस्प्ले आपके वीडियो देखने के एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। इसका 5 MP प्राइमरी कैमरा और 2 MP फ्रंट कैमरा फोटोग्राफी को बेहतर बनाता है। इसकी 6100 mAh की बैटरी लम्बे समय तक चलती है। इसके मॉडल Lava की कीमत 8,999 रूपये है।
हॉनर

128 जीबी रोम वाले इस टैब में 128GB स्टोरेज आता है। इसमें हाई-रेज़ऑडियो तकनीक है जो 6 सिनेमैटिक सराउंड स्पीकर क्रिस्टल क्लियर ऑडियो देता है। इसकी 7250 mAh की बैटरी लगभग 13 घंटे तक चलती है। इसके मॉडल PAD X9 की कीमत 14,999 रूपये रूपये है।
