Top 10 Baby Soap
Top 10 Baby Soap

Top 10 Baby Soap: बच्चों की त्वचा वयस्कों के मुकाबले बेहद नाजुक और कोमल होती है। इसलिए उसकी देखभाल भी बड़ों की तुलना में ज्यादा सौम्यता वाली होनी चाहिए। आम साबुन के इस्तेमाल से बच्चों की कोमल त्वचा को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में जरुरत है बच्चों की त्वचा को ध्यान में रखकर तैयार किए गए बेबी सोप की। गृहलक्ष्मी की इस टॉप 10 सीरीज में हम लेकर आए हैं बेबी सोप के अलग-अलग ब्रांड की लिस्ट। यहां से आप अपने बच्चे के लिए बेहतर सोप का चुनाव कर सकते हैं।

संतूर

Santoor Baby Soap
Santoor Baby Soap

यह सोप दूध क्रीम, केसर और बादाम के तेल के गुणों से भरपूर एक सौम्य साबुन है, जो आपके शिशु की संवेदनशील त्वचा को कोमलता से साफ करते हुए उसकी प्राकृतिक नर्मी बनाए रखने में मदद करता है। यह डर्मेटोलॉजिकल टेस्टेड सोप है। हर स्नान के बाद लंबे समय तक ताजगी बनाए रखता है।
कीमत: ₹290
वजन: 125 ग्राम (Pack of 3)

पैराशूट

Parachute Baby Soap
Parachute Baby Soap

यह सोप वर्जिन नारियल तेल और नारियल के दूध की पौष्टिक अच्छाई से समृद्ध है, जो त्वचा को कोमल, मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है। इसका सौम्य फॉर्मूला पूरे दिन हाइड्रेशन सुनिश्चित करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और सूखापन से मुक्त रहती है।
कीमत: ₹240
वजन: 75 ग्राम (Pack of 3)

मी मी

Mee Mee Baby Soap
Mee Mee Baby Soap

इस साबुन में कैमोमाइल, जैतून, बादाम का तेल और दूध के अर्क जैसी प्रकृतिक तत्व मौजूद हैं। इसका नो टियर फार्मूला बच्चे के हर बाथ को हैप्पी बनाता है। यह नाजुक त्वचा को पोषण और संरक्षित करता है, इसे हर उपयोग के साथ नरम, कोमल और स्वस्थ रखता है।
कीमत: ₹156
वजन: 75 ग्राम (Pack of 3)

बेबी डव

Baby Dove Baby Soap
Baby Dove Baby Soap

यह रिच मॉइस्चर बाथिंग बार आपके शिशु की नाज़ुक त्वचा को धीरे से साफ करते हुए उसे पोषण और गहराई से मॉइस्चर प्रदान करता है। यह विशेष रूप से नवजात शिशुओं और संवेदनशील त्वचा के लिए तैयार किया गया है। इसका हाइपोएलर्जेनिक फॉर्मूला नवजात शिशु के पहले स्नान के लिए भी उपयुक्त है।
कीमत: ₹248
वजन: 75 ग्राम (Pack of 4)

टेडीबार

Tedibar Baby Soap
Tedibar Baby Soap

यह बेबी बाथिंग बार शिशुओं की कोमल और संवेदनशील त्वचा के लिए वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया है। यह सोप 100% साबुन-मुक्त क्लींजर है जो त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए उसकी सफाई करता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा को कोमल रहती है।
कीमत: ₹575
वजन: 75 ग्राम (Pack of 3)

किको

Kiko Baby Soap
Kiko Baby Soap

यह एक मॉइस्चराइजिंग और सौम्य बाथिंग बार है। इसका उन्नत फॉर्मूला बच्चे की त्वचा को पहले ही उपयोग से सॉफ्ट, स्मूथ और हाइड्रेटेड महसूस कराता है। इसका नया एडवांस्ड फॉर्मूला त्वचा को स्नान के दौरान ही मॉइस्चराइज करता है और उसे मुलायम व स्मूद बनाए रखता है।
कीमत: ₹65
वजन: 75 ग्राम

सेटाफिल

Cetaphil Baby Soap
Cetaphil Baby Soap

यह सोप नवजात और शिशुओं की सूखी एवं संवेदनशील त्वचा के लिए तैयार किया गया है। यह कोमल, हाइपोएलर्जेनिक और बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित फॉर्मूला है, जो त्वचा को साफ करते हुए उसकी प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसका साबुन-मुक्त फॉर्मूलेशन जो त्वचा को धीरे-धीरे साफ करते हुए मॉइस्चराइज भी करता है।
कीमत: ₹238
वजन: 75 ग्राम

सेबामेड

Sebamed Baby Soap
Sebamed Baby Soap

यह बेबी सोप विशेष रूप से शिशुओं और अत्यंत संवेदनशील त्वचा के लिए तैयार किया गया सौम्य क्लेंज़र है। यह जर्मनी में निर्मित है और त्वचा के प्राकृतिक pH संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। यह सफाई के दौरान त्वचा को सूखने से बचाता है और प्राकृतिक लिपिड को संरक्षित करता है।
कीमत: ₹350
वजन: 100 ग्राम

जॉनसन्स

Johnson's Baby Soap
Johnson’s Baby Soap

यह बेबी सोप शिशुओं की नाज़ुक त्वचा के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें बेबी लोशन की कोमलता शामिल है, जो त्वचा को साफ करते हुए उसकी प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से भी शिशु की संवेदनशील त्वचा सुरक्षित रहती है।
कीमत: ₹62
वजन: 75 ग्राम

हिमालया

Himalaya Baby Soap
Himalaya Baby Soap

यह साबुन कोमलता के साथ धीरे-धीरे बच्चे की त्वचा को साफ करता है और त्वचा की प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद बादाम का तेल और जैतून का तेल त्वचा को पोषण देने, सुरक्षा प्रदान करने और कोमल बनाए रखने में सहायक है।
कीमत: ₹100
वजन: 125 ग्राम

नोट: बच्चे की त्वचा पर किसी भी साबुन के इस्तेमाल से पहले TFM यानी टोटल फैटी मैटर जरूर चेक करें। आप चाहें तो शिशु विशेषज्ञ की भी सलाह ले सकते हैं।

Subscribe GL

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...