Himani Seth
Himani Seth

Grehlakshmi Mrs. India 2025: गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया प्रतियोगिता 2025 में सब टाइटल क्राउनिंग की ज्यूरी के रूप में शामिल हुई हिमानी सेठ की सपना झा से बातचीत के कुछ अंश।

आपने ब्लॉगिग की शुरुआत कब की

मैंने साल 2014 में ब्लॉगिंग की शुरुआत की थी। मैं अपनी 9 से 5 की नौकरी करके ऊब गई थी इसलिए क्रिएटर बनने का सोचा। 2014 मैं फैशन पेज शुरू किया था। जो ठीक—ठाक चल गया लेकिन इसके ग्रोथ से मैं खुश  नहीं थी। 2018 मैं जब मेरा बेटा हुआ तो उस समय मुझे लगा कि मातृत्व के बारे में लोगों को बताना चाहिए, इसके लिए मैंने मॉम पेज की शुरुआत की जो कुछ ही समय में अच्छा चलने लगा।

काम और घर में संतुलन कैसे बना पाती हैं?

मेरा परिवार मेरे साथ हर प्रकार से सहयोग करता है, साथ मेरे आसपास के लोग भी काफी सपोर्टिव हैं।

आपके कितने बच्चे हैं

मेरे दो बेटे हैं। एक सात साल का है और दूसरा 2 साल का है।

गृहलक्ष्मी को क्या पेरेंटिंग टिप्स देना चाहेंगी?

आजकल के माता-पिता काफी जागरूक हैं। मैं यही कहना चाहूंगी कि अपने बच्चों को सुनें और उन्हें सपोर्ट करें।

दो बच्चे होना कितना जरूरी है ?

मैं शुरुआत से ही दो बच्चे चाहती थी।  भाई—बहन जीवन भर के साथी होते हैं। हमारे जाने के बाद भाई—बहन ही एक—दूसरे का साथ देते हैं

सास—ससुर का कितना साथ मिलता है ?

मेरे घर में सबके काम बंटे हुए हैं। सभी मिलकर काम करते हैं जिसकी वजह से मैं घर और अपना बिजनेस संभाल पाती हूं। सास—ससुर मेरे लिए भगवान हैं। उनका पूरा साथ मिलता है।

हस्बैंड कितने सपोर्टिव हैं?

मेरे हस्बैंड का पूरा सपोर्ट है।  हम दोनों अभिभावक हैं, दोनों अपनी—अपनी ड्यूटी करते हैं।  अगर हर वाइफ को हस्बैंड का सपोर्ट मिल जाए तो कोई भी औरत प्रेगनेंसी से नहीं डरेगी।

वर्किंग मॉम का गिल्ट आपने झेला है क्या

बड़े बेटे के होने के बाद जब 9 महीने बाद ऑफिस गई तो मैं बहुत रो रही थी। तब मेरी सीईओ आई और उन्होंने मुझे रोते हुए देखा और कहा कि 20 साल बाद की सोचो, जब आपके बेटे को आपके लिए प्राउड होगा। आज मैं यहां ज्यूरी बनकर आई तो मेरे बेटा काफी खुश था।  

आपके पर्स में 5 चीजें जो हमेश रहती हैं?

लिप ग्लॉस, लूज पाउडर, मिनी परफ्यूम, चार्जर, एयरपॉड

कौन सा मेकअप प्रोडेक्ट सबसे ज्यादा पसंद है?

ब्ल्श, क्योंकि ये मल्टीपर्पस होता है

महिलाओं को क्या संदेश देना चाहेंगी।

महिलाओं को खुद पर आत्मविश्वास जरूर रखना चाहिए।

आपका कौन सा आउटफिट पसंद है ?

मुझे इंडियन वियर ज्यादा पसंद है।

सपना झा गृहलक्ष्मी पत्रिका में बतौर सोशल मीडिया मैनेजर और सीनियर सब एडिटर के रूप में साल 2021 से कार्यरत हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता...