Grehlakshmi Mrs. India 2025
Grehlakshmi Mrs. India 2025

Grehlakshmi Mrs. India 2025: गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2025 के इवेंट में Seemant Kapoor ने प्रतिभागी महिलाओं को कॉन्फिडेंस के बखूबी टिप्स दिए और उन्हें एक्टिंग की बारीकियां भी सिखाई।

1.आपकी नजर में एक्टिंग असल में क्या है ?

एक्टिंग आत्मविश्वास का खेल है। आप किस विश्वास के साथ अपने आपको पेश करते हैं यही एक्टिंग है।

2. अभिनय पैदा नहीं किया जा सकता है? आप इस बात से कितना सहमति रखते हैं ?

अभिनय को पैदा नहीं किया जा सकता है, बस इसे तराशा जा सकता है। जिसके अंदर बचपन से एक्टिंग के एलिमेंट होते हैं, उसे तराश कर अच्छा एक्टर बनाया जा सकता है।

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बचपन से कॉन्फिडेंस रखते हैं। उनका माइंडसेट होता है चीजों को सीखने का। एक पार्टिकुलर माइंडसेट होता है। हर अभिनेता का अपना एक माइंडसेट होता है।

3. नये स्टूडेंट में आपको कौन सी कमी देखने को मिलती है?

दृढ़ विश्वास की कमी दिखती है। अगर स्टूडेंट में दृढ़ विश्वास है तो उसके डॉयलॉग डिलिवरी को सुधारा जा सकता है।

4. जब कोई स्टूडेंट बहुत शर्मिला होता है या अति आत्मविश्वासी होता है तो आप उसे कैसे संभालते हैं?

अगर कोई बहुत शर्मिला है, तो उसे बताया जाता है कि शर्म जो है उसे सेल्फ क्रिएटीव बैरियर है उसे आपको छोड़ना ही होगा। और जो अति आत्मविश्वासी होता है उसे बताया जाता है कि आप जैसे असल जीवन में उसे ही पर्दे पर दिखाएं

5. एक्टिंग में वॉयस ट्रेनिंग कितनी महत्वपूर्ण है ?

वॉयस ट्रेनिंग के बिना एक्टिंग अधूरा है। अगर हमारी स्पीच सही नहीं होगी तो हमारी एक्टिंग सशक्त नहीं होगी। टंग ट्विस्टर करवाते हैं। टंग को अलग—अलग तरीके से मोल्ड करके एक्सरसाइज करवाते हैं। सही शब्दों का उच्चारण करना सीखाते हैं।

6.कैमरा फ्रेंडली एक्टिंग के लिए स्टूडेंट को क्या तैयारी करवाते हैं ?

आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो सभी चीजों को बैलेंस कर लेते हैं।

7.गृहलक्ष्मी को क्या संदेश देना चाहेंगे

मैं गृहणियों को कहना चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा सीखें और  खुद को भीड़ का हिस्सा ना बनाएं।

किसी चीज के लिए डरें नहीं। नई—नई चीजें ट्राई करें और आगे बढ़ते रहें। 

सपना झा गृहलक्ष्मी पत्रिका में बतौर सोशल मीडिया मैनेजर और सीनियर सब एडिटर के रूप में साल 2021 से कार्यरत हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता...