Grehlakshmi Mrs. India 2025: गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2025, में सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट और लाइफ कोच दिव्या अग्रवाल ने प्रतिभागियों को कई फैशन टिप्स दिए और उनका हौसला बढ़ाया। दिव्या ने अपने सेशन में बताया कि थोड़ा सा क्रिएटिव होकर हम अपने आपको स्टाइलिश दिखा सकते हैं।
स्टाइल और फैशन में क्या अंतर है ?
फैशन का मतलब होता है-कुछ नया करना क्रिएट करना। स्टाइल वो है, जिसका चुनाव आप अपने लिए करती हैं।
फैशनेबल कैसे बनें ?
अपने आपको समझ कर ही कपड़े स्टाइल करें। अपनी च्वॉइस को प्रमुखता दें। किसी की कॉपी ना करें।
फैशन, आत्मविश्वास कैसे बढ़ाता है?
मनोविज्ञान में एक शब्द है जिसका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया है-‘सेल्फ इमेज’ यानी आप अपने बारे में जैसा सोचते है उसी तरह की वेशभूषा पहनने लगते हैं। जिस दिन आप अच्छी ड्रेस पहनते हैं, मेकअप करते हैं तो आपको लगता है ना कि ‘आप से अच्छा कोई नहीं है।’ जैसा ड्रेस और ग्रूम करते हैं, हम उसी तरह का व्यवहार करते हैं। लोगों का बर्ताव भी आपके साथ अच्छा हो जाता हैं। इसलिए हमेशा अच्छे से ड्रेसअप रहना चाहिए।
होममेकर अपने आपको स्टाइलिश दिखाने के लिए क्या कर सकती हैं ?
आप घर में भी ऐसे कपड़े पहने जो कंफर्टैबेल होने के साथ ही साफ—सुथरा होने चाहिए। फटे हुए पजामे और टीशर्ट से पोछा बनाएं उसे पहनने में इस्तेमाल ना करें। अपने आपको प्राथमिकता दें। घर में रहकर भी आप अच्छी दिख सकती हैं। कपड़े प्रेस होने चाहिए।
स्टाइलिंग में आने वाले ट्रेंड को आप कैसे समझती हैं ?
ट्रेंड को समझने के लिए हम डिजाइनर के कलेक्शन को देखते हैं। क्योंकि 4 से 6 महीने के बाद वही डिजाइन मार्केट में देखने को मिलते हैं। वही कपड़े हम अपने वॉर्डरोब में शामिल करते हैं और उनसे अपने आपको स्टाइलिश दिखाते हैं।
सोशल मीडिया ने फैशन और स्टाइल को कैसे बदल दिया ?
आज के समय में हमें सोशल मीडिया की वजह से फैशन और स्टाइल का पता चल जाता है। हम ट्रेंड में चल रहे चीजों को लेकर जागरुक रहते हैं। हमें फर्क पड़ने लगा है। कम्यूनिटी बन चुका है।
ग्लोबल फैशन ट्रेंड और इंडियन फैशन को मिलाकर काम करने का आपका तरीका क्या है ?
आप अपने कल्चर और वैल्यू को समझ कर जो भी चीजें ग्लोबली चल रही हैं उन्हें एडप्ट करके अपना स्टाइल बनाए बस्टियरस और कोर्ड सेट ब्लाउज आजकल काफी ट्रेंड कर रहे है। नये—नये कान्सप्ट
फेस्टिवल सीजन में कौन सी चीजें ट्रेंड करेंगी ?
टीशु, रस्ट टीशु, जरदोजी, शनील, कोर्ड सेट टॉप, फारसी सलवार, मिनमिल दुपट्टा ट्रेंड में रहेंगे।
हाउसवाइफ के लिए क्या टिप्स देना चाहेंगी।
