Summary: गृहलक्ष्मी मिसेज़ इंडिया 2025: ग्लैमर, आत्मविश्वास और स्टेज-रेडी फिनाले की तैयारी का दिन
गृहलक्ष्मी मिसेज़ इंडिया 2025 का दूसरा दिन ग्रीन आउटफिट में फोटोशूट, क्राउनिंग सेरेमनी और रैंप वॉक के साथ ग्लैमर और आत्मविश्वास वाला है। ये प्रतिभागियों के लिए स्टेज-रेडी बनने की तैयारियों में पूरी मेहनत और ऊर्जा दिखाने का रहने वाला है।
Grehlakshmi Mrs. India 2025 के दूसरे दिन की शुरुआत बेहद खास अंदाज़ में हुई। सुबह-सुबह ही सिल्वर और गोल्ड कैटेगरी की प्रतिभागियों ने अपने मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ ग्रूमिंग हॉल में रिपोर्ट किया और कैमरे के सामने ग्रीन कलर फोटोशूट आउटफिट में पोज़ दिए। इसके साथ-साथ एलीट कैटेगरी की प्रतिभागियों ने भी मेकअप और फोटोशूट सेशन में हिस्सा लिया। सुबह का यह समय पूरी तरह से तैयारी, ग्लैमर और मुस्कुराहट से भरा रहा। सबसे खास पल रहा जब सभी फाइनलिस्ट्स ने एक साथ ग्रुप फोटोशूट कराया, जिसने इस सफर की यादों को और भी खूबसूरत बना दिया। इस वर्ष के आयोजन में देश के अलग-अलग कोनों से आईं 30 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं।
दोपहर से शुरू होगा ग्रूमिंग और Q&A सैशन
दोपहर 12 बजे से प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को निखारने की शुरुआत हो चुकी है। यहां अंजना मैस्करेन्हास और कार्ल मैस्करेन्हास सवाल-जवाब के ज़रिए प्रतियोगियों को बेहतर ढंग से अपनी बात रखने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसके बाद डेढ़ बजे से पुनीति चौधरी का “क्राउन-रेडी हेयर सेशन” और दो बजे से तरन वीरदी का “स्टेज-रेडी ग्लैम सेशन” होगा। ये दोनों सैशल प्रतिभागियों को स्टेज पर चमकने और आत्मविश्वास के साथ पेश आने में मदद करेंगे।
सबटाइटल क्राउनिंग और रैंप वॉक प्रैक्टिस
लंच के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे से सबकी नज़रें टिकेंगी सबटाइटल क्राउनिंग सेरेमनी पर। इस समारोह में प्रतिभागियों को अलग-अलग टाइटल्स से सम्मानित किया जाएगा, जो उनके सफर को और भी यादगार बना देगा। शाम पांच बजे चाय के बाद सभी प्रतिभागी आउटफिट बदलकर रैंप वॉक प्रैक्टिस के लिए तैयार होंगी। शाम छह बजे से नौ बजे तक पूजा सिंह की गाइडेंस में रैंप वॉक प्रैक्टिस चलेगी, जो ग्रैंड फिनाले से पहले का सबसे अहम सैशन माना जा रहा है।
पूरे दिन की भागदौड़, ग्लैमर और सीखने-समझने के बाद रात नौ बजे डिनर के साथ दिन का समापन होगा। दिन भर के अनुभव प्रतिभागियों को न सिर्फ आत्मविश्वास देंगे बल्कि उन्हें आने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए भी पूरी तरह तैयार करेंगे।
गृहलक्ष्मी मिसेज़ इंडिया की शुरुआत और सफर
साल 2022 में गृहलक्ष्मी मिसेज़ इंडिया की नींव रखी गई थी। इसकी शानदार सफलता ने डायमंड मैगज़ीन की प्रमुख संपादक श्रीमती वंदना वर्मा और डायरेक्टर मनीष वर्मा को यह प्रेरणा दी कि इस आयोजन को हर वर्ष और भी बड़े स्तर पर किया जाए। आज यह प्रतियोगिता अपने चौथे संस्करण तक पहुँच चुकी है। इस बार भी मंच सजा है उन महिलाओं के लिए, जो अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से देशभर में पहचान बना रही हैं। यह सिर्फ़ एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं, बल्कि महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता और सपनों का उत्सव है।
गृहलक्ष्मी मिसेज़ इंडिया 2025 की खासियत यह है कि इसमें हिस्सा लेने वाली हर प्रतिभागी अपनी अलग पहचान और अनुभव लेकर आई हैं। कोई सरकारी विभाग में अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, तो कोई शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य गढ़ रही हैं। वहीं कुछ प्रतिभागी वकालत और मेडिकल क्षेत्र से जुड़कर समाज की सेवा कर रही हैं।
