घर के मेन गेट पर इन चीजों से रखने से लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न
Maa Lakshmi Vastu Tips : मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे, तो इसके लिए आपको अपने मुख्य द्वार पर कुछ शुभ चीजों को रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए मुख्य द्वार पर क्या रखें?
Maa Lakshmi Vastu Tips : हमारी दादी-नानी अक्सर कहती हैं कि घर के हर एक कोने में लक्ष्मी जी वास करती हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार भी अगर आप अपने घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखना चाहते हैं, तो घर के हर एक कोने को वास्तु के हिसाब से संजोकर रखें। इससे न सिर्फ मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। किसी भी व्यक्ति का घर में प्रवेश मुख्य द्वार से होता है। वहीं, मां लक्ष्मी जी भी मुख्य द्वार से प्रवेश करती हैं, अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी का निवास रहे तो अपने मुख्य द्वार पर कुछ विशेष चीजें जरूर रखें। इससे मां का आर्शीवाद आपके ऊपर बना रहेगा। आइए जानते हैं घर के मुख्य द्वार पर क्या रखने से मां लक्ष्मी की प्रसन्न होती हैं?
Also read: घर में चाहिए रिसोर्ट जैसी फीलिंग तो मेडिटरेनीअन गार्डन कॉन्सेप्ट को समझना है जरूरी
मुख्य द्वार पर रखें मां लक्ष्मी के चरण चिह्न

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी जी के चरण चिह्न जरूर रखें। ऐसा कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। साथ ही आपकी सभी आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं। चरण चिह्न के रूप में आप चरण का तस्वीर रख सकते हैं।
घर के मुख्य द्वार पर लगाएं सूर्य देव का यंत्र
घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए अपने मुख्य द्वार पर सूर्य देव का यंत्र रखना न भूलें। यह काफी शुभ माना जाता है। इस यंत्र के रखने से मां लक्ष्मी जी भी आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।
घर के बाहर लगाएं खुशबूदार फूलों के पौधे
अगर आप आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अपने घर के बाहर खुशबूदार फूलों को लगाना बिल्कुल भी न भूलें। सुगंधित खुशबूदार पौधों को घर पर लगाने से आपके घर में पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है। कोशिश करें कि खुशबूदार फूलों का पौधा शुक्रवार के दिन अपने घर पर बनाएं।

मुख्य द्वार पर लगाएं बंदनवार
किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाना काफी शुभ माना जाता है। आप इसे किसी भी समय अपने घर के गेट के आगे लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

तुलसी लगाना है शुभ
अगर आप अपने घर में किसी तरह की आर्थिक संकट नहीं चाहते हैं, तो अपने घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाना बिल्कुल भी न छोड़ें। वास्तुशास्त्र में तुलसी के पौधे के काफी पवित्र और मंगलकारी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सकता है।
घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को लगाने से आपके घर की तरक्की हमेशा बरकरार रहेगी। इसके अलावा आप शुभ-लाभ, स्वास्तिक चिह्न जैसी चीजें भी अपने घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं।
